Posts

Showing posts from September, 2020

पिता और बेटे की बातचीत

Image
पिता: तुम आज फिर शराब पीकर आए हो, टाइम देखो कितना हुआ है? बेटा: 12 में 5 कम। पिता: और पियो शराब, अभी 7 बज रहे हैं और तुम्हें 12 में 5 कम नजर आ रहा है। बेटा: तो 12 बारह में 5 कम कितना होता है? 7 ही तो होता है ना। अजीत, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Gdsa9A

पति ने घर लौट शुरू किया रोमांस

Image
पत्नी: तुम तो प्रवचन सुनने गए थे ना। गुरूजी ने रोमांस करने को कहा है क्‍या जो मुझे गोद में उठा रहे हो। पति: नहीं पगली, उन्होंने तो कहा है कि अपने दुख खुद उठाओ। अनीता, इंदौर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3cC2TSH

पति को लड्डू के लिए चाहिए बम

Image
पति: सुतली बम है क्या? पत्नी: दिवाली खत्म हो गई, अब बम क्यों चाहिए? पति: तुम्हारे मायके से आया तिल का लड्डू फोड़ना है। राज, मेरठ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/30geykY

वीडियो: कोरोना के कारण निकाह में शामिल नहीं हो पाई दुल्‍हन, मरीजों ने अस्‍पताल में किया डांस

Image
कोरोना वायरस महामारी ने तमाम लोगों की शादी की प्‍लानिंग को रोक दिया है या पोस्‍टपोन कर दिया है। हालांकि, कुछ ऐसे भी लोग हैं जो शादी कर रहे हैं क्योंकि उनकी बात काफी आगे बढ़ चुकी थी और अब उनके पास कोई रास्‍ता नहीं है। इस बीच केरल के एक कोविड केयर सेंटर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यहां मौजूद लोगों ने उस लड़की को सरप्राइज दिया जो कि कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी और इस कारण अपने निकाह में शामिल नहीं हो पाई। दुल्‍हन ने किया बाकी पेशेंट्स के साथ सेलिब्रेट कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी परिवारवालों ने पोस्‍टपोन करने के बजाय उसकी शादी कराई। जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एर्नाकुलम के Mattanchery स्थित कोविड केयर सेंटर में दुल्‍हन को बाकी पेशेंट्स के साथ सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है। देखें वीडियो: वीडियो के आखिर में ली सेल्‍फी वीडियो में कुछ मरीज चियर करने के लिए दुल्‍हन के अगल-बगल डांस भी कर रहे हैं और Parava फिल्‍म के गाने Vadakkele pathoone को गा रहे हैं। वीडियो के आखिर में सभी एकसाथ आते हैं और सेल्‍फी क्‍लिक करते हैं। from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://if...

ऐसे अड्रेस कौन बताता है भला

Image
कस्‍टमर: एक स्मॉल पिज्‍जा विद एक्‍स्‍ट्रा टॉपिंग्स के साथ भेज दो। दुकानवाला: जी बिल्‍कुल सर, प्लीज अड्रेस बता दीजिए? कस्‍टमर: चांदनी चौक स्टेट बैंक की लाइन में 22वां नंबर है, वाइट शर्ट। विवेक, दिल्‍ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3i2crYc

पत्‍नी ने क्‍या सोचा, पति ने क्‍या किया

Image
पति: आज बर्थडे है तुम्‍हारा, बताओ क्या गिफ्ट चाहिए? पत्नी: मुझे ऐसी चीज लेकर दो जिस पर सवार होते ही वह सेकंड्स में 0 से 100 पर पहुंच जाए। पति शाम को कार के बजाए वजन तौलने वाली मशीन ले आया। जलज, वाराणसी from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/346WydQ

पति की गजब चालाकी

Image
पत्नी ने पति से कहा: मैं छिपती हूं तुम ढूंढो, अगर ढूंढ लिया तो शॉपिंग पर चलेंगे। अब पत्नी खुद दो दिन से पति को ढूंढ रही है। प्रभात, गोरखपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Gg8NfW

6 साल की कड़ी मेहनत के बाद निकला 4 लोगों का यह दिलेरी वाला स्‍टंट, वीडियो वायरल

Image
कोरोना वायरस महामारी के कारण तमाम भारतीय लोग अभी जिम नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि, उन्‍होंने खुद को फिट रखने के लिए घर पर ही तमाम रास्‍ते बना लिए हैं। इनमें से एक स्‍किपिंग भी है। वहीं, रोलर स्‍केट्स के साथ स्‍किपिंग में गिनेस वर्ल्‍ड रेकॉर्ड्स होल्‍डर जोरावर सिंह अब इस ऐक्‍टिविटी को नए लेवल पर लेकर पहुंच गए हैं। उन्‍होंने इसका वीडियो इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 6 साल की मेहनत का नतीजा सिंह ने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें ग्रुप के 3 लोगों के साथ वह अलग और इनोवेटिव अंदाज में स्‍किपिंग कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सिंह ने लिखा, 'पार्टनर्स के साथ पिरामिड वील फ्रीस्टाइल जंप रोप। 6 साल की कड़ी मेहनत के बाद अब हम यह अद्भुत जंप रोप कर पा रहे हैं।' लोगों के आए ऐसे रिऐक्‍शन वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो लोग अन्‍य दो लोगों के कंधे पर बैठे हैं और वे एकदम पर्फेक्‍ट तरीके से स्‍किपिंग शुरू कर देते हैं। जैसे ही यह वीडियो शेयर किया गया, देखते ही देखते वायरल हो गया। तमाम यूजर्स ने इस पर अपना रिऐक्‍शन दिया। कई लोग तो यह दिलेरी वाला स्‍टंट देख आश्‍चर्य में पड़ गए। दे...

बीवी के फ्रेश होने का अनोखा तरीका

Image
पति: अरे यार आते ही चिक-चिक, दिनभर का थका-हारा आया हूं, पहले फ्रेश तो होने दो। पत्नी: मैं भी तो दिनभर अकेली थी तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं। राहुल, भोपाल from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2HsHnUM

पत्‍नी की बात सुन पति घबराया

Image
पत्नी: सुनिए जी, चार किलो मटर ले लूं? पति: हां, ले लो। पत्नी: मैं लेने को नहीं पूछ रही, आप इतनी मटर छील पाओगे ना, ये पूछ रही हूं। आकाश, जयपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/368hhkb

जब पत्‍नी को मिला गधा

Image
पत्नी गधे को देख पति से: नमस्ते करिए, आपके रिश्‍तेदार हैं न? पति: अरे ससुरजी नमस्ते। नवीन, आगरा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3cwjLu2

मजेदार वीडियो: ब्रिज पर चल रहा था शादी का प्रपोजल, तभी फोटोग्राफर को लेकर पलटा साइकलवाला

Image
जब कोई लड़की या लड़का अपने पार्टनर को प्रपोज करता है तो उसके लिए अच्‍छी सी अच्‍छी जगह चुनता है। उसे लगता है कि ऐसा करने से सामने वाला आसानी से इम्‍प्रेस हो सकता है लेकिन क्‍या हो, अगर किसी तीसरे के कारण सारा प्‍लान चौपट हो जाए? लगेगा ना बुरा? हाल ही में ऐसा मजेदार वाकया हुआ न्‍यू यॉर्क के आइकॉनिक ब्रुकलिन ब्रिज पर, जहां एक शख्‍स अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने जा रहा था। इसी दौरान वहां से एक साइकल सवार गुजरा और मोमेंट गड़बड़ हो गया। घुटने पर बैठकर किया प्रपोज इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, क्रिस वीगो नाम के शख्‍स ने अपनी गर्लफ्रेंड ऐंजलिना रिवेरा को घुटने पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया। सबकुछ प्‍लान के मुताबिक ठीक जा रहा था और वीगो का दोस्‍त Joshua Rosario कपल के स्‍पेशल मोमेंट के फोटोज क्‍लिक कर रहा था। साइकल सवार ने मारी टक्‍कर इस बीच एक साइकल सवार वहां से गुजरा और फोटोग्राफर को टक्‍कर मारी। इसके बाद दोनों गिर ही पड़े। साइकलवाला पूरी तरह से पलट गया। वीडियो से समझ आ रहा है कि Rosario दूसरे साइकलवालों को फोटोज लेने से पहले मैनेज कर रहे थे लेकिन फिर जब ...

दो पागलों की बातचीत

Image
पहला पागल खाली पेपर को बार-बार चूम रहा था। दूसरा पागलः ये क्या है? पहलाः लव लेटर है। दूसराः मगर ये तो खाली है। पहलाः आज कल बोलचाल बंद है। विजय, आगरा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2S9Y6P3

पति और पत्नी

Image
पत्नीः डॉक्टर ने मुझे एक महीना आराम के लिए स्विट्जरलैंड या पेरिस जाने को कहा है, हम कहां जाएंगे? पतिः दूसरे डॉक्टर के पास। दिव्या, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3jeOtul

शादी के 25 साल...

Image
पत्नीः हमारी शादी को 25 साल हो गए, इतने साल कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला। पतिः समय का पता कैदी को चलता है, जेलर को नहीं...!!! रमेश, बरेली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3crqAgr

अनजान आदमी से तारीफ सुन महिला चौंकी

Image
अनजान आदमी लगातार चौथे दिन: अरे आप तो बेहद खूबसूरत हैं। महिला: जी धन्‍यवाद लेकिन आप हैं कौन जो हर रोज घर आकर यही कहते हैं और चले जाते हैं। क्‍या चाहते हैं आप? आदमी हाथ जोड़कर बोला: बहनजी, यही विश्वास और एहसास आप अपने पति के अंदर जगाइए ताकि वह मेरी पत्‍नी का पीछा करना छोड़ दें। परेश, दिल्‍ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3hS63m4

घर से बाहर रहने के पतियों के बहाने

Image
सेल्समैनः मेरे पास एक ऐसी किताब है जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं। क्या आप इसे खरीदेंगी? महिला: मैं इस किताब को खरीदूं, ऐसा आपको क्यों लगता है? सेल्समैन: मैडम क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है। विक्रम, वाराणसी from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2FYssko

चीन क्‍यों नहीं खेलता क्रिकेट

Image
सोनू: यार, जब पूरी दुनिया क्रिकेट खेलती है तो चीन को क्या दिक्कत है, वह क्रिकेट क्यों नहीं खेलता? मोनू: बाकी देश उसे खेलने से रोक देते हैं। सोनू: ऐसा क्यों? मोनू: उनकी टीम खेलती है तो अंपायर समझ ही नहीं पाते कि जिसे अभी आउट दिया था, वही तो दोबारा बैट लेकर नहीं आ गया। दीपक लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3kyPz48

बैंक अफसर को आया चक्‍कर

Image
बंटी: मुझे लोन चाहिए, मिल जाएगा क्‍या? बैंक अफसर: बैंक में खाता है? बंटी: अभी तो घर पर ही खाता हूं, लोन दे दोगे तो बैंक में खा लिया करूंगा। अमृत, दिल्‍ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/32JCjUi

पत्नी की बात सुन पति ने पकड़ा सिर

Image
पतिः जब तुम्हारे पास ड्राइविंग लाइसेंस था तो फिर तुम्हारा चालान क्यों कटा? पत्नीः उसमें मेरा फोटो अच्छा नहीं था, इसलिए पुलिसवालों को दिखाया ही नहीं। प्रज्ञा, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3kz1dvN

टीचर को स्‍टूडेंट की गजब सलाह

Image
टीचर: एक उपाय बताओ जिससे वन की कटाई रोकी जा सके? स्‍टूडेंट: हमें परीक्षाओं को रद्द करके कागज बचाना चाहिए। शिखर, गोरखपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3chpkMF

जब पति ने की डर-डरकर पत्‍नी से सब्‍जी की शिकायत, आपकी भी हाल ऐसा तो नहीं?

Image
शादीशुदा आदमी को अपनी पत्‍नी से कितना डर लगता है, यह तो जगजाहिर है। यही वजह है कि कई बार उसे अपनी पत्‍नी की सच्‍ची वाली झूठी तारीफें भी करनी पड़ती हैं ताकि घर का माहौल हंसी-खुशी वाला बना रहे। अब एक ऐसा ही मेसेज इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें पति संभल-संभलकर अपनी पत्‍नी की बनाई सब्‍जी की शिकायत कर रहा है। हालांकि, जो कमियां भी हैं, उसके लिए वह दूसरी चीजों को दोष दे रहा है लेकिन क्‍या मजाल, जो पत्‍नी के लिए कुछ गलत निकल जाए। देखिए, शादीशुदा व्यक्ति में बीवी का खौफ: 'क्या कमाल की सब्जी बनाई है, लव यू। बस थोड़ा नमक ज्यादा है। मुझे लगता है कि मार्केट में नमक ही ठीक नहीं आ रहा है।' 'इस बार कोई खास मेहमान आए तो यही सब्जी बनाना और थोड़ा ज्यादा करारी कर देना और हां, इतना लहसुन अदरक मत डालना, मेहमान कौन सा बिल देकर जाएगा।' 'तड़का तो एकदम टॉप है मगर लगता है कड़ाही का पेंदा बेकार है, इसी वजह से जलने की स्मेल आ रही है। कल ही नई कड़ाही लाएंगे।' 'ये तुमने बहुत बढ़िया किया जो आलू नहीं छीले, मैंने आज ही नेट पर पढ़ा है- आलू के सारे गुण छिलके में होते हैं।' ...

गुस्‍साए दोस्‍त का जवाब

Image
बंटी: क्या कर रहे हो भाई? रॉनी: खा रहा हूं भाई! बंटी: अकेले-अकेले? रॉनी: बीवी से ताने खा रहा हूं, आ जा तू भी खा ले। राजीव, बुलंदशहर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3kBO2tZ

अंकल को लड़के ने जवाब से फंसाया

Image
अंकल: बेटा, आगे की क्या प्लानिंग है? लड़का: यह तो आप पर निर्भर करता है। अंकल: कैसे? लड़का: आप 100 रुपये देंगे तो बर्गर लाऊंगा और अगर 200 देंगे तो पिज्जा। दीपक, मेरठ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3iHx2SG

क्‍लास में इसलिए न करो लड़ाई

Image
टीचर: क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए? स्‍टूडेंट: क्योंकि पता नहीं, एग्‍जाम में कब-किसके पीछे बैठना पड़ जाए। राम किशन, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2HfXxRs

स्‍टूडेंट का जवाब सुन हंस पड़ी क्‍लास

Image
मास्टर: क्या पढ़ाना है आज? स्‍टूडेंट: सर, आज निकाह पढ़ा दीजिए रोल नंबर 23 के साथ। शिवांगी, मुरादाबाद from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2RBw2Um

मैडम का सवाल, पप्‍पू का टेढ़ा जवाब

Image
मैडम: यह किताब किसकी है? पप्‍पू: मैडम, किताब कागज की है। मैडम: अरे, यह तो मुझे भी पता है कि किताब कागज की है। पप्‍पू: पता है तो फिर पूछ क्यों रही हैं? अनिकेत, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/32IHELJ

जब महिला को हुई गलतफहमी

Image
आंख का डॉक्टर: मैडम, आप अपने पति को जैसे देखती हो, वैसे ही देखो। महिला (गुस्‍से में): क्‍या मतलब? डॉक्टर: अरे, आंखों में आई ड्रॉप डालना है। नवीन, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2RS3177

वीडियोः बाइक पर गाय को बैठाकर किया सफर, लोग बोले- भाई को मालगाड़ी का लाइसेंस दो

Image
इस आधुनिक काल में लोगों का अधिकतर समय मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, इंटरनेट, सोशल मीडिया पर जाता है। इस दौरान उनके सामने तमाम तरह के वीडियोज और फोटोज गुजरते हैं। इनमें से कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अनायास ही हंसी आ जाती है और उन्हें कई बार देखने का मन करता है। यूजर ने लिखा- कमाल इंडिया, बाइक में कमाल का जुगाड आपके चेहरे पर मुस्कान लाने वाला ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, सोमेश पटेल नाम के एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति एक गाय को बाइक पर पीछे बैठाकर कहीं लिए जा रहा है। यूजर ने इस वीडियो के साथ लिखा, 'कमाल इंडिया, बाइक में कमाल का जुगाड।' वीडियो पर लोग कर रहे कॉमेंट इस वीडियो पर लोग कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई आरटीओ वाले इस बाइक सवार को मालगाड़ी का लाइसेंस दे दो, और उस बाइक को मालगाड़ी घोषित करो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अद्भुत' from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/32He0WS

मजेदार वीडियो: तंग पत्‍नी ने कोर्ट में पूछा- औरत क्‍या-क्‍या संभाले? वकील के जवाब पर बजीं तालियां

Image
पति-पत्‍नी के बीच में नोकझोंक होना आम बात है। कभी पति को पत्‍नी की बातें नहीं समझ आती हैं तो कभी पत्‍नी की जरूरी डिमांड पति को गैर-जरूरी लगती है। कई बार झगड़े आसानी से हल भी हो जाते हैं तो कभी-कभी ये बातें परिवार तक पहुंच जाती हैं। पति-पत्‍नी के रिश्‍ते में अक्‍सर तकरार होती रहती है और इसे कई बार टीवी और फिल्‍मों के जरिए भी दर्शकों के सामने पेश किया गया है। ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पाकिस्‍तानी कॉमिडी ड्रामा की वीडियो क्‍लिप बताया जा रहा है कि यह वीडियो क्‍लिप एक पाकिस्‍तानी कॉमिडी ड्रामा की है। 15 सेकंड की इस क्‍लिप में कोर्ट का सीन नजर आ रहा है जिसमें महिला कटघरे में है जबकि वकील उनसे सवाल-जवाब कर रहा है। महिला के सवाल पर वकील का जवाब महिला कहती है, 'औरत क्‍या-क्‍या संभाले, क्‍या-क्‍या संभाले औरत? अपना घर संभाले, अपने खानदान को संभाले, तुम मर्दों की इज्‍जत को संभाले, किस-किस चीज को संभाले?' इस पर वकील कहता है, 'औरत सिर्फ जबान संभाले, बाकी सब साइड में कर दे।' इसके बाद पीछे से हंसने और तालियों की गड़गड़ाहट की आवाज आती है।' लोगों के मजेद...

'रसोड़े में कौन था' पर मुंबई के कोरियोग्राफर का डांस वायरल, लेाग बोले- एक्‍सप्रेशन पॉइंट पर है

Image
'रसोड़े में कौन था' रैप वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। लगभग सभी सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म्‍स पर इसकी बाढ़ आई हुई। इससे रिलेटेड मीम्‍स काफी शेयर हो रहे हैं। इस बीच रैप वीडियो पर एक डांस वायरल हो रहा है जिस पर आवेज दरबार ने परफॉर्म किया है। उन्‍होंने ही इसे कोरियोग्राफ किया है। सिर्फ इंस्‍टाग्राम पर ही इस वीडियो के 1.5 मिलियन व्‍यूज हो चुके हैं। आवेज मुंबई बेस्‍ड डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वह म्‍यूजिक कंपोजर इस्‍माइल दरबार के बेटे हैं। लोगों ने कहा- पॉइंट पर है एक्‍सप्रेशन ऐक्‍टर और डांसर गौहर खान ने भी वीडियो पर कॉमेंट किया। उन्‍होंने लिखा, 'टू ब्‍लडी गुड।' एक यूजर ने हंसते हुए लिखा कि यह कोरियोग्राफी काफी बेहतरीन है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने माना कि एक्‍सप्रेशन एकदम पॉइंट पर है। यशराज मुखाटे के अकाउंट पर शेयर किया गया असल वीडियो बता दें, असल में रैप वीडियो को यशराज मुखाटे के इंस्‍टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया था। इसके बाद तो यह देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो को 10 मिलियन से ऊपर व्‍यूज सिर्फ इंस्‍टाग्राम पर मिले हैं। बॉलिवुड सिलेब्‍स का रिऐक्‍शन यही नहीं, तमाम ब...

पापा और बेटे की बातचीत

Image
पापा: पेपर कैसा गया? बेटा: पहला सवाल छूट गया, तीसरा आता नहीं था, चौथा करना भूल गया और पांचवां नजर नहीं आया। पापा: और दूसरा सवाल? बेटा: बस सिर्फ वही गलत हो गया। सूरज, ग्‍वालियर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3c62Vll

चाय पीने की हद

Image
बंटी: तुम चाय पीने के लिए किस हद तक जा सकते हो? रॉनी: एक बार तो लड़की तक देखने चला गया था। शिखा, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Rv9jta

शादीशुदा लड़की और लड़के में अंतर

Image
राजू: शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है? पप्पू: मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा, मुंह लटका हो तो लड़का शादीशुदा। वीरेंद्र, आगरा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/35FsIj6

'नागिन 5' की फ्रेंच किस वाली फेक तस्‍वीर पर फनी रिऐक्‍शन्‍स, लोग बोले- सोशल डिस्‍टेंसिंग तो है

Image
जब फिक्‍शन की बात आती है तो कुछ इंडियन टेलिविजन सीरियल्‍स थोड़ी हदें पार कर ही जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स को तब हंसी का मौका मिल गया जब दो ऐक्‍टर्स की एक तस्‍वीर वायरल हो गई। इस फोटो में नजर आ रहा है कि टीवी शो 'नागिन 5' में सांप का किरदार निभानेवाले दो ऐक्‍टर्स 'फ्रेंच किस' करते नजर आ रहे हैं। इस विचित्र सी तस्‍वीर को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'यह क्‍या है? सच में मतलब यह क्‍या है? क्‍या नॉनसेंस है? इस बेवकूफी को कौन देखता है?' इंटरनेट पर छाई तस्‍वीर तस्‍वीर जो कि अब इंटरनेट पर छाई हुई है, में सीरियल के ऐक्‍टर्स (इंसानों के भेष में सांप का रोल करनेवाले) अपनी कांटेनुमा जुबान से किस करते दिख रहे हैं। एडिट की गई तस्‍वीर हालांकि, यूजर को इस स्‍क्रीनशॉट की जानकारी नहीं थी जो कि वायरल होने से पहले एडिट किया गया था। इसे रोमांटिक थ्रिलर शो के एक एपिसोड से लिया गया था। फिर भी इस फोटोशॉप्‍ड तस्‍वीर पर लोगों के रिऐक्‍शन्‍स मजेदार रहे। आप भी देखें: from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2H2VXCn

नौकर और मैडम की अनोखी बातचीत

Image
नौकर: शरबत बनाने के लिए नींबू नहीं है, क्या करूं? मैडम: अरे क्‍या दिक्‍कत है, न्यू विम बार में 100 नींबुओं की शक्ति है, डाल दे दो बूंद। दीप, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2ZDU1qd

पप्‍पू का बेतुका जवाब

Image
टीचर: नीम हकीम खतरा-ए-जान का क्या अर्थ होता है? पप्‍पू: इसका मतलब है कि ऐ हकीम, तू नीम के पेड़ पर मत चढ़, तेरी जान को खतरा है। विजय, दिल्‍ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3iv8tsf

प्रेमियों को देख डॉक्‍टर को हुआ दुख

Image
गर्लफ्रेंड: बाबू, मेरे सिर में बहुत दर्द है। बॉयफ्रेंड ने सिर चूमते हुए पूछा: अब सही हुआ? गर्लफ्रेंड: हां, अब बिल्कुल सही हो गया। पास में खड़ा एक डॉक्टर: लानत है मेरी एमबीबीएस की डिग्री पर। दिव्‍या, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/35HEKIG

शादी के कार्ड का मतलब

Image
राजू: शादी के कार्ड में दूल्हे के नाम के आगे चि. क्यों लिखा होता है? पप्‍पू: उसका मतलब चिंताग्रस्त होता है। राजू: तो दुल्हन के नाम के पहले अ. सौ क्यों लिखा जाता है? पप्‍पू: अकेली ही सौ के बराबर। उर्वशी, इलाहाबाद from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3hoxm7z

पत्‍नी के दो अनोखे ऑप्‍शन

Image
पति: तुम तो कह रही थीं कि खाने में दो ऑप्शन हैं लेकिन यहां तो सिर्फ लौकी की सब्जी है? पत्नी: ऑप्शन दो ही हैं, खाना है तो खाओ नहीं तो मत खाओ। विनय, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3kf9rJr

एक ज्ञान ऐसा भी

Image
पत्‍नी: अगर एयर होस्‍टेस हवाई सुंदरी है और कामवाली सफाई सुंदरी तो पत्‍नी क्‍या कहलाएगी? पति: लड़ाई सुंदरी। राजीव, आगरा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/35wEEUh

'बोले चूड़ियां' गाने का स्‍पूफ वीडियो वायरल, इंडोनेशिया के फैंस ने गजब कॉपी किया

Image
बॉलिवुड के फैंस भारत ही नहीं, दुनियाभर में फैले हुए हैं। 90 के दशक की और 2000 के शुरुआत की कई फिल्‍में आज भी काफी पॉप्‍युलर हैं। अब फिल्‍म 'कभी खुशी कभी गम' के एक हिट गाने का स्‍पूफ वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। खास बात यह है कि गाने को इंडोनेशिया के फैंस ने अपने अंदाज में पेश किया है। वीडियो जो कि अब काफी शेयर हो रहा है, में इंडोनेशियन बॉलिवुड फैंस ने शॉट बाय शाट 'बोले चूड़ियां' गाने को रीमेक किया है। इसमें हर डांसर ने उसी तरह की ड्रेस पहनी है, उसी तरह की हेयरस्‍टाइल रखी है और उसी तरह के एक्‍सप्रेशन्‍स हैं, जैसे फिल्‍म के गाने में ऑरिजनल कलाकारों के हैं। करण जौहर और ऐक्‍टर्स को लोग कर रहे टैग यूट्यूब पर वीडियो के 1.4 मिलियन से ज्‍यादा व्‍यूज हैं। अब यह दूसरे सोशल मीडिया पर प्‍लैटफॉर्म्‍स पर भी छाया हुआ है और लोगों को इम्‍प्रेस कर रहा है। तमाम यूजर्स फिल्‍म के डायरेक्‍टर करण जौहर और ऐक्‍टर्स को वीडियो में टैग कर रहे हैं। देखें वीडियो: लोगों ने वीडियो को बताया खूबसूरत जिस तरह ग्रुप ने डेडिकेशन के साथ फ्रेम बाय फ्रेम ऐक्‍टर्स को और उनके एक्‍सप्रेशन्‍स को रीक्रिएट ...

इम्‍युनिटी से क्‍या हुआ फायदा

Image
रिंकी: काढ़ा लगातार पीने के बाद तुम्‍हारी इम्युनिटी कितनी बढ़ी? पिंकी: बहन, बहुत बढ़ गई है। पहले मेरी इनसे 5-10 मिनट के ही झगड़े में सांस फूल जाती थी, अब 1 घंटा आराम से लड़ लेती हूं। सारिका, जयपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2ZzDovT

कहां है कुतुब मीनार

Image
टीचर: तो बच्‍चों, कुतुब मीनार कहां है? कुतुब मीनार दिल्ली में है। स्‍टूडेंट्स: जी सर। टीचर: पप्पू, तुम क्लास में सो रहे हो? चलो बताओ, मैंने अभी क्या कहा? पप्पू: दिल्ली में कुत्ता बीमार है। क्षितिज, मेरठ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2FtEqlV

देखा है कहीं ऐसा महाकंजूस पति

Image
पत्नी: सुनो जी, मुझे प्यास लगी है। पानी की एक बोतल ले लीजिए। पति: दही-कचौड़ी खाओगी क्या? पत्नी: अरे ऐसे मत पूछिए, मेरे तो मुंह में पानी आ गया। पति: बस तो उसी को पी लो। बोतल में क्या डूबकर मरना है? सलीम, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/35BE3AZ

बॉस और पप्पू

Image
बॉस के जोक पर पूरी टीम हंसने लगी लेकिन पप्पू नहीं हंसा। बॉसः तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या? पप्पूः सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है। दिव्या, बरेली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3hrSLMR

टीचर और छात्र

Image
टीचरः कल होमवर्क करके नहीं आए तो मुर्गा बनाऊंगा। छात्रः मटर पनीर बना देना सर, श्राद्ध चल रहा है। समीर, अलीगढ़ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3hivi0B

पति और पत्नी

Image
पतिः जब तुम्हारे पास ड्राइविंग लाइसेंस था तो फिर तुम्हारा चालान क्यों कटा? पत्नीः उसमें मेरी फोटो अच्छी नहीं थी, इसलिए पुलिसवालों को दिखाया ही नहीं। शिवम, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2FwvJaI

खाने के बाद नहीं सोना चाहिए

Image
श्यामूः खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए। रामूः ऐसा क्यों? श्यामूः थोड़ी देर फेसबुक और व्हाट्सएप भी चलाना चाहिए। सत्यम, हरदोई from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/32jvCb6

बेटे को चाहिए बुलेट

Image
बेटाः पापा, बुलेट दिलवा दो। पापाः पड़ोस की लड़की को देख, बस से जाती है। बेटाः पापा, यही तो नहीं देखा जाता। शालिनी, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3ijAG57