Posts

Showing posts from May, 2020

अगली पीढ़ी के लिए कहानी

Image
राम: तुम्‍हें मालूम है कि अगली पीढ़ी को हम 2020 की कहानी कैसे सुनाएंगे? श्‍याम: कैसे? राम: यही कि उस साल जनवरी आई, फरवरी आई, मार्च आया, फिर लॉकडाउन, लॉकडाउन, लॉकडाउन और फिर हमने कहा हैपी न्‍यू इयर 2021... देवेश, दिल्‍ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2zDTVp2

क्‍यों हैंग होता है फोन

Image
ग्राहक: भाई फोन लिया था लेकिन यह इतना हैंग क्‍यों होता है? स्मार्ट दुकानदार: यह सवाल तुम्हें चाइना से पूछना चाहिए। नीलू, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2AsknBI

कोरोना के बारे में जानकारी

Image
पप्‍पू: कोरोना के बारे में कोई जानकारी चाहिए तो मुझसे पूछो। राजू: अच्‍छा, ऐसा है क्‍या? पप्‍पू: हां और क्‍या, पूरी की पूरी कॉलर ट्यून रट ली है मैंने। वीरेंद्र, भोपाल from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3eAl9vw

पत्नी और पति की बातचीत

Image
पत्नी: सुनो जी, आपके बर्थडे के लिए इतने मस्‍त कपड़े लिए हैं कि पूछो ही मत। पति: अरे थैंक्‍यू, लाओ दिखाओ। पत्नी: हां, अभी पहनकर आती हूं। सोमी, आगरा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2BiIUtB

पिता जी का क्‍या काम

Image
टीचर: तुम्‍हारे पिता जी क्‍या काम करते हैं? स्‍टूडेंट: रोज सुबह पंखा बंद कर देते हैं। शुभम, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2XED6lG

ना फर्स्ट बेंचर और ना लास्ट बेंचर

Image
हम वे स्टूडेंट हैं जो ना तो फर्स्ट बेंचर हैं और ना लास्ट बेंचर... . . . हम तो 'पंखा कहां लगा है', देखकर सीट पकड़ते थे। तरुण, शाहदरा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3cdXO0X

सैनिटाइजर की शीशी और पंजीरी

Image
जेब से सैनिटाइजर की शीशी निकालो तो लोग ऐसे हाथ बढ़ा देते हैं... . . . मानो मंदिर की पंजीरी बंट रही हो। राहुल, जयपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3diTa2Y

तेज धूप से मरेगा कोरोना वायरस

Image
जिस वैज्ञानिक ने घोषणा की थी कि तापमान बढ़ने के साथ-साथ कोरोना वायरस भी मर जाएगा... . . . . वह वैज्ञानिक कल लू लगने से मर गया। शैलेष, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2BihDrn

अनुपस्थित इतिहास में महामारियों की खोज

कोरोना वायरस निकला चालाक

Image
सुना था कि गर्मी से कोरोना वायरस मर जाएगा लेकिन.... . . . वह चालाक निकला और पाउडर लगाकर घूम रहा है। पप्पू, मध्य प्रदेश from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2TPrmLZ

लॉकडाउन में इंसान की हालत

Image
लॉकडाउन में इंसान की जिंदगी चूहे जैसी हो गई है... . . . राशन लाओ और फिर बिल में घुस जाओ। आलोक, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2ZLlp6I

लॉकडाउन में बच्चों की ऑनलाइन क्लास

Image
जो छोटे बच्चे टॉइलट से ही आवाज लगाते हैं, 'ममी कर ली'... . . . स्कूल वाले उन्हें भी ऑनलाइन क्लास पढ़ा रहे हैं। कृष्ण, बिहार from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2X8jx69

देश से कोरोना भेजने का तरीका

Image
Conora देश से तब तक नहीं जाएगा... . . . जब तक आप पहली बार में ऊपर लिखा शब्द सही से ना पढ़ लें। विशाल, अमरोहा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2XBvBfd

Corona से बचने का अचूक उपाय

Image
टीचर: कोरोना से कैसे बचें? . . . स्टूडेंट: 'सामने वाले को कोरोना है', यह मानकर चलें। शैलेष, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/36LZi1z

अब महिलाओं को आंटी मत बोलो

Image
अब कोई महिलाओं को आंटी नहीं बोलेगा... . . . स्वदेशी अपनाओ और सब 'काकी सा' बोलो। सरोज, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2TKht2c

लॉकडाउन में सज्जन हुए आत्मनिर्भर

Image
एक सज्जन तो इतने आत्मनिर्भर हो गए हैं कि... . . . बीवी का खराब मूड देख खुद से अपने आप को 4 बेलन मार लेते हैं। भारत, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2XARhbi

भारतीय पत्नियों की तबीयत खराब

Image
भारतीय पत्नियों की तबीयत ज्यादार इस बात पर निर्भर करती है कि... . . . आने वाला मेहमान मायके से आ रहा है या फिर ससुराल से। शैलेष, मध्य प्रदेश from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3cbsj7X

भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाना

Image
हो सके तो भाड़ में चले जाना लेकिन... . . . प्लीज भीड़-भाड़ वाले इलाके में मत जाना। विराट, मुंबई from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3gtA5gO

इश्क के इलेक्शन में उम्मीदवार

Image
इश्क के इलेक्शन का उम्मीदवार बनना था मुझे... . . . कम्बख्त ने भाई कहकर चुनाव आयोग बना दिया। कनिष्क, जयपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2A6mpYk

मुश्किल से खोजा मास्क का हिंदी नाम

Image
बड़ी मेहनत के बाद मास्क का हिंदी नाम ढूंढ निकाला है... . . . नाक मुख संरक्षक जीव जंतु रोधक हवा छानक कपड़ा डोर पट्टी। प्राणेश, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3gpA7X0

अरेंज मैरेज के बाद पता चला

Image
अरेंज मैरेज के बाद पता चला कि दूल्हा-दुलहन की फ्रेंडलिस्ट में था... . . . और दुलहन उसे रिप्लाई भी नहीं करती थी। राकेश, जबलपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2LZ4pBS

मजेदार वीडियो: इस शख्स ने ली पीएम मोदी, केजरीवाल और राहुल गांधी की ऑनलाइन मीटिंग

Image
दुनिया में शायद ही कोई ऐसा मुद्दा हो जिस पर भारतीय नेता एक सुर में बात करें। कोरोना महामारी (COVID-19) पर भी राजस्थान और यूपी सरकारें आपस में राजनीति कर रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने मजेदार वीडियो में देश के बड़े नेताओं और हस्तियों को एक जगह पर ला दिया। मजेदार वीडियो में शख्स ने मैनेजर बनकर पीएम मोदी, सहित बड़े नेताओं की ऑनलाइन मीटिंग ले ली। 'द कवर्ट इंडियन' नाम के फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। वीडियो में , पीएम मोदी, राहुल गांधी और पत्रकार अरनब गोस्वामी कंपनी के एंप्लॉयी बने हैं और वीडियो क्रिएटर अजय भट्ट मैनेजर। वीडियो का शीर्षक है 'कंपनी की वित्तीय स्थिति के बारे में मीटिंग', इसके बाद शुरू होती है ऑनलाइन मीटिंग। वीडियो में अजय मैनेजर के तौर पर कर्मचारियों से सवाल करते हैं और जवाब में पीएम मोदी, अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी सहित सभी लोग बारी-बारी जवाब देते हैं। पहले आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो... वीडियो पीएम मोदी और बाकी नेताओं के अलग-अलग स्पीच के क्लिप्स को काटकर अच्छे से एडिट किया गया है। वीडियो पोस्ट होने के बाद से लाखों बार देखा गया है। केवल फेसबुक पर ह...

एक पटाओ, नेक पटाओ

Image
रिंकी: एक ही पटाओ लेकिन नेक पटाओ। पिंकी: नेक ही पटाना चाहते हैं मगर 'स्‍नेक' पट जाते हैं। श्रेयांश, इलाहाबाद from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3ggyj2d

कोविड 19 का नया वर्जन न आ जाए

Image
सोनू: यार मुझे एक बात का डर लग रहा है। मोनू: क्‍या? सोनू: जब तक दुनिया कोविड-19 का इलाज खोजेगी, तक तक चीन वाले कोविड-19 प्रो और कोविड-10 प्रो प्‍लस न लॉन्‍च कर दें। विनय, भोपाल from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2ztzDhD

बेटे को बीड़ी की लत

Image
राजू: बेटे को बीड़ी पीने की लत छुड़वाने के लिए योग की क्‍लास में भर्ती करवाया लेकिन... बंटी: लेकिन क्‍या? राजू: अब वह पैर से भी बीड़ी पीने लगा है। विजय, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2A9CJHu

कोरोना के कारण घर में सुरक्षित रहें

Image
कोरोना से आज पूरा देश लड़ रहा है । याद रखें... . . . हमें बीमारी से लड़ना है, बीवी से नहीं। नियमों का पालन करें और सुरक्षित करें। परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पति हित में जारी from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3gkbdaX

बचपन की सलाह आई पप्पू के काम

Image
अगर स्कूल में हम पीछे वाली सीट के बजाय आगे वाली सीट पर बैठे होते तो... . . . आज हम भी इटली और अमेरिका में फंसे होते। बचपन की समझदारी अब काम आई है। पप्पू, रायपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2TySfno

पांचवा लॉकडाउन लगाने की तकलीफ

Image
पांचवा लॉकडाउन लगाने की तकलीफ ना करें... . . . अब हम इतने आलसी हो गए हैं कि खुद ही घर से बाहर नहीं निकलेंगे। कौशल, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2LShb4Z

बचपन के समय में ऐडवर्टाइज

Image
आज जिन विज्ञापनों को आप ऐड बोलते हो ना... . . . बचपन में हम उन्हें 'एटुटाइज' बोला करते थे। सुरेश, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2yp82O8

एक दिन बाद फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट

Image
कुछ लोग जानबूझकर एक दिन बाद फ्रेंड रिक्वेस्ट ऐक्सेप्ट करते हैं.... . . . ताकि सामने वाले को यह ना लगे कि वे फ्री बैठे थे। विक्रम, झारखंड from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2XmXEyN

लॉकडाउन खत्म होने के बाद नाटक

Image
जब लॉकडाउन खत्म हो जाएगा तो लोगों का नया नाटक शुरू होगा... . . . I Miss My Quarantine Days. पप्पू, जोधपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3bQ0OjW

लॉकडाउन के बीच जारी राजनीति

Image
कोरोना ने भारत में सब कुछ बंद करवा दिया लेकिन... . . . राजनीति बंद नहीं करवा सका। यहां वह भी हार गया। राहुल, अयोध्या from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2ZrfDqK

ग्रीन जोन वालों की खुशी का कारण

Image
ग्रीन जोन वाले बहुत खुश हो लेकिन याद रखना... . . . तरबूज अगर कटा तो अंदर से लाल ही निकलेगा। मोहित, जोधपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3e4bYDh

दुखी होकर लिखने लगा कविता

Image
पहले मैं बहुत दुखी था। फिर मैं कविता लिखने लग गया... . . . अब दुनिया मुझसे दुखी है। सत्यपाल, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2ZrnWCD

शादी के बाद लड़की ने फेसबुक प्रोफाइल में नहीं जोड़ा पति का नाम, अकाउंट सस्पेंड

Image
आमतौर पर देखा जाता है कि शादी होने के बाद लड़कियों का सरनेम बदल जाता है लेकिन आजकल एक नया ट्रेंड देखने को मिला है जिसमें शादी होने के बाद लड़कियां सबसे पहले अपने के नाम में पति का नाम ऐड करती हैं। इस नए ट्रेंड को फॉलो ना करना एक लड़की को भारी पड़ गया। फेसबुक ने एक लड़की का अकाउंट सिर्फ इसलिए सस्पेंड कर दिया क्योंकि उसने शादी होने के बाद अपने प्रोफाइल नाम में पति का नाम नहीं जोड़ा। खबर दिल्ली की है जहां रश्मि नाम की लड़की ने शादी के बाद प्रोफाइल में रिलेशनशिप स्टेटस तो चेंज किया लेकिन प्रोफाइल नाम में पति का नाम नहीं जोड़ा। इसके बाद फेसबुक ने इसे कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन मानते हुए तुरंत अकाउंट को सस्पेंड कर दिया। फेसबुक के एक अधिकारी ने बताया, 'आप जानते हैं कि हम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म हैं और हमें हर एक ट्रेंड के हिसाब से खुद को बदलना पड़ता है। आजकल के दौर में जहां लड़कियां शादी में फेरों के बाद गाड़ी में बैठने से पहले ही फेसबुक अकाउंट में पति का नाम अपडेट कर लेती हैं। उस सुपरफास्ट जमाने में रश्मि ने हनीमून जाने के बाद भी पति का नाम ऐड नहीं किया।' आगे अधिकारी ने कहा, ...

क्वारंटाइन और वैलंटाइन में संबंध

Image
किसी को मत बताना, क्वारंटाइन वैलंटाइन का विलोम शब्द है... . . . वैलंटाइन में लोग चिपक कर बैठते हैं और क्वारंटाइन में दूर-दूर। विश्व गौरव, अहमदाबाद from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2LIrJ6v

कोरोना के कारण बदल गया समय

Image
पहले कमाने जाते थे तो ठंडी रोटी मिलती थी.. . . . अब कमाने नहीं जा रहे तो गर्मा-गर्म रोटी मिलती हैं। कौशल, जयपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2WMuZ7i

आज के लिए पप्पू का दिव्य ज्ञान

Image
पप्पू ने दिया आज के लिए दिव्य ज्ञान.... . . . इतने मजबूत बनो कि प्याज के सिवा कोई रुला ना सके। कोमल, लातूर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3g86DMX

साल 2020 के लिए वॉर्निंग

Image
साल 2019 में एक गाना आया था, 'मुझे छोड़कर जो तुम जाओगे, बड़ा पछताओगे-बड़ा पछताओगे'... . . . अब जाकर समझ आया कि वह गाना नहीं बल्कि साल 2020 के लिए वॉर्निंग थी। भारत, नोएडा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2XfCmDp

रंग बदलने वाला साल 2020

Image
आने वाला अम्फान चक्रवात 165 किलोमीटर की स्पीड से आएगा... . . . अब लगने लगा है कि पहले हम खत्म होंगे और फिर साल 2020 पप्पू, मध्य प्रदेश from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3cYmw6V

अगर पूरा खुल जाए लॉकडाउन

Image
अगर अभी लॉकडाउन पूरी तरह से खोल दिया जाए तो... . . . 'सबका साथ, सबका स्वर्गवास' एकदम निश्चित है। गौतम, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2WIperc

5 साल बाद ऐसे होगी अटेंडेंस, 'लॉकडाउन सिंह राठौड़, कोविड अवस्थी, कोरोना पाल सिंह'

Image
कोरोना महामारी (COVID-19) के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया। इस दौरान स्कूलें, कॉलेजों सहित सबकुछ बंद है। कई जगह से खबरें भी आईं कि कई जगहों पर पैरंट्स ने लॉकडाउन में पैदा होने वाले अपने बच्चों के नाम लॉकडाउन, कोरोना, क्वारंटीन रख दिए। बस इसी आइडिया पर बना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आज से 5 साल बाद यानी 2025 की स्कूल अटेंडेंस को दिखाया गया है। इंस्टाग्राम पर 'भेरी क्यूट आंटी' नाम के अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया गया। यह अकाउंट जानी-मानी वीडियो क्रिएटर का है। इस वीडियो टीचर बनीं स्नेहिल ऑनलाइन क्लास के दौरान अटेंडेंस करती है। वायरल होने वाली बात वीडियो में बच्चों के नाम हैं। अटेंडेंस के दौरान टीचर अपने स्टूडेंट्स के नाम पुकारती है, 'क्वारंटीना जोशी, लॉकडाउन सिंह राठौड़, कोविड अवस्थी, कोरोना पाल सिंह, सोशल डिस्टैं सिंह, मास्क महतो, गलव्स गायकवाड़, वुहान भदौरिया, आत्मनिर्भर केलावाला।' लगा ना मजेदार, तो पहले वीडियो देखिए... ऐसे ही मजेदार नामों के कारण यह वीडियो सोशल मीडिया पर चल पड़ा। इसे अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर लाखों बार देखा गया है।...

डॉक्टर ने बताया अचूक तरीका

Image
मरीज: डॉक्टर साहब, शराब नहीं छूट रही है। . . . डॉक्टर: एक बार शादी कर लो। इलायची भी पूछकर खा ओगे। अमन, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2TfOt1Y

लॉकडाउन में बाहर ना जाएं शिक्षक

Image
सभी शिक्षक सावधान हो जाएं और बाहर ना घूमें... . . . क्या पता आपका पीटा गया स्टूडेंट पुलिस में भर्ती हो गया हो। वीरेंद्र, नजफगढ़ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2ZfwsVu

लॉकडाउन में आया अजीब समय

Image
कैसा अजीब समय आ गया है। 5-7 रिश्तेदारों को फोन किया... . . . एक ने भी नहीं पूछा कि कब आ रहे हो मिलने। विपिन, मध्य प्रदेश from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3cOU0Ve

क्‍लास की टॉपर स्‍टूडेंट

Image
रिंकी: पिंकी तुम तो क्‍लास की टॉपर स्‍टूडेंट थीं ना? पिंकी: हां तो? रिंकी: नहीं बस यही पूछना था कि तुम एग्‍जाम में आंसर छिपाती थीं तो कोरोना की वैक्‍सीन ढूंढ ली क्‍या? कविता, वाराणसी from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3cEjHrq

चावल से बनती है बर्फ

Image
बंटी: चावल से बर्फ बन जाती है, मालूम है कैसे? रॉनी: कैसे? बंटी: Rice में से R हटा दो। विजय, वाराणसी from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2WHQvdz

इंटरव्‍यूअर और पप्‍पू

Image
इंटरव्‍यूअर: आपके रिज्‍यूम में लिखा है कि आप आईआईटी तक गए, यह तो अच्‍छी बात है। पप्‍पू: जी सर, भाई से मिलने गया था। कुणाल, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3cGlbRX

दो देशों की लड़कियों में अंतर

Image
पप्‍पू: भारतीय और चाइनीज लड़कियों में क्‍या अंतर है? राजू: क्‍या? पप्‍पू: भारतीय लड़कियां कहती हैं- ओह माई गॉड कॉकरोच, चाइनीज लड़कियां कहती हैं- ओह माई गॉड डिनर। सृष्टि, अहमदाबाद from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3689y3v

हल करो सवाल

Image
टीचर: इस सवाल को तुम लोग 10 मिनट में हल करो। स्‍टूडेंट: आत्‍मनिर्भर बनिए सर। अंकित, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/365RpmX

वॉट्सऐप वाली बातें

Image
सोनू: अरे तुमने मेसेज भेजा था, डिलीट क्‍यों कर दिया? क्‍या बात थी? मोनू: अरे यार थोड़े पैसे चाहिए थे। सोनू: ठीक है, फिर से डिलीट कर दे। आकाश, जबलपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/366N9E3