'रसोड़े में कौन था' पर मुंबई के कोरियोग्राफर का डांस वायरल, लेाग बोले- एक्सप्रेशन पॉइंट पर है
'रसोड़े में कौन था' रैप वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। लगभग सभी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर इसकी बाढ़ आई हुई। इससे रिलेटेड मीम्स काफी शेयर हो रहे हैं। इस बीच रैप वीडियो पर एक डांस वायरल हो रहा है जिस पर आवेज दरबार ने परफॉर्म किया है। उन्होंने ही इसे कोरियोग्राफ किया है। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही इस वीडियो के 1.5 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। आवेज मुंबई बेस्ड डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वह म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। लोगों ने कहा- पॉइंट पर है एक्सप्रेशनऐक्टर और डांसर गौहर खान ने भी वीडियो पर कॉमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'टू ब्लडी गुड।' एक यूजर ने हंसते हुए लिखा कि यह कोरियोग्राफी काफी बेहतरीन है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने माना कि एक्सप्रेशन एकदम पॉइंट पर है। यशराज मुखाटे के अकाउंट पर शेयर किया गया असल वीडियो बता दें, असल में रैप वीडियो को यशराज मुखाटे के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया था। इसके बाद तो यह देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो को 10 मिलियन से ऊपर व्यूज सिर्फ इंस्टाग्राम पर मिले हैं। बॉलिवुड सिलेब्स का रिऐक्शन यही नहीं, तमाम बॉलिवुड ऐक्टर्स ने भी इस वीडियो पर अपना रिऐक्शन दिया। राजकुमार राव ने लिखा, 'भाई, आप बहुत टैलंटेड हो। ऐसे ही चमकते रहो।' वहीं, ऐक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने अपनी दोस्त को टैग करते हुए लिखा, 'इस पर डांस करने का वक्त आ गया है।'
from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3hAgeM7
Comments
Post a Comment