Posts

Showing posts from November, 2020

किसान आंदोलन पर बहस के बीच वायरल हुआ Swiggy का मजेदार ट्वीट

Image
किसान अपने हक के लिए सड़कों पर हैं। जिन हाथों ने मिट्टी तोड़कर उसमें सोना उगाया, जिन पैरों ने पूस की रात में भी पानी में खड़े होकर अन्‍न की रखवाली की, उन्‍हीं हाथ-पैर पर आज पुलिस के डंडे बरस रहे हैं। यह देश का दुर्भाग्‍य ही कि किसानों का देश कहे जाने वाले हिंदुस्‍तान के रहनुमाओं के आगे आजादी के बाद से लेकर आज तक किसान ही हाथ फैलाकर खड़े भी हैं। खैर, गंभीर चर्चा बंद करते हैं। कुछ हंसी-मजाक वाली बात करते हैं। मुद्दा वही है, बस तरीका अलग है। मतलब बात किसानों की ही है, बस गंभीर न होकर हंसाते हुए अपनी बात कह जाने की कला है। मामला ट्विटर का है और स्‍व‍िगी से जुड़ा है। तो भैया हुआ ये है कि इंटरनेट की दुनिया में बतकही खूब चल रही है। यहां ज्ञान न बांटे, क्‍योंकि यहां सभी ज्ञानी हैं। अब किसान सड़कों पर हैं तो सोशल मीडिया की गलियों में भी खूब हायतौबा है। कुछ पक्ष में कुछ व‍िपक्ष में। ठीक वैसे ही जैसे चाय की दुकान पर दिनभर की चर्चा होती रहती है। अब इसी चर्चा में अपनी निर्मला ताई के पैरोडी अकाउंट ने एक ट्वीट किया। ट्वीट में कटाक्ष था। लेकिन नहले पर दहला मारा अपनी फूड ड‍िलिवरी कंपनी Swiggy ने। क्र...

निकाह पर सास ने दामाद को गिफ्ट में दी AK-47, जबरदस्त वायरल हुआ वीडियो

Image
शादी में आज तक दूल्हा-दुलहन को हर तरह के गिफ्ट मिलेंगे, लेकिन जैसा गिफ्ट इस जनाब को अपनी शादी पर अपनी सासू मां से मिला, वह शायद कभी भी किसी को भी नहीं मिला होगा। दरअसल एक दूल्हे को उसकी सास ने शादी में गिफ्ट के तौर पर AK-47 राइफल गिफ्ट की। इसका वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह वीडियो पाकिस्तान में हुए एक निकाह का है, जिसे एक फेसबुक पेज और कई ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो में महिला पहले स्टेज पर बैठे अपने दामाद के पास आती है। उसके माथे को चूमती है और फिर उसे AK-47 देकर फोटो भी खिंचवाती है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब और कहां का है। from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2JuO0qx

वीडियोः चिड़ियाघर में रिपोर्टिंग कर रहा था पाकिस्तानी पत्रकार, पीछे से हाथी ने कर दिया गजब कांड

Image
सोशल मीडिया पर आए दिन लोग फनी वीडियो बनाकर शेयर करते हैं लेकिन कभी-कभी कुछ वीडियो अपने आप फनी बन जाते हैं। दरअसल, हम काम को लेकर वीडियो शूट कर रहे होते हैं और बीच में कुछ ऐसा होता है कि वीडियो में फन आ जाता है। ऐसा ही पाकिस्तान के एक रिपोर्टर के साथ हुआ। रिपोर्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के चिड़ियाघर के हाथी कावन कंबोडिया के अभयारण्य भेज दिया गया। वहां वह अपनी बाकी बची जिंदगी गुजार सकेगा। पाकिस्तानी रिपोर्टर हाथी के पास खड़े होकर इसी रिपोर्टिंग कर रहा था। तभी पीछे से कावन ने गजब की हरकत की। इस्लामाबाद नाम के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में पाक रिपोर्टर हाथी को लेकर रिपोर्टिंग कर रहा था। तभी पीछे से हाथी आया और उसने सूंड से उस पर पानी फेंक दिया, जिसके बाद रिपोर्टर डरकर दूर भाग निकला। बता दें कि पाकिस्तान की एक कोर्ट ने सरकार को हाथी कावन को कंबोडिया भेजने का आदेश दिया था। इस हाथी को श्रीलंका ने पाकिस्तान को उपहार में दिया था लेकिन अकेलापन का शिकार होने के कारण इसे कंबोडिया भेजा गया। from Hindi Jokes...

12वीं फेल ने पहले पैरंट्स को दे डाली सलाह, बाद में वीडियो में आया मजेदार धोखे वाला ट्विस्‍ट

Image
इंटरनेट एक ऐसा संसार है जहां अलग-अलग तरह की तमाम चीजों का भंडार है। फिर चाहे वह फनी तस्‍वीरें हों या मजेदार वीडियोज। यहां आपको लगभग हर रोज एक से बढ़कर एक चीजें देखने को मिलती हैं। अब एक बार फिर एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसे सोशल मीडिया पर अलग-अलग पेज से शेयर किया जा रहा है। इसे देखकर लोगों को काफी हंसी आ रही है और यह वायरल हो चुका है। दरअसल, इस वीडियो में एक लड़का पैरंट्स को सलाह दे रहा है कि उन्‍हें अपने बच्‍चों को उनका पैशन फॉलो करने देना चाहिए। 27 सेकंड की इस वीडियो क्‍लिप में लड़का कहता है, 'Hi Guys, तो मैं उन पैरंट्स को आज सलाह देना चाहता हूं जो अपने बच्‍चों को फोर्स करते हैं कि अच्‍छे मार्क्‍स लाओ, टॉपर बनो। यार अपने बच्‍चों को जो करना है, करने दो, अपना पैशन फॉलो करने दो।' लड़के ने कहा- नंबरों से कुछ नहीं होता लड़का आगे कहता है, 'मार्क्‍स doesn't matter. One single sheet of paper can not decide your future. मैं एग्‍जाम्‍पल हूं आपके सामने। मैं 12वीं फेल हूं, फिर भी मैं आज दुनिया घूम रहा हूं, मेरे को हमेशा से ट्रैवल करने का शौक था, मैं घूम रहा हूं। नई-नई जगह ...

स्‍टूडेंट का जवाब सुन टीचर बेहोश

Image
टीचर: मैं जो पूछूं, उसका जवाब फटाफट देना। स्‍टूडेंट: जी सर। टीचर: भारत की राजधानी क्‍या है? स्‍टूडेंट: फटाफट। टीचर: यह कैसा जवाब है? स्‍टूडेंट: आपने ही तो कहा था कि जो पूछूं, जवाब फटाफट देना। विकास, रोहतक from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3nQfiXg

मच्‍छर को देख पप्‍पू कन्‍फ्यूज

Image
पप्पू: यार एक मच्छर बहुत देर से परेशान कर रहा है। राजू: तो एक काम करो, बेड के नीचे सो जाओ। पप्‍पू (थोड़ी देर बाद): जीने नहीं देगा, मच्‍छर अब टॉर्च लेकर ढूंढ रहा है। राजू: अरे वो मच्‍छर नहीं, जुगनू है। विजेंद्र, दिल्‍ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3fq19gs

पति की विचित्र तारीफ से पत्नी गुस्‍सा

Image
पत्नी: मैं तुम्हें कितनी अच्छी लगती हूं? पति: बहुत ज्यादा। पत्नी: फिर भी बताओ कितनी? पति: इतनी कि मन करता है तुम्हारे जैसी एक और ले आऊं। विजय, झांसी from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2IYtTAY

एक जगह बेटे को देना होता है सम्‍मान

Image
पप्‍पू: बेटा चाहे जितना बिगड़ैल हो, एक जगह उसे सम्‍मान देना ही पड़ता है। राजू: कहां? पप्‍पू: शादी के कार्ड पर, वहां 'सुपुत्र' लिखवाना ही पड़ता है। विनीत, दिल्‍ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3flBTIh

मरीज की बात सुन डॉक्‍टर बेहोश

Image
डॉक्टर: रात में टेंशन लेकर नहीं सोना चाहिए। मरीज: तो क्या मायके भेज दें? अनंत, मेरठ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/33nirX9

पत्नी और पति की बातचीत

Image
पत्नी: आपका बेटा आजकल कुछ ज्यादा ही पैसे उड़ाने लगा है। जहां भी छिपाती हूं, ढूंढ ही लेता है। पति: उस नालायक की किताबों में छिपाया करो, एग्‍जाम तक तो नहीं ही ढूंढ पाएगा। आशीष, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/36U9LZb

जब बिग बॉस की आवाज सुन सो रहे कुत्‍ते खड़े हो गए, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पा रहे लोग

Image
इंटरनेट पर हर रोज एक से बढ़कर मजेदार चीजें देखने को मिलती हैं। कई फनी फोटोज और वीडियोज देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही वीडियो छाया हुआ है जो कि बिग बॉस से जुड़ा है। इन दिनों बिग बॉस 14 टीवी पर छाया हुआ है। हमेशा की तरह इस सीजन में घरवालों के बीच प्‍यार और तकरार जारी है लेकिन अब जो मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें किसी शहर की गली में बिग बॉस का नया वर्जन देखने को मिल रहा है। जब एक साथ खड़े हो गए कई कुत्‍ते इसमें बिग बॉस कहते हैं, 'प्रात: काल 3 बजे। बिग बॉस चाहते हैं कि आप सभी घरवाले फॉरन लिविंग एरिया में एकत्र हो जाएं।' यह सुनते ही गली में सो रहे करीब 10 से 11 कुत्‍ते एकसाथ उठ खड़े हो जाते हैं। लोगों को आ रही हंसी बिग बॉस की आवाज कितनी अलग और दमदार है, यह तो जगजाहिर है। घर के अंदर उनकी एक आवाज पर घरवाले उनके निर्देशों को फॉलो करने लगते हैं। उसी तरह जब कुत्‍ते उनकी आवाज पर उठ जाते हैं तो यह देखकर लोगों को काफी हंसी आ रही है। वीडियो पर एक से बढ़कर एक कॉमेंट Video Nation नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स एक से बढ़कर एक...

फनी वीडियो: होमवर्क न करने पर टीचर ने दिखाई सुई, फिर बच्‍चे ने जैसे बचाव किया, उसे देख आएगी हंसी

Image
सोशल मीडिया पर कब, कौन सा वीडियो वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। अब एक बच्‍चे का लेटेस्‍ट वीडियो सामने आया है जो कि बेहद मजेदार है। इसमें टीचर उसे होमवर्क न करने पर सजा देने को तैयार हैं। दरअसल, 1 मिनट 3 सेकंड के इस वीडियो में एक छोटा बच्‍चा नजर आ रहा है। उसने होमवर्क नहीं किया तो टीचर सजा के रूप में उसके सामने सुई लेकर आ जाते हैं। इससे वह डरकर रोने लगता है। बच्‍चे के अंदाज से आ रही हंसी हालांकि, जिस तरह वह अपना बचाव करता है, उसे देख लोगों को हंसी आ रही है। भोजपुरी अंदाज में वह जैसे बोलता है, उसे देख आपको भी अपना बचपन याद आ जाएगा। टीचर सुई दिखाते हुए उससे पूछते हैं कि यह गिफ्ट लेना चाहोगे? इस पर बच्‍चा कहता है कि नहीं सर जी। फिर टीचर पूछते हैं कि होमवर्क क्‍यों नहीं किए तो वह कहता है कि हो जाएगा। टीचर पूछते हैं कि कब? तो बच्‍चा कहता है कि अभी तुरंतै जाऊंगा और तुरंतै बैठकर करूंगा। टीचर से कहा- कोई उपाय नहीं फिर टीचर कहते हैं कि देख रहे हो ना कि कितना नुकीला है तो बच्‍चा कहता है कि तुरंतै जाऊंगा और पूरा पढ़ लूंगा। फिर टीचर पूछते हैं कि जो आज नहीं लिखे हो, उसका क्‍या होगा। इस पर...

सुरेश और महेश की मजेदार बातचीत

Image
सुरेश: जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहेंगे? महेश: कुछ भी कह दो, उसको कौन सा सुनाई देगा। अनिल, नैनीताल from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/32K6rP6

बंटी के जवाब से फंसा डॉक्‍टर

Image
डॉक्टर: तुम रोज सुबह क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो? बंटी: आपने ही तो लिखा है, 'औरतों को देखने का समय सुबह 9 से 11 बजे तक।' राजीव, भोपाल from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3nrzYoC

तो इन्‍हें कहते हैं महापुरुष

Image
सोनू: आज के समय में महापुरुष कौन है? मोनू: नहीं मालूम, तुम बताओ? सोनू: ऐसा पुरुष जिसने आज के समय में बीवी, नौकरी और स्मार्टफोन के बीच में सामंजस्य बिठा लिया हो। डब्‍बू, बरेली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/35uvKq2

बेटी को पड़ी यूनीक तरह से डांट

Image
मां: किचन से छोटी प्‍लेट ले आओ। बेटी: मम्‍मी नहीं दिख रही है, कहां रखी है? मां: गैस का चूल्‍हा दिखाई दे रहा है? बेटी: हां। मां: उसे ऑन करके मोबाइल में आग लगा दे, फिर प्‍लेट दिख जाएगी। अंजना, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/38JgBmQ

कविता और निबंध में मजेदार अंतर

Image
टीचर: कविता और निबंध में क्‍या अंतर है? स्‍टूडेंट: गर्लफ्रेंड के मुंह से निकला एक शब्‍द भी कविता के समान होता है जबकि पत्‍नी के मुंह से निकला एक ही शब्‍द निबंध के समान होता है। सुनील, गोरखपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/36Cdlqz

विदेशों और भारत में अंतर

Image
बंटी: चोर पकड़ने की मशीन बनी तो अमेरिका में 1 दिन 9 चोर पकड़े गए। चाइना में 20 मगर भारत में तो कमाल हो गया। रॉनी: भारत में और ज्‍यादा पकड़ लिए गए क्‍या? बंटी: नहीं, भारत में मशीन ही चोरी हो गई। विनीत, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3lwIwdl

खान सर ने लड़कों को दी रिलेशनशिप पर सलाह, मजेदार वीडियो 'कचकचा' कर वायरल

Image
सोशल मीडिया पर हमें अक्‍सर एक से बढ़कर एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाती हैं। फिर चाहे विचित्र टाइप की तस्‍वीरें हों या मजेदार वीडियोज। यहां लोग एक से बढ़कर एक सलाह भी देते नजर आ जाते हैं। अब एक टीचर का ऐसा ही फनी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह रिलेशनशिप पर सलाह देते दिख रहे हैं। इस वीडियो को Mews नाम के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है। पटना में मशहूर हैं खान सर 52 सेकंड के इस वीडियो में पटना के मशहूर खान सर भोजपुरी अंदाज में बोल रहे हैं। बता दें, वह आईएएस की तैयारी करने वाले अभ्‍यर्थियों के लिए खान स्‍टडी ग्रुप चलाते हैं। वीडियो में उनके पीछे दिख रहे वाइट बोर्ड से साफ है कि वह साइंस के टॉपिक ब्‍लड वेसल्‍स (रक्‍त वाहिनी) के बारे में पढ़ा रहे हैं। हालांकि, वह पढ़ाते-पढ़ाते लड़कों को रिलेशनशिप के बारे में सलाह देने लगते हैं। खान सर बोले- कोई उलझाए तो उलझिएगा नहीं खान सर कहते हैं, 'लड़कियां अक्‍सर गुस्‍सा हो जाती हैं तो नस काट लेती हैं। नस क्‍यों काटती हो, कचकचा कर सीधे धमनी काटो, फिर समझ आएगा।' वह कहते हैं, 'अगर आपको कोई ब्‍लैकमेल करे कि हाथ काट लूंगी तो आप कहिएगा कि धमनी ...

दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार 'घरवाली'

Image
राजू: दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है? पप्‍पू: घरवाली। राजू: मतलब? पप्‍पू: और क्‍या, हफ्ते में 3-4 बार तो मनाना ही पड़ता है। कविता, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/35ukqdG

भारत के स्‍टूडेंट्स का कमाल

Image
सोनू: सबसे ज्‍यादा टैलंटेड स्‍टूडेंट्स भारत में ही हैं। मोनू: कैसे कह सकते हो? सोनू: और क्‍या, इनको बस आंसर की 'हेडिंग' बता दो, बाकी बनाकर तो लिख ही लेते हैं। प्रत्‍युष, दिल्‍ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3lwbBFs

जब पापा ने बेटे को चौंकाया

Image
बेटा: पापा, क्‍या हम इस साल हॉन्‍टेड हाउस जा सकते हैं? पापा: जहां हम रह रहे हैं, उसमें क्‍या कमी है? बेटा: क्‍या मतलब? पापा: गुड नाइट बेटा, सो जाओ। विनय, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3nlfRrT

वीडियो: जब कुत्‍तों और बंदरों के सामने आया 'बाघ', कैमरे में कैद हुआ मजेदार रिऐक्‍शन

Image
सोशल मीडिया कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो कि इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस मजेदार वीडियो को 55 लाख से ऊपर व्‍यूज मिल चुके हैं। दरअसल, थाइलैंड के एक यूट्यूबर ने नकली बाघ के साथ दूसरे जानवरों पर ही प्रैंक कर डाला। यूट्यूबर बाघ को बंदरों, कुत्‍तों के सामने या पीछे चुपके से रख देता है और फिर उनके रिऐक्‍शन्‍स रिकॉर्ड करता है। लोगों को आ रही हंसी अब इस वीडियो को जिस तरह से पेश किया गया है, उसे देख लोगों को काफी हंसी आ रही है। वीडियो में कई जगह नकली बाघ को देखकर जानवर डरकर भाग जाते हैं। वहीं, कुछ मौकों पर कुत्ते ही भौंककर बाघ पर अटैक कर देते हैं। बाद में मांगी माफी यूट्यूबर प्रैंक करने के बाद वीडियो में जानवरों से माफी मांगता भी नजर आता है। बता दें, इससे पहले भी यूट्यूबर ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया था जिसमें वह इसी तरह बिल्‍लियों के साथ शरारत करता दिखता है। from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/36MxM4r

पति का चुप करा देने वाला जवाब

Image
पत्नी: मेरी शराफत देखो, मैंने आपको देखे बगैर ही आपसे शादी कर ली। पति: मेरी शराफत देखो, मैंने देखकर भी इनकार नहीं किया। विनीत, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2UgBm0y

टीचर से स्‍टूडेंट का विचित्र सवाल

Image
टीचर: इतना लंबा-चौड़ा लेक्चर दे दिया। अब भी किसी को कोई डाउट हो तो पूछ सकता है। स्‍टूडेंट: सर, आज पूजा स्कूल क्यों नहीं आई? जय, मुरादाबाद from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/35k7Ldc

पत्‍नी का गुस्सा निकालने का तरीका

Image
सोनू: जरूरी नहीं है कि पत्‍नी अपना गुस्सा लड़-झगड़कर ही निकाले। एक और तरीका है। मोनू: क्‍या? सोनू: वह मोटी कच्ची रोटी और सब्जी में बिना नमक डाले भी अपना गुस्सा निकाल सकती है। अंकुर, दिल्‍ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2UfOyTm

पत्‍नी से तंग हुआ पति

Image
पति: मैं तुमसे तंग आ चुका हूं। भगवान के लिए चुप हो जाओ, मुझे अब 'शांति' के साथ रहना है। पत्‍नी: मुझे भी नहीं रहना तुम्हारे साथ, मुझे अब 'राजेश' के साथ रहना है। पूजा, झांसी from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/35dZ8Rg

सरकारी स्‍कूल की लड़की का किलर डांस, वीडियो देख कटरीना भी कह देंगी- बाप रे बाप!

Image
भारत में ज्‍यादातर सरकारी स्‍कूलों की दशा बहुत अच्‍छी नहीं है। गवर्नमेंट स्‍कूलों का नाम आते ही सबसे पहला ख्‍याल खस्‍ताहाल बिल्‍डिंग और तमाम तरह की अव्‍यवस्‍था का आता है। हालांकि, कुछ ऐसे भी सरकारी स्‍कूल्‍स हैं जो प्राइवेट इंस्टिट्यूशन्‍स से कम नहीं लगते हैं। वहां बच्‍चों के पीछे टीचर्स मेहनत करते हैं। स्‍कूल का रख-रखाव कायदे से करते हैं। टीचर बच्‍चों को पढ़ाई के साथ-साथ दूसरी ऐक्‍टिविटीज में भी शामिल करते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल यही वजह है कि कई बच्‍चे पढ़ाई के साथ-साथ सिंगिंग, डांसिंग जैसी स्‍किल्‍स में भी आगे बढ़ जाते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक सरकारी स्‍कूल की लड़की जबरदस्‍त डांस कर रही है। 'वेलकम' में गाने पर किया डांस वीडियो को kalakaarsapp नाम के इंस्‍टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। इसमें लड़की फिल्‍म वेलकम में कटरीना कैफ पर फिल्‍माए गए पॉप्‍युलर गाने 'ऊंचा लंबा कद' पर किलर डांस कर रही है। लड़की के डांस मूव्‍स देख कोई कह नहीं सकता है कि वह सरकारी स्‍कूल की स्‍टूडेंट है। बच्‍चे और टीचर्स बजाने लगे ताली लड़की क...

जब रिंकी ने बंटी को कहा 'हां'

Image
बंटी (मन में बुदबुदाते हुए): आज घर के सामने पेड़ पर रस्सी बांध देता हूं, कपड़े सुखाने के लिए। पड़ोस में रहनेवाली रिंकी: अरे-अरे क्‍या कर रहे हो तुम, ऐसा कदम मत उठाना। मेरी तरफ से हां है। प्रखर, रोहतक from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/32pg3yo

सोनू ने बताया, कैसी होती है पत्नी

Image
सोनू: तुम्‍हें मालूम है कि पत्नी पेपरवेट की तरह होती है। मोनू: कैसे? सोनू: पति को फड़फड़ाने तो देती है लेकिन उड़ने नहीं देती है। राजीव, भोपाल from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3lfuOva

पुलिस वैन में बैठा पप्‍पू

Image
पप्पू: पुलिस आ गई है, जुआ बंद करना पड़ेगा। राजू: हां भागो। पुलिसवाला: तुम लोग अपने आप पुलिस वैन में क्‍यों बैठ गए? पप्पू: पिछली बार जब हम पकड़े गए थे तो सीट नहीं मिली थी। पूरे रास्‍ते खड़े होकर जाना पड़ा था। पुलक, नोएडा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2U9xNt1

दिवाली से पहले लड़के का कमाल, पटाखा बैन होने से दुखी लोग ये मजेदार वीडियो जरूर देखें

Image
दिवाली का सीजन शुरू हो गया है। तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर मेसेज शेयर करना शुरू कर दिया है कि त्‍योहार पर पटाखे ना जलाएं। इससे पलूशन होता है। वहीं, कई यूजर्स ऐसे हैं जिन्‍हें लगता है कि एक दिन थोड़ा शोर-शराबा हो भी गया तो उससे फर्क नहीं पड़ता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बताया गया है कि कानपुर में पटाखा बैन होने पर कैसे लड़के ने खुद यूनीक तरह से अपना रॉकेट बना लिया। 5 सेकंड की है वीडियो क्‍लिप दरअसल, वीडियो क्लिप सिर्फ 5 सेकंड की है। इसमें एक लड़का अपने सामने कोई छोटी सी चीज रखता है और ऐसा दिखाता है जैसे वह उसमें आग लगा रहा हो। इसके बाद वह अपने हाथ की दो उंगलियों की मदद से इस तरह सीटी बजाते हुए नीचे से ऊपर खड़ा होता है जैसे रॉकेट छोड़ा गया हो। वीडियो किया जा रहा खूब शेयर यह करने के बाद लड़का अपने बगल में रखे लोहे के बैरिकेड पर एक हाथ मारता है। हाथ मारते ही ऐसी आवाज सुनाई देती है, जैसी रॉकेट के ऊपर जाने के बाद दगने की आती है। अब यह वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने यहां तक कह डाला कि भाई, इतन...

लड़की को मिला सीधा जवाब

Image
लड़की: तुम बातें बहुत अच्छी करते हो। लड़का: आगे बढ़ो बहन, मैं तुम्हारा रिचार्ज नहीं करा सकता। पूजा, भोपाल from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2IavVhw

गर्लफ्रेंड से जुड़ा बड़ा सवाल

Image
राजू: मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं? पप्पू: ऐसा करो, गोल्ड रिंग दे दो। राजू: कोई बड़ी चीज बताओ। पप्पू: तो फिर एमआरएफ का टायर दे दो। आकाश, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/358zBJ6

घर पर नहीं रुकती है हंसी

Image
सोनू: भाई इस वक्‍त घर पर मेरी हंसी नहीं रुकती है। मोनू: ऐसा क्‍या हो गया? सोनू: पत्नी ने मुझसे प्लाजो दिलाने की जिद की तो मैंने पिताजी का 36 इंच मोहरी का पजामा रंगवा कर पत्‍नी को दे दिया। अब पत्नी खुशी जाहिर करते नहीं थक रही है और पिताजी पजामा ढूंढते नहीं थक रहे हैं। महेंद्र, वाराणसी from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/32plCwO

रशियन लड़की ने माधुरी दीक्षित के गाने पर किया हू-ब-हू डांस, वीडियो हो गया वायरल

Image
बॉलिवुड फिल्‍मों और गानों की पहुंच सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनिया के तमाम देशों तक है। अलग-अलग देशों में बॉलिवुड फिल्‍मों की दीवानगी वैसी ही है, जैसे भारत में हॉलिवुड फिल्‍मों को लेकर है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विदेशों में होने वाले अलग-अलग फंक्‍शन्‍स में भी बच्‍चे बॉलिवुड गानों पर डांस करते नजर आते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 'आजा नचले' पर किया डांस दरअसल, kalakaarsapp नाम के इंस्‍टाग्राम पेज से एक वीडियो क्‍लिप शेयर की गई है। इसमें एक रशियन लड़की माधुरी दीक्षित के पॉप्‍युलर गाने 'आजा नचले' पर डांस करती नजर आ रही है। माधुरी की तरह किए स्‍टेप्‍स लड़की ठीक वैसे ही स्‍टेप्‍स कर रही है, जैसे माधुरी ने बॉलिवुड के हिट डांस नंबर पर किए हैं। वीडियो देखने के बाद लड़की को रशिया की 'लिटिल माधुरी दीक्षित' कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। लोगों के आ रहे कॉमेंट वीडियो पर लोगों के कॉमेंट आ रहे हैं और वे लड़की के लिए अपना प्‍यार जाहिर कर रहे हें। एक यूजर ने तो माधुरी को भी टैग करते हुए लिखा कि आपको यह डांस देखना चाहिए। 'आजा नचल...

RJD ने कहा- तेजस्वी यादव की कप्तानी में बदली विराट कोहली की किस्मत, लोगों ने लिए मजे

Image
बिहार में इन दिनों चुनाव का माहौल है। इस बीच गुरुवार को राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया जो कि चर्चा का विषय बन गया। ट्वीट भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली से जुड़ा था। आरजेडी के अकाउंट से एक आर्टिकल ट्वीट कर बताया गया कि कैसे पार्टी के चीफ तेजस्‍वी यादव के कारण ही विराट कोहली की किस्‍मत बदली थी। दरअसल, कोहली की परफॉर्मेंस पर नैशनल सिलेक्‍टर की नजर तब पड़ी जब वह मुंबई के खिलाफ तेजस्‍वी यादव की कप्‍तानी में अंडर-16 मैच खेल रहे थे। आईपीएल टीम का हिस्‍सा थे तेजस्‍वी बता दें, यादव ने पहले रणजी ट्रोफी के एक मैच में झारखंड का प्रतिनिधित्‍व किया था। वह आईपीएल में दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स टीम का भी हिस्‍सा थे लेकिन टीम के लिए एक भी गेम खेल नहीं पाए थे। आईपीएल के तुरंत बाद वह पॉलिटिक्‍स में आ गए थे। लोगों ने कहा- सिर्फ ध्‍यान खींचने का तरीका जैसे ही यह ट्वीट सामने आया, लोगों के मजेदार रिऐक्‍शन्‍स आने शुरू हो गए। कई लोगों ने दावा किया कि पार्टी ने जो यह ट्वीट किया है, उसका कोई आधार नहीं है। वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि चूंकि बिहार में इलेक्‍शन कैम्‍प...

वीडियो वायरल: फ्लोर पर पत्‍नी को बुला जमकर नाचे सरदारजी, लोग बोले- बुढ़ापा हो तो ऐसा

Image
सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां कई बार ऐसी खूबसूरत और प्‍यारी चीजें देखने को मिल जाती हैं जिनसे नजर नहीं हटती है। कई बार इन चीजों को बार-बार देखने का मन करता है। अब एक ऐसा ही वीडियो छाया हुआ है। दरअसल, Kalakaars नाम के फेसबुक पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक सरदारजी फ्लोर पर डांस करते नजर आ रहे हैं। शुरू में वह अकेले डांस करते दिखते हैं। इसके बाद वह अपनी पत्‍नी को डांस करते-करते बुलाते हैं और वह भी फ्लोर पर उनका पूरा साथ देती हैं। वीडियो दे रहा कपल गोल्‍स 49 सेकंड की इस वीडियो क्‍लिप को देखकर साफ समझ आ रहा है कि कुछ लोगों के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है। इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया है कि यह आपको पर्फेक्‍ट कपल गोल्‍स दे रहा है। लोगों ने किए एक से एक कॉमेंट अब इस वीडियो पर लोगों के एक से बढ़कर एक कॉमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'चाचा आज भी आंटी को अपने हिसाब से नचवा रहे हैं, वाह भाई।' वहीं, एक दूसरे शख्‍स ने कहा, 'मैं उम्‍मीद करता हूं कि जब मैं बूढ़ा होउंगा तो मेरी लाइफ ऐसी होगी।' from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://if...

मजेदार वीडियो: ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कांग्रेस के लिए गलती से मांगा वोट, लोगों ने लिए मजे

Image
मध्य प्रदेश में उपचुनाव को देखते हुए तमाम नेता जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। वे अपनी पार्टी को समर्थन देने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं। हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया एक ऐसी ही सभा को संबोधित करने पहुंचे। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया की इस सभा में जुबान फिसल गई और उन्होंने बीजेपी की जगह कांग्रेस के लिए वोट मांग लिया। हालांकि, उन्‍हें तुरंत इस बात का एहसास हुआ और फिर मांग ली। फिर भी लोगों ने इसे नोटिस कर लिया और अब इस पर मजेदार मीम्‍स बन रहे हैं। क्‍या है पूरा मामला? दरअसल, शनिवार को डबरा में बीजेपी कैंडिडेट इमरती देवी के समर्थन में हुई सभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया भाषण दे रहे थे। इस दौरान उन्‍होंने कहा, 'मेरी डबरा की जनता, मेरी शानदार और जानदार डबरा की जनता... मुट्ठी बांधकर विश्वास दिलाओ कि 3 तारीख को हाथ के पंजे वाला बटन दबेगा।' हालांकि, थोड़ी ही देर में उन्‍हें इसका एहसास हुआ, वह लड़खड़ाए और बोले, 'कमल के फूल वाला बटन दबाएंगे और हाथ के पंजे वाले बटन को बोरिया बिस्तर बांधकर हम यहां से रवाना करेंगे।' मध्य प्रदेश कांग्रेस ने किया ट्वीट मध्य प्रदेश...