Posts

Showing posts from March, 2021

साली ने जीजा को बनाया अप्रैल फूल

Image
साली ने जीजा से कहा- चांद तारों को देख कर कुछ याद आया, खिलते गुलाब को देखकर कुछ याद आया, जीजा जी यूं दिमाग पर जोर ना लगाओ अप्रैल फूल की याद में सबसे पहले आपका नाम याद आया इसके बाद क्या था आज-तक जीजा साली की बात बंद है! काजल, पानीपत from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3mby9fO

अप्रैल का फूल क्या कर रहा है?

Image
गुलाब का फूल बाग में खिल रहा है कमल का फूल तालाब में तैर रहा है जैस्मिन का फूल चमन में महक रहा है अप्रैल का फूल ये चुटकुला पढ़ रहा है। आनंद, नरेला from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3wf0SFb

लड़की आई लव यू बोले तो क्या समझे?

Image
इन लड़कियों से दिल लगाना एक भूल है इन के पीछे इतना भागना फिजूल है जिस दिन किसी लड़की ने कह दिया आई लव यू, तो समझ लेना उस दिन अप्रैल फूल है! राधिका, दरभंगा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3fus3pH

April Fools' Day: अप्रैल फूल बनाने के 10 तरीके!

Image
April में लोगों को मुर्ख बनाने के ये 10 तरीके . . . . . यह पहला था . . बाकि 9 अगले साल रवि, बवाना from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3wfOXao

April Fools' Day: आने वाला दिन किसका है?

Image
आनेवाला कल तुम्हारा है, तुम्हारा था, तुम्हारा ही रहेगा… उस पर तुम्हारा ही हक है… सोचो क्यों? क्योंकि कल 1st April है विकास, दादरी from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2O8g3il

April Fools' Day: एक दिन पहले बनाया फूल

Image
किन्ना सोणा तेनु, रबने बनाया किन्ना सोणा तेनु, रबने बनाया… मैंने तेनु इक दिन पहले अप्रैल फूल बनाया.. नरेश, पटेल नगर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2O6NYrF

VIDEO: 'निराला बाबा' बॉबी देओल ने सालों पहले सुन ली थी 'कोरोना' की आहट, इस तरह से किया था बचाव

Image
खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया था। यह वायरस एक बार फिर अपना असर दिखा रहा है और तेजी से केस बढ़ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर बॉलिवुड ऐक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) का एक फनी मीम वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो को उनकी फिल्मों के अलग-अलग क्लिप जोड़कर बनाया गया है। बॉबी देओल के इस वीडियो () को कोरोना से जोड़ते हुए लोग शेयर कर रहे हैं और बता रहे हैं कि ऐक्टर को सालों पहले इस वायरस की जानकारी थी। वीडियो में बॉबी देओल की सावधानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बॉबी देओल कहते हैं, 'क्योंकि मैं वो साफ साफ देख सकता हूं, जो आप नहीं देख सकते।' वह सनी देओल से कहते हैं, 'हाथ मत लगाना भैया, कहीं ये बीमारी मुझे भी न लग जाए।' वह ऐश्वर्या राय से कहते हैं- 'प्यार से नहीं तो जबरदस्ती ही सही। छींको... छींको..।' वीडियो में आगे दिख रहा है कि बॉबी देओल मास्क पहने हुए हैं। वह घर को अंदर से बंद कर रहे हैं और हाथ धोते भी नजर आते हैं। लोगों का खूब पसंद आ रहा है वीडियो वीडियो में बॉबी देओल वो सभी काम...

पप्पू के बच्चों का नाम सुनकर भागी टीम

Image
पल्स पोलिया की टीम घर पर आई सोनू (बीवी से) - गन और गोली कहां हैं? टीम उल्टे पांव वहां से भागी तभी सोनू ने पीछे से आवाज लगाई, अरे रूको, ये तो मेरे बच्चों के नाम हैं राजू, जनकपुरी from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3svhkyU

होली पर पप्पू ने किया मजेदार काम

Image
पप्पू स्कूल से रोते हुए जल्दी घर वापस आ गया। मम्मी - क्या हुआ बेटा तू रो क्यों रहा है और आज इतनी जल्दी घर क्यों आ गया? पप्पू - मम्मी मैंने तो बस एक बाल्टी पानी फेंक दिया था और मैडम ने मुझे मारा और स्कूल से भगा दिया। मम्मी - पानी फेंकने पर तुझे क्यों मारा और स्कूल से भी भगा दिया? पप्पू - मम्मी, मगर वो पानी टीचर ऊपर फेंका था कोमल, नरेला from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3fof1ds

गोलू हर हफ्ते मनाता है होली

Image
लड़की (गोलू से) - हर संडे के दिन आपके चेहरे पर रंग क्यों लगा होता है गोलू - अरे मैं हर संडे होली खेलता हूं लड़की - क्यों ? गोलू - अरे, हमारे स्कूल के मास्टर जी ने बताया है कि 'Sunday मतलब Holiday'। अशोक, पटेल नगर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3lX4JSO

आकाश चोपड़ा ने शेयर किया मजेदार Meme, यूजर ने कहा-भले लोग है!

Image
सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कभी कोई नाम वायरल होता है, तो कभी किसी की पिटाई वायरल हो जाती हैं। लेकिन इस बार का मामला एकदम अलग है। क्योंकि मुद्दा क्रिकेट से जुड़ा हुआ है। भारत के पूर्व क्रिकेटर और हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर एक Meme शेयर किया है जिसने धमाल मचा रखा है। इस ट्वीट को देखने बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। क्या है Tweet में? आकाश चोपड़ा ने यह ट्वीट शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली और आदिल रशीद को Couple Pose में दिखाया गया है। इस ट्वीट को शेयर करते हुए कॉमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर अकाश चोपड़ा ने लिखा है कि #ILoveMemes और साथ में कुछ इमोजी भी शेयर किए है। क्यों बना है ये Meme? आपको बता दे कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद (Adil Rashid) के बीच इस समय जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। आदिल राशिद ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को दूसरे वनडे में एक बार फिर आउट किया। यह कोई पहली बार नहीं बल्कि 9वीं बार था जब आदिल रशिद ने विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आउट किया। इ...

Video: इस 'बलून फाइट' को देखने के बाद आपको याद आ जाएगी बचपन वाली होली!

Image
होली को लेकर कुछ बातें बहुत ज्यादा फेमस है जैसे की गब्बर का वो डायलॉग जिसमें वो सांभा से पूछता है कि होली कब है? गब्बर ये सवाल हर साल होली आने से पहले धूम मचा देता है। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक वीडियो के चर्चे है जिसमें होली आने से पहले होली का रंग दिखा दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद जो होली नहीं खेलते उनका भी होली खेलने का मन कर सकता है। क्यों है चर्चा में? होली आने से पहले ही मोहल्ले के बच्चों के पानी वाले गुब्बारे आप पर जरूर पड़े होंगे। लेकिन वो तो कुछ नहीं था ये वीडियो उस से भी एक कदम आगे है। इस वीडियो में गुब्बारे बस फेंके नहीं जा रहे बल्कि 'बलून फाइट' हो रही है। इसे देखने के बाद आपको भी अपना बचपन जरूर याद आ जाएगा और आपके मन में ऐसा आएगा कि काश मैं भी इस फाइट में शामिल होकर अपना बचपन जी लूं। इस वीडियो ने इंस्टाग्राम पर बवाल काट रखा है। लोगों ने क्या कहा? इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को अपना बचपन याद आ रहा है। यूजर इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा कि 'एक नंबर' तो वही अन्य लोग भी इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। from Hind...

आदमी शादी के बाद क्या बन जाता है?

Image
आदमी शादी के बाद भी विद्यार्थी ही रहता है पत्नी को लगता है, मां सिखा रही है और मां को लगता है, पत्नी सिखा रही है अमन, बस्ती from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/39i0QTe

एकदम कड़वा सच

Image
नखरे तो शादी से पहले होते हैं साहब शादी के बाद तो तोरई की सब्जी खाकर भी कहना पड़ता है - 'तुम्हारे हाथों में तो जादू है जानू'! बेबी, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3cv1iQ2

सोनू ने गर्लफ्रेंड को खिलाया अनोखा खाना

Image
सोनू (अपनी गर्लफ्रेंड से) - बर्गर खाओगी? गर्लफ्रेंड - नहीं, आज कल मैं 'लाइट' खा रही हूं सोनू (वेटर से) - मेरे लिए एक बर्गर ले आइए और ये मैडम के लिए दो 'एलईडी बल्ब' सोनल, साकेत from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3m5UOdK

सपने पूरे करने के लिए हमें क्या करना चाहिए?

Image
सोनू ने मोनू से पूछा - अच्छा बताओ... अधूरे सपने पूरे करने के लिए हमें क्या करना चाहिए? मोनू ने कहा - आसान है यार, फिर से सो जाना चाहिए अमर, नरेला from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3tYbne9

पत्नी की बात सुनकर पति हुआ पागल!

Image
पत्नी - आपके जन्मदिन के लिए इतनी महंगी जींस ली है कि पूछो मत पति (खुश होकर) - शुक्र है, तुम्हें मेरा ख्याल तो आया! लाओ, दिखाओ पत्नी - अभी पहनकर आती हूं प्रियांका, जींद from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3fjkrGk

भाभी ने देवर से पूछा मजेदार सवाल

Image
भाभी - देवर जी, ऑपरेशन कराए बिना ही अस्पताल से क्यों भाग गए? देवर - नर्स बार-बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है भाभी - तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है? सही तो कह रही थी नर्स देवर - वो ये बात मुझसे नहीं, डॉक्टर से कह रही थी आशा, मया from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Pyv4u2

इस वीडियो को देखने के बाद आप भी बोलेंगे, 'जीना इसी का नाम है'

Image
जीवन में हम हरदम सोचते है कि कोई हमारा साथ नहीं दे रहा और न जाने कितने दुख रहते है हमें। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद सब भूल जाएंगे और बोलने लगेंगे 'जीना इसी का नाम है'। क्योंकि ये वीडियो आपके दिल के हर एक कोने को छू जाएगा और आप भी झूम उठेंगे। क्या है मामला ? एक वीडियो Twitter पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है। जैसा की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जो की बुजुर्ग नजर आ रही है वो झूमकर नाच रही है। खास बात ये डांस कोई देख नहीं रहा लेकिन महिला अपने में मगन होकर नाच रही है। इस वीडियो को देखने बाद एक बात समझ आती है आपको कोई साथ दे या न दे लेकिन आपको अपना साथ हरदम देना होगा। तभी आप खुश रह पाएंगे। इस वीडियो को ने एक मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है। लोगों ने क्या कहा? लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है और साथ ही मजेदार कमेंट भी कर रहे है। एक यूजर ने लिखा कि 'जबरदस्त' तो वही एक यूजर ने कहा- 'खुद का जीवन है, खुद खुश रहो' from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Pq...

बॉस ने पप्पू को मुसीबत से बचाया

Image
पप्पू - सर मेरी बीवी 4-5 दिनों के लिए मेरे साथ कहीं घूमने जाना चाहती है, छुट्टी चाहिए बॉस - नहीं मिलेगी पप्पू - थैंक्यू सर, मैं जानता था मुसीबत में आप ही मेरे काम आएंगे विशाल, आगरा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3rpBJUT

बॉयफ्रेंड की हंसने पर हुई पिटाई!

Image
गर्लफ्रेंड ने एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल किया... ऑपरेटर - आपको क्या समस्या है? गर्लफ्रेंड - मेरे पैर की ऊंगली कॉफी टेबल से टकरा गई है ऑपरेटर (हंसते हुए) - और इसके लिए आप एंबुलेंस बुलाना चाहती हैं? गर्लफ्रेंड - नहीं, एंबुलेंस तो मेरे बॉयफ्रेंड के लिए है, उन्हें हंसना नहीं चाहिए था सीमा, नरेला from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3tW0rOd

पत्नी ने पती को जमकर डांटा

Image
पति - चीनी कहां है? पत्नी (गुस्से में) - तुम मर्दों को कोई काम कह दो, तो जैसे पहाड़ टूट पड़ता है, सामने पड़ी चीज नजर ही नहीं आती... वो बर्तनों वाली अलमारी खोलो, उसके मिर्च-मसाले वाले खानों में जो च्यवनप्राश का डिब्बा पड़ा है, जिसपर हल्दी लिखा है, उसमें चीनी है रोनक, पटेल नगर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3rosVyD

Funny Video: पेट्रोल भरवाते हुए आपको भी याद आएगा Shakeel Azmi का ये 'शेर'

Image
आम आदमी को अगर किसी चीज ने सबसे ज्यादा परेशान कर रखा है तो, वो है पेट्रोल-डीजल के दाम। इन दोनों ने आम आदमी के तेल निकाल दिया है। इसका असर आपको सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक देखने को मिल जाएगा। हर कोई अपने तरीके से इस पर बात रख रहा है। कोई मजेदार वीडियो बना रहा है, तो कोई इसको लेकर Memes बना रहा है। लेकिन जो हम आपको दिखाने जा रहे है वो एकदम अलग है क्योंकि इसमें शायरी का इस्तेमाल किया गया है। क्या है मामला? पेट्रोल को लेकर कई लोगों ने वीडियो बनाए है। थोड़े दिन एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसे राइटर, ऐक्‍टर, म्‍यूजिशन तुषार ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल alamothashana से शेयर किया था। इस वीडियो में पेट्रोल का दाम चुकाने के लिए प्रॉपर्टी पेपर्स दे देते है और आगे बढ़ जाते है। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है वो एकदम खास है क्योंकि इसमें शायर शकील आज़मी के शेर का इस्तेमाल किया गया है। जो कुछ इस तरह है 'कमाया जैसे उसी शान से उड़ाया भी, कभी भी नोट पे हमने रबर नहीं बांधा'। इन्हीं लाइनों के साथ पेट्रोल भरवाते हुए वीडियो बनाया गया है। जिसे देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट कर रहे है। इस से पहले भी...

पत्नी ने पति से कही मजेदार बात

Image
पत्नी - सुनो, रात भर मोबाइल चार्जिंग पर मत लगाना, बैटरी फट जाएगी। पति - आप चिंता ना करें, मैं बैटरी निकाल कर चार्जिंग पर लगाऊंगा विजय, अमन विहार from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3w5UHUb

बूढ़े आदमी ने गोलू को लगाया चूना

Image
अंधेरी रात में एक बूढ़ा आदमी किताब बेचने के लिए खड़ा था... तभी गोलू आया और उसने 3000 रुपये की एक किताब खरीद ली बूढ़े आदमी ने किताब देकर कहा - जब तक कोई मुसीबत ना आए, तब तक किताब का आखिरी पेज मत देखना... गोलू ने पूरी किताब पढ़ ली, लेकिन डर के कारण आखिरी पेज नहीं खोला एक दिन उससे रहा नहीं गया और उसने आखिरी पेज खोल कर देख ही लिया और सदमे में मर गया दरअसल, आखिरी पेज पर लिखा था - MRP-RS 30/-Only सत्यम, बस्ती from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3cjyTfA

जाने क्यों सरदार ने सांभा से पूछा होली कब है...

Image
सरदार - अरे वो सांभा होली कब है? सांभा - सरदार आप हमेशा यही पूछते रहते हैं, आखिर क्या चाहते हैं आप? सरदार - अरे यार खाली बैठा हूं, सोच रहा हूं, इस होली पर रंग की दुकान लगा लूं विवेक, हरिद्वार from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2OXXLB0

'पापा की परी' का डांस वीडियो वायरल, यूजर ने लिखा-पापा की परी नाली में गिरी!

Image
रोज हम अपना आधा समय सोशल मीडिया पर घूमते हुए बिताते है। इस दौरान हमें न जाने कितनी मजेदार वीडियो और फोटो देखने को मिलती है। ऐसे ही कई नाम है जो सोशल मीडिया पर आपको खूब सुनने को मिलते होंगे जैसे कि 'एंजल प्रिया'(Angle Priya) और 'पापा की परी'। इनको लेकर कई Memesऔर वीडियो समय-समय पर वायरल होते रहते है। ऐसा ही एक वीडियो 'पापा की परी' का वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। क्या है वीडियो में? सोशल मीडिया पर पता नहीं कब क्या वायरल हो जाए। कभी किसी नाम वायरल होता है तो, कभी किसी लड़ाई वायरल हो जाती है। लेकिन Instagram जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एकदम गजब का है। इसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। जैसे कि इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अजीब का डांस कर रही है। इस वीडियो को शेयर करने वाले ने गजब का कैप्शन लिखा है '' लोगों ने क्या कहा? इस वीडियो ने Instagram पर धमाल मचा रखा है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे है और साथ ही इस पर लोग मजेदार Comments भी कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'Papa ki pari naali me giri' f...

गोलू ने रिश्तेदारों को दिया मजेदार जवाब

Image
रिश्तेदार - बेटा रबड़ी खाओगे या रसमलाई? गोलू - क्यों घर में कटोरी एक ही है क्या? रिश्तेदार - नहीं तो गोलू - तो फिर दोनों लाइए रवि, हिसार from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2NKdtPm

पप्पू ने लिखी मजेदार बात

Image
पप्पू ने फेसबुक पर लिखा... मन को वश में करना सीख रहा हूं आजकल... शिमला जाने का मन होता है तो शिमला मिर्च खा लेता हूं, मसूरी जाने का मन होता है तो मसूर की दाल खा लेता हूं... और उधमपुर जाने का मन होता है तो घर में उधम मचा देता हूं नरेश, मादीपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3vWKdpI

आज का ज्ञान...

Image
कहते हैं कि पति परिवार को हेड होता है... लेकिन लोग भूल जाते हैं कि पत्नी परिवार की गर्दन होती है और गर्दन जिधर मुड़ेगी हेड को तो उधर ही मुड़ना है... विकास, नरेला from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3smROMs

ट्विटर पर अचानक ट्रेंड हुआ 100% battery, लोगों ने शेयर कर डाले ये मजेदार मीम्‍स

Image
मोबाइल कंपनी Realme 24 मार्च को Realme 8 series लॉन्‍च करने जा रही है। इसे लेकर लोग काफी एक्‍साइटेड हैं। इस बीच कंपनी ने कुछ ऐसा ऐलान किया है जिस पर मीम्‍स बनने लग गए हैं। दरअसल, नए फोन की खास बात यह है कि इसमें 50W की सुपरडार्ट चार्जिंग दी गई जिससे यह फोन 17 मिनट में 50 पर्सेंट चार्ज हो सकता है। इस तरह देखा जाए तो यह करीब आधे घंटे में 100 पर्सेंट चार्ज हो जाएगा। लोगों ने शेयर किए मीम्‍स अब ट्विटर पर '100% Battery' और 'SuperDart Charge' ट्रेंड हो रहा है। इसे लेकर कई लोगों के मजेदार रिऐक्‍शन्‍स आ गए हैं। आप भी देखें और करें इंजॉय: मार्केट में फोन की डिमांड बता दें, Realme के बजट स्‍मार्टफोन्‍स की मार्केट में खूब डिमांड रहती है। ऐसे में नई 8 सीरीज से लोगों की उम्‍मीदें काफी बढ़ गई हैं। खासकर भारत में Realme अब Xiaomi और Samsung जैसी कंपनियों को टक्‍कर दे रही है। from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3cZnLDI

पति ने पत्नी को बताई दिल की बात

Image
एक पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई... कहा - तुमसे शादी कर के मुझे एक फायदा हुआ है पत्नी - कौन सा फायदा? पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई नितिन, उत्तम नगर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2OYs3TU

केमिस्ट की बात सुनकर गोलू बेहोश होते-होते बचा

Image
केमिस्ट - अगर इस दवाई से आराम ना मिले, तो डॉक्टर का पर्चा फिर से लाना गोलू - ऐसा क्यों? केमिस्ट - मैं फिर से डॉक्टर की लिखी दवाई पढ़ने की कोशिश करूंगा...! अर्जुन,मुंशी पुलिया from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3f2JMV1

शराबियों ने की मजेदार बात

Image
पहला शराबी - क्या कर रहे हो भाई? दूसरा शराबी - खा रहा हूं भाई पहला शराबी - अकेले-अकेले? दूसरा शराबी - अबे बाप से डांट खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले संजय, इंदिरा नगर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/317eOTo

लॉकडाउन याद है या भूल गएं? जनता कर्फ़्यू की याद ताज़ा कर देगा ये वीडियो

Image
जनता कर्फ्यू(Janata Curfew) याद है आपको, जब पहली बार कोरोना को लेकर सरकार ने 'लॉकडाउन' लगाया था और लोगों से कुछ चीजें करने को बोली थी। जैसे की ताली-थाली बजाने के लिए बोला गया था। इस जनता कर्फ्यू में जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे है वो Janata Curfew की मजेदार यादों को ताजा कर देंगी। क्या हुआ था? प्रधानमंत्री मोदी जी ने 19 मार्च 2020 को देश को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने पहली बार जनता कर्फ्यू का जिक्र किया था। PM मोदी जी की अपील के बाद लोगों ने जनता कर्फ्यू को पूरा समर्थन दिया है। लोगों ने देश के कोने-कोने से ताली-थाली बजाकर देश की सेवा में लगे लोगों का आभार भी व्यक्त किया। लेकिन कुछ लोगों ऐसी ताली-थाली बजाई की देखने वालों के होश उड़ गए। इस वीडियो को देखने के बाद Janata Curfew वाली की सारी यादें ताजा हो जाएंगी। ताला-थाली के बाद क्या हुआ था? इसे बाद दीया और मोमबत्ती जलाने की अपील की गई थी। इसमें भी लोगों ने कुछ मजेदार कर के दिखाया था। लोग सड़कों पर मशाल लेकर आ गए थे। इस से कोरोना भागा या नहीं, ये तो नहीं पता, पर मजा पूरा आया था देखन...

महिला ने सेल्समैन से खरीदी अनोखी किताब!

Image
सेल्समैन - मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है, जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 101 बहाने बताए गए हैं... क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी? महिला - मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है? सेल्समैन - मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है कोमल, नरेला from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3racMMW

गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर ब्वॉयफ्रेंड हुआ बेहोश

Image
ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से- आओ तुम्हें चांद पर ले जाऊं। गर्लफ्रेंड - अरे नहीं जाना यार ब्वॉयफ्रेंड - लेकिन क्यों? लड़की - क्योंकि वहां वॉट्सऐप और फेसबुक नहीं चलता है। मंजरी, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3s7atLY

टीचर ने की पप्पू की जोरदार पिटाई

Image
टीचर बच्चों का ग्रुप फोटो दिखाकर बोली – जब तुम बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे ये रहा गोलू जो अमेरिका चला गया ये रहा सोनू जो लंदन चला गया और ये रहा पप्पू जो यहीं का यहीं रह गया... ये बात सुनकर पप्पू बोला - और ये रही हमारी मैडम जिनका देहांत हो गया गोपाल, फैजाबाद from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2QhL3gw

शादी के बाद बीबी से क्यों डरते है?

Image
गोलू अपने दोस्त से कह रहा था... पता नहीं शादी के बाद लोग बीवी से डरने क्यों लगते हैं? मैंने तो आज साफ-साफ कह दिया सर्दी बहुत है, कपड़े दोपहर में धोऊंगा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/30WClq6

मरीज को नहीं मिली डॉक्टर की लिखी दवा!

Image
मरीज डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा लेने के लिए कई जगह गया पर उसे वो दवा नहीं मिली फिर वो थक हार के डॉक्टर के पास आया और बोला -डॉक्टर साहब आपने पर्चे के पीछे जो दवा लिखी थी, वो कहीं नहीं मिल रही है डॉक्टर - ये दवा नहीं है बे, पेन चलाकर देखा था अभिषेक, नंदनगरी from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3eXiL5t

सोनू का जवाब सुनकर टीचर को आए चक्कर

Image
टीचर - कल मैं चांद पर लेक्चर दूंगी कोई भी क्लास मिस मत करना। सोनू - लेकिन मैं नहीं आ पाऊंगा मैम। टीचर - क्यों? सोनू - मेरी मम्मी इतनी दूर जाने नहीं देगी। महेश, पंजाबी बाग from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/38ZfaQu

Video: हिना खान के वीडियो में आया मजेदार ट्विस्‍ट, वायरल ट्रेंड पर इस बंदे ने अलग ही मौज ले ली

Image
इंस्टाग्राम (Instagram) का भी अपना एक अलग जलवा है। इस पर भी रोज कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। यहां की सबसे खास बात ये है कि जो भी गाना नया आता है वो आपको सबसे ज्यादा Instagram Reel पर ही सुनाई देगा। इतना सुनाई देगा की आपके कान पक जाएंगे सुनते-सुनते। आजकल Instagram Reel पर Streets (PYHOMS Remix) म्यूजिक खूब चल रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के वीडियो बना रहे है। इसी पर अब एंट्री हुई है एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) की। क्या है मामला? इंस्टाग्राम रील्स रोज कुछ न कुछ नया होता रहता है। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। एक यूजर ने Streets (PYHOMS Remix) म्यूजिक पर हिना खान का वीडियो बनाया है, जो एकदम अलग है। जैसा की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले हिना खान का वीडियो आता है और आचानक से एक लड़का आ जाता है। जो बहुत अजीब डांस कर रहा है। ये डांस इतना मजेदार है कि लोग बिना हंसे रह नहीं पा रहे है। इस से पहले भी बने है वीडियो ये Trend काफी वायरल है, इसे लेकर Instagram पर कई वीडियो बन चुके है। कुछ वीडियो हम आपके लिए लाए है जो काफी मजेदार और एकदम अलग है। ...

बेटे की बात सुनकर पापा हुए हैरान

Image
बेटा - पापा आपको मेरे स्कूल में बुलाया गया है पिता - क्या हुआ? बेटा - गणित के मास्टर ने पूछा 5x8 कितने ? मैंने बोला- 40 पिता - तो? बेटा - तब उसने पूछा 8x5 कितने? पिता - तो पागल इसमें अंतर क्या है? बेटा - बिलकुल, मैंने भी ऐसे ही कहा शुभम, पटेल नगर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3cQxhJx

पतिदेव किसे कहते है?

Image
जो अमृत पीते हैं उन्हें देव... और जो विष पीते हैं उन्हें 'महादेव' कहते हैं। लेकिन विष पीकर भी जो अमृत जैसा मुंह बनाए उसे ' पतिदेव ' कहते हैं श्रुति, आदर्श नगर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3s1ZlQu

शादी क्या होती है?

Image
एक बार एक वैज्ञानिक ने ये समझने के लिए कि 'शादी क्या होती है?' शादी कर ली... अब उसको ये समझ नही आ रहा कि विज्ञान क्या होता है राम प्रसाद, सुल्तानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/38V0ems

Zomato Case: हितेशा चंद्राणी का एक और वीडिया हुआ वायरल!

Image
जोमैटो (Zomato) का एक मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, इस पर रोज कुछ न कुछ नया आता रहता है। इस मामाले बारे में अगर आपको न पता हो तो बता दें कि एक मॉडल ने जोमैटो के एक डिलीवरी ब्वॉय पर हमला करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद सोशल मीडिया भी दो भागों में बंटा हुआ एक जो के साथ और दूसरा जो डिलीवरी ब्वॉय () के साथ खड़ा है। अब इस मामले में एक नया वीडियो सामने आया है जिसने सब कुछ बदल कर रख दिया है। नए वीडियो में क्या है ? हितेशा चंद्राणी के आरोप के बाद डिलिवरी बॉय कामराज का भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो रो रहा था और अपने बारे में बता रहा है लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है वो Hitesha Chandranee का है। जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। इस वीडियो को एक गाने के साथ Edit किया गया है। जो इसे और भी मजेदार बना देता है। जैसा की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हितेशा चंद्राणी का वीडियो 'तुड़क तुड़क तुन, तुड़क तुड़क तुन ता दा दा' गाने के साथ ऐसा बनाया गया है जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही। एक वीडियो और हुआ है वायरल इस वीडियो में लड़की के हाथ पर लगी चोट को ...

सच्चा दोस्त कौन होता है?

Image
जीवन में कम से कम एक सच्चा दोस्त हमेशा अपने पास रखो ताकि जिस दिन आपके यहां बैंगन, परवल या लौकी की सब्जी बने उस दिन उसके घर जाकर खाना खा सको प्रियंका, लक्ष्मी नगर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3vKq1HV

पत्नी ने पति को दिया मजेदार जवाब!

Image
पिता - बेटा दूध पीएगा? पप्पू - नहीं पिता - बेटा जूस पीएगा? पप्पू - नहीं पिता - बिल्कुल मां पर गया है, लगता है खून ही पीएगा मां भी वहीं बैठी थी, उससे रहा नहीं गया, तो उसने भी बेटे से पूछना शुरू किया मां - बेटा सेब खाओगे? पप्पू - नहीं मां - बेटा आम खाओगे? पप्पू - नहीं मां - बिल्कुल बाप पर गया है, चप्पल ही खाएगा ममता, पटेल नगर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2OM3VE7

आज से दारू पीना बंद!

Image
सोनू ने हवा में सिक्का उछालते हुए मोनू से कहा कि... हेड आया तो विस्की टेल आया तो रम खड़ा रह गया तो बीयर अगर हवा में ही रह गया तो आज से दारू पीना बंद। विकास, नरेला from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3cMFf6g

Video: शादी से पहले महिला ने रखी ऐसी डिमांड, लोग सुनकर हुए हैरान!

Image
शादी में लोग कुछ न कुछ ऐसा काम करना चाहते है जिस से वो चर्चा में आ जाए और वायरल हो जाए। वो इसके लिए अलग-अलग काम करते है। कभी शादी के कार्ड को लेकर कुछ नया होता है, तो कभी शादी के खाने को लेकर। लेकिन इस बार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एकदम नया मामला सामने आया है जिसे देखने और सुनने के बाद लोग हैरान है। इस शादी की अनोखी बात ये है कि इसमें लड़का नहीं लड़की अपनी डिमांड रख रही है। जो एकदम अलग और अनोखी है। क्या है मामला? सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला दिखाई दे रही है। इस महिला ने शादी से पहले अपने पति से ऐसी डिमांड कर दी है, जिसके बारे में जानकर लोग हैरान हो गए। उन्होंन वीडियो बनाते हुए कहा कि वह एक लेखक हैं इसलिए उन्हें ‘हक मेहर’ के रूप में एक लाख की किताबें चाहिए। इसके आगे नायला ने कहा कि कि वह इस कुप्रथा को खत्म करना चाहती है। उनका कहना है कि मुल्क में महंगाई काफी बढ़ गई है। अगर मुझ जैसे लोग इस कुप्रथा को खत्म नहीं करेंगे तो यह बढ़ती ही जाएगी। खासकर, मैं एक लेखिका हूं और मैं किताबों की कद्र नहीं करुंगी तो दूसरों से कुछ भी कैसे कह सकती हूं। लोगों ने क...