6 साल की कड़ी मेहनत के बाद निकला 4 लोगों का यह दिलेरी वाला स्‍टंट, वीडियो वायरल

कोरोना वायरस महामारी के कारण तमाम भारतीय लोग अभी जिम नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि, उन्‍होंने खुद को फिट रखने के लिए घर पर ही तमाम रास्‍ते बना लिए हैं। इनमें से एक स्‍किपिंग भी है। वहीं, रोलर स्‍केट्स के साथ स्‍किपिंग में गिनेस वर्ल्‍ड रेकॉर्ड्स होल्‍डर जोरावर सिंह अब इस ऐक्‍टिविटी को नए लेवल पर लेकर पहुंच गए हैं। उन्‍होंने इसका वीडियो इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 6 साल की मेहनत का नतीजा सिंह ने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें ग्रुप के 3 लोगों के साथ वह अलग और इनोवेटिव अंदाज में स्‍किपिंग कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सिंह ने लिखा, 'पार्टनर्स के साथ पिरामिड वील फ्रीस्टाइल जंप रोप। 6 साल की कड़ी मेहनत के बाद अब हम यह अद्भुत जंप रोप कर पा रहे हैं।' लोगों के आए ऐसे रिऐक्‍शन वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो लोग अन्‍य दो लोगों के कंधे पर बैठे हैं और वे एकदम पर्फेक्‍ट तरीके से स्‍किपिंग शुरू कर देते हैं। जैसे ही यह वीडियो शेयर किया गया, देखते ही देखते वायरल हो गया। तमाम यूजर्स ने इस पर अपना रिऐक्‍शन दिया। कई लोग तो यह दिलेरी वाला स्‍टंट देख आश्‍चर्य में पड़ गए। देखिए, लोगों के कॉमेंट्स:


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2HxmGXP

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!