'नागिन 5' की फ्रेंच किस वाली फेक तस्‍वीर पर फनी रिऐक्‍शन्‍स, लोग बोले- सोशल डिस्‍टेंसिंग तो है

जब फिक्‍शन की बात आती है तो कुछ इंडियन टेलिविजन सीरियल्‍स थोड़ी हदें पार कर ही जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स को तब हंसी का मौका मिल गया जब दो ऐक्‍टर्स की एक तस्‍वीर वायरल हो गई। इस फोटो में नजर आ रहा है कि टीवी शो 'नागिन 5' में सांप का किरदार निभानेवाले दो ऐक्‍टर्स 'फ्रेंच किस' करते नजर आ रहे हैं। इस विचित्र सी तस्‍वीर को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'यह क्‍या है? सच में मतलब यह क्‍या है? क्‍या नॉनसेंस है? इस बेवकूफी को कौन देखता है?' इंटरनेट पर छाई तस्‍वीर तस्‍वीर जो कि अब इंटरनेट पर छाई हुई है, में सीरियल के ऐक्‍टर्स (इंसानों के भेष में सांप का रोल करनेवाले) अपनी कांटेनुमा जुबान से किस करते दिख रहे हैं। एडिट की गई तस्‍वीर हालांकि, यूजर को इस स्‍क्रीनशॉट की जानकारी नहीं थी जो कि वायरल होने से पहले एडिट किया गया था। इसे रोमांटिक थ्रिलर शो के एक एपिसोड से लिया गया था। फिर भी इस फोटोशॉप्‍ड तस्‍वीर पर लोगों के रिऐक्‍शन्‍स मजेदार रहे। आप भी देखें:


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2H2VXCn

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!