Posts

Showing posts from February, 2020

नया मौसम डाल दो

Image
दुकानदार: मैडम परेशान क्यों हैं? लड़की: मेरे मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा है, आप देखिए जरा। दुकानदार: मैडम, यह खराब मौसम की वजह से है। लड़की: यह लो 500 रुपये, नया मौसम डाल दो ना। इंदु, जयपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/39dhj95

नाम में गहराई है

Image
लड़का: तुम्हारा नाम क्या है? लड़की: अपने पापा को धक्का दे दो। लड़का : क्या मतलब? लड़की: अरे Push-Paa, पुष्पा नाम है मेरा। वीरेंद्र, दिल्‍ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2TqGFd3

शादी से इनकार क्‍यों

Image
लड़कीवाले: 36 गुण मिलने के बाद भी आप शादी से इनकार कर रहे हैं, ऐसा क्‍यों? लड़केवाले: हमारा लड़का तो बिल्‍कुल नालायक है। अब क्या बहू भी उसी की तरह ले आएं? अनिकेत, झांसी from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2I5uBZk

16 की जगह 17 श्रृंगार

Image
पत्नी: अब से महिलाओं में 16 की जगह 17 श्रृंगार हुआ करेंगे। पति: क्‍यों? पत्नी: अब हेयर डाई को भी श्रृंगार में जोड़ लिया गया है। अजय, मेरठ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3ckT9vl

पत्‍नी से बचने का आइडिया

Image
सोनू: घर के किसी काम को करने का मन नहीं करता, चाहे वह जितना जरुरी हो। यह कैसी समस्या है? डॉक्टर: आप आलसी हैं। सोनू: अब इसी को मेडिकल टर्म में बताइए ताकि मैं इसे अपनी पत्‍नी को बता सकूं। रोहित, रोहतक from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2ThZoY4

शक्‍कर का डिब्‍बा देखने की आदत

Image
पत्नी: आप सोने से पहले रोज शक्कर का डिब्बा क्यों देखते हैं? पति: डॉक्टर ने कहा था कि घर में रात को शुगर चेक कर लिया करो। विशाल, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3crBz9g

अग्निदेव – 2

किसने खाया पप्पू का लंच?

Image
टीचर पप्पू का लंच खा गए और पूछा... बेटा घर जाकर ये तो नहीं बता दोगे कि मैंने लंच खा लिया? पप्पू: नहीं सर, बोल दूंगा कि कुत्ता खा गया। गरिमा, गाजियाबाद from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3afkAFh

सामने वाले घर का झगड़ा

Image
पत्नी: सामने वाले घर में पति-पत्नी में कबसे झगड़ा हो रहा है। आप एक बार जाइए ना। पति: मैं दो बार गया था, उसी का तो झगड़ा है। दिव्या, झांसी from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/32wd466

पत्नियों को प्रकार

Image
पत्नियां दो तरह की होती हैं... पहली: जो पति की बात सुनती हैं, उनके विचारों को समझती हैं, उनसे प्यार से पेश आती हैं, कभी फरमाइश नहीं करतीं और पति कितना भी गुस्सा करें मुस्कुराती रहती हैं। दूसरी: जो सबके पास होती हैं। शिवम, लखीमपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2HZZy1b

जब मेले में खोया बच्चा!

Image
मेले में घोषणा हुई, एक बच्चा मिला है, जिनका है, आकर ले जाएं... भीड़ में से बिल्लू चिल्लाया, मुझे भी दिखाओ, मुझे भी दिखाओ, 'जिन' का बच्चा कैसा होता है? श्रेयांश, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3a6K5Ze

बंदी बनने का डर

Image
पप्पू को राजा के सिपाहियों ने पकड़ लिया और दरबार ले गए... राजा: इसको बंदी बना दिया जाए। पप्पू: नहीं नहीं जहांपनाह, रहम कीजिए। मुझे बंदी नहीं बनना, बंदा ही रहने दें। रौनक, लखीमपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/37ZuY27

पत्नी की शॉपिंग

Image
पति: कहां गायब थीं 4 घंटे से? पत्नी: मॉल गई थी। पति: क्या लाई? पत्नी: 1 हेयरबैंड 45 सेल्फी! मीना, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3abOcTX

हर साल शादी क्‍यों

Image
पंडित: तुम हर साल अपनी पत्‍नी से शादी करते हो, ऐसा क्‍यों? बुजुर्ग व्यक्ति: बस एक शब्द सुनने के लिए। पंडित: कौन सा शब्द? बुजुर्ग व्यक्ति: वही, जब आप कहते हैं कि लड़के को बुलाओ। राजेश्‍वरी, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/32yzns0

तीन सवालों का एक जवाब

Image
सोनू: तीन सवाल पूछ रहा हूं, तीनों का जवाब एक होना चाहिए। मोनू: हां पूछो। सोनू: दूध क्यों उबल जाता है, पानी क्यों बह जाता है, सब्जी क्यों जल जाती है? इनका जवाब एक ही है, बताओ? मोनू: वॉट्सऐप की वजह से। वैभव, दिल्‍ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/37Y9iU8

क्‍यों चाहिए ऐंबुलेंस

Image
हॉस्पिटल से ऑपरेटर: आपको ऐंबुलेंस क्‍यों चाहिए, क्या समस्या है? महिला: मेरे पैर की उंगली कॉफी टेबल से टकरा गई। ऑपरेटर: तो इसके लिए आप ऐंबुलेंस बुलाना चाहती हैं? महिला: नहीं, ऐंबुलेंस तो मेरे पति के लिए है, उन्हें हंसना नहीं चाहिए था। आदित्‍य, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2ThSmm7

वकीलों का है सबसे सुखी संसार

Image
रहिमन इस संसार में, सबसे सुखी वकील... . . . जीत गए तो वाह-वाह, हार गए तो अपील। विष्णु, शाहदरा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3a6FXZn

भारतीयों को रोकने की ताकत

Image
दुनिया की कोई भी ताकत भारतीयों को नहीं रोक सकती... . . . बस रास्ते में भंडारा नहीं होना चाहिए। प्रदीप, बेंगलुरु from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2HSWa88

यह है भारतीयों का मजेदार लॉजिक

Image
कोई आपसे मिलने आ रहा हो और आप उसे फोन करें। अगर वह फोन काट दे तो... . . . समझ जाइए कि वह बस पहुंचने वाला है। भारतीय लॉजिक। सुरेश, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Ve1c7g

भारत दौरे पर आए डॉनल्ड ट्रंप, सोशल मीडिया पर छाए मजेदार विडियोज

Image
अमेरिकी राष्ट्रपति अपने दो दिवसीय दौरे के लिए सोमवार को भारत आए। दो दिन के अपने दौरे में वह अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप व बेटी-दामाद के साथ अहमदाबाद आए। उनके आने से पहले सोशल मीडिया पर बहुत सारे मजेदार विडियोज वायरल हो रहे हैं। लोगों ने कभी ट्रंप को बाजीराव पेशवा बना दिया तो कभी बाहुबली। लोगों ने एडिटिंग के जरिए मजेदार विडियोज बना दिए हैं। सोशल मीडिया पर टॉप 3 ट्रेंड्स ट्रंप के भारत दौरे से जुड़े हुए हैं। टॉप पर #NamasteyTrump, #TrumpInIndia और #IndiaWelcomesTrump ट्रेंड कर रहे हैं। लोग ट्रंप के भारत दौर को लेकर मीम्स और जोक्स बना रहे हैं। आप भी देखिए ट्रंप पर बने मजेदार 'भारतीय' विडियोज... - ट्रंप का बाहुबली अवतार पार्ट-1 - ट्रंप का बाहुबली अवतार पार्ट-2 - ट्रंप का बाजीराव डांस - जब प्रिया प्रकाश ने ट्रंप को मारी आंख पार्ट-1 - जब प्रिया प्रकाश ने ट्रंप को मारी आंखपार्ट-2 हालांकि अधिकतर विडियोज पुराने हैं लेकिन ट्रंप के भारत दौरे पर दोबारा से वायरल हो रहे हैं। सभी विडियोज देखकर तो लगता है कि ट्रंप के भारत दौरे से सबसे अधिक खुश ट्विटर पर मीम बनाने वाले लोग हैं। from Hi...

फ्लाइट में पप्पू का अजीब काम

Image
पप्पू (फ्लाइट में): यह हेडफोन मुझे दो। पायलट: अरे क्या कर रहे हो, हेडफोन क्‍यों छीन रहे हो? पप्पू: अच्छा, टिकट हम लें और गाने सुनो तुम, चलो निकालो हेडफोन। रजत, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Vrm4Ir

पत्नी और पति की बातचीत

Image
पत्नी: पूजा को उसका पति हर रविवार मूवी और रेस्‍ट्रॉन्‍ट ले जाता है, तुम कभी ले गए? पति: उससे पूछो कि सोमवार से शनिवार तक कौन ले जाता है। अनुष्‍का, दिल्‍ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/39ZBrvC

मुसीबत खत्‍म नहीं होती

Image
सोनू: यार, मुसीबत है कि खत्‍म नहीं होती। मोनू: क्‍यों, क्‍या हो गया? सोनू: घर में कुत्‍ता पाला था ताकि चोरी न हो। मोनू: हां तो। सोनू: अरे कुत्‍ता ही चोरी हो गया। रवि, मेरठ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2T1RW3a

यहां है दुनिया का सबसे बड़ा सांप

Image
टीचर: दुनिया का सबसे बड़ा सांप कहां पाया जाता है? . . . पप्पू: गुरु जी, लूडो के 99 नंबर पर काटने पर। भारत, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2HYHZ1H

प्रोफाइल फोटो पर फिदा होने वाले

Image
प्रोफाइल फोटो पर फिदा होने वाले अक्सर... . . . विडियो कॉल के बाद जुदा हो ही जाते हैं। नीरज, नोएडा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/38Raav1

डीजल भरवाने गया सोनू और पंपवाला

Image
सोनू पंप पर डीजल भरवाने गया। सोनू ने रेट पूछा। पंप वाला: जितनी दिल्ली में AAP पार्टी की सीटें। सोनू ने कहा दिल्ली में जितनी BJP बची है, उतना लीटर डाल दो! पंप वाला: सर, मीटर पर कांग्रेस देख लो। समीर, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2PfYkD0

जिंदगी में भरोसे के लायक लोग

Image
भरोसा उसका करो जो नाश्ता और खाना खिलाने का वादा करे... . . . चांद-तारे तोड़कर कोई लाया है क्या जिंदगी में? रश्मि, बाड़मेर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/37IkfsU

देश में होने वाला असली भ्रष्टाचार

Image
लड़कियों की डीपी देखने के बाद उन्हें सामने से देखने पर... . . . पता चलता है कि भ्रष्टाचार सिर्फ नेता ही नहीं करते हैं। गौतम, जुहू from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2vTk3d4

प्रॉपर्टी डीलर वाले की सही बात

Image
मंजिलें उन्हीं लोगों को मिलती हैं... . . . जिन्हें ग्राउंड फ्लोर नहीं मिलता। - गुप्ता प्रॉपर्टी डीलर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2PaiePK

भांग पीने और मांग भरने के बाद

Image
भांग पीने और मांग भरने के बाद... . . . आदमी लगभग पागल सा हो जाता है। नीलेश, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2T6kPLG

शादीशुदा आदमी का बिगबॉस कनेक्शन

Image
शादीशुदा आदमी की जिंदगी में 'अजी सुनते हो' का अर्थ होता है... . . . बिगबॉस चाहते हैं कि आप कन्फेशन रूम में आएं। विराट, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/39UTZwL

अब पप्पू करे तो करे क्या?

Image
खुद के बेटे भले ही बेरोजगार बैठे हों... . . . लेकिन दामाद सबको सरकारी नौकरी वाला चाहिए। रजनीश, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2SKvbC4

आज के लिए मजेदार बात

Image
शादी और एग्जाम हमेशा... . . . दूसरों के ही अच्छे लगते हैं। प्रियंका, शाहजहांपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/38GC3G6

ऑफिस और घर की गलती में अंतर

Image
अगर आप गलती करके सुन रहे हैं तो आप ऑफिस में हैं... . . . अगर आप बिना गलती के सुन रहे हैं तो आप घर में हैं। कर्ण, जबलपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2T25608

मौसम ने बदले कई रंग

Image
मच्छर काट रहे हैं, कंबल ओढ़ रहे हैं, फैन चला रहे हैं, गर्म पानी से नहा रहे हैं... . . . पानी ठंडा पी रहे हैं। समझ नहीं आ रहा कि क्या चल रहा है? सुनील, जयपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2T2574c

बोर्ड स्टूडेंट्स को पप्पू की सलाह

Image
प्रिय स्टूडेंट्स घबराएं नहीं, 10वीं और 12वीं के एग्जाम बहुत ही आसान हैं... . . . मुझे इतने अच्छे लगे कि मैंने खुद 4 बार दिए हैं। पप्पू, नागपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/37K8NNk

मार्च आता देख ओवरऐक्टिव हुआ ऑफिस का निकम्मा कर्मचारी, स्किल्स देख HR बेहोश!

Image
मार्च यानी कि अप्रैजल का महीना आ रहा है। ऑफिस का हर कर्मचारी इस महीने का पूरे साल भर इंतजार करता है और अच्छे इन्क्रीमेंट के लिए दिन-रात मेहनत करता है। ऐसा ही किया एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले राजेश ने, जो पूरे साल इनऐक्टिव रहा और मार्च आने पर ओवरऐक्टिव हुआ। राजेश जो कि कंपनी का एकदम आलसी या यूं कहें कि निकृष्ठ कर्मचारी था, वह अचानक प्रकाश की गति से काम करने लगा। राजेश की हालत ऐसी थी कि कीबोर्ड पर उसकी उंगलियों से पहले तोंद आती थी, लैपटॉप का हर बटन उसे बोलता कि भाई एक दिन तो मुझे भी यूज कर ले। फिर अचानक मार्च धीरे-धीरे पास आया। पूरे साल भर सीट पर बैठे-बैठे पेट पर हाथ फेरने वाला राजेश बोल्ट की स्पीड से फाइलें इधर-उधर करने लगा, रोज ऑफिस लेटे आने वाला अब 10 मिनट की मीटिंग में 20 मिनट पहले पहुंचने लगा। यहां तक कि जिसे कभी अपना बर्थडे याद नहीं रहा, वह अपने बॉस के दूसरी क्लास में पढ़ने वाले बेटे के दोस्त को बर्थडे विश करने लगा। अपने निकृष्ठ कर्मचारी में इन अभूतपूर्व बदलावों को देखकर HR टीम खुद सकते में आ गई है। एचआर टीम ने हवाबाजी से बात करते हुए बताया, 'पिछले एक साल से वह आराम ...

हाथ थामने के लिए लैला की शर्तें

Image
लैला नहीं थामती किसी बेरोजगार का हाथ... . . . मजनू को अगर इश़्क है तो कमाने लग जाए। विक्रम, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2vJAqsC

आलस की हद पार कर दी

Image
मैं तो इतना बड़ा आलसी हूं... कि फोन चार्ज करने के बाद चार्जर के बोर्ड का स्विच ऑफ ही नहीं करता! पप्पू, जोधपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2SDoEZX

योग करने से प्रेम रोग का इलाज

Image
सोनू: क्यों परेशान है? मोनू: यार एक बात जाननी थी। सोनू: कौनसी बात? मोनू: योग करने से प्रेम रोग ठीक हो सकता है क्या? गौतम, सीलमुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2wsZLre

हर मोड़ पर साथ देने का वादा

Image
सोचा था कि हर मोड़ पर आपको याद करेंगे... . . . लेकिन कमबख्त पूरी सड़क ही सीधी थी, कोई मोड़ ही नहीं आया। तापसी, जबलपुक र from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2u6d5AV

भंवरे ने खिलाया फूल गाना

Image
भंवरे ने खिलाया फूल, फूल को ले गया राजकुंवर... . . . इस गाने से शिक्षा मिलती है कि ज्यादा सब्र करना भी ठीक नहीं है। रतन, उत्तर प्रदेश from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2V2VgxJ

छोड़ने के लिए बनाया यह बहाना

Image
छोड़ना ही था तो कोई और बहाना बना लेती... . . . बीड़ी तो तुम्हारे पापा भी पीते हैं। पप्पू, जैसलमेर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/39FMU3e

शादी से पहले और बाद में

Image
शादी से पहले वैलंटाइन डे... . . . शादी के बाद बेलन टाइन डे। सरोज, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Hur5Y9

पत्नी ने निकाला पति पर गुस्सा

Image
पति: जब मैं तुम पर चिल्लाता हूं तो तुम अपना गुस्सा कैसे निकालती हो? पत्नी: टॉइलट साफ करके। पति: हाहाहाहा, बेवकूफ। वह कैसे? पत्नी: टॉइलट आपके ब्रश से साफ करती हूं। अंजलि, रतनगढ़ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/37nOvJj

वैलंटाइंस डे और सरकारी नौकरी

Image
चॉकलेट डे, टेडी डे, हग डे और प्रोमिस डे जितने दिन सेलिब्रेट करना है कर लो... . . . याद रखना एक दिन कोई सरकारी नौकरी वाला केवल समोसा चटनी खिलाकर उसे उड़ा ले जाएगा। कार्तिक, मुंबई from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2OQDDNK

यहां पढ़ें सारा अली खान, कार्तिक आर्यन की फिल्म लव आजकल-2 का हटके रिव्यू

Image
वैलंटाइंस डे यानी 14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म , कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और रणदीप हुड्डा की फिल्म को मैं भी देखने गया। यह फिल्म 2009 में आई फिल्म लव आजकल का सीक्वल है। इस फिल्म के दौरान मैंने काफी कुछ देखा और सीखा। क्या देखा और सीखा यहां पॉइंट्स में पढ़ लीजिए... - यह फिल्म आपको नई-नई चीजों के बारे में जानकारी देती है। फिल्म के दौरान मुझे पता चला कि सिनेमा हॉल में 235 सीटें थीं, 5 गार्ड और तीन जगह पर एग्जिट गेट थे। मैं इतना भी जान गया कि मेरे पड़ोस में बैठे कपल में लड़के और लड़की, दोनों का यह दूसरा रिलेशनशिप है। - फिल्म में कुछ एक चीजों की कमी है, जैसे कि इंटरवल, फिल्म की कहानी के हिसाब से जनता को रिलैक्स करने के लिए फिल्म के बीच तीन इंटरवल होने चाहिए थे लेकिन फिल्म में सिर्फ एक ही दिया गया है। - फिल्म का सबसे अच्छा टाइम वह है जब पहला हाफ खत्म होता है और दूसरा शुरू होता है यानी कि ब्रेक। - ऐक्टिंग की बात करें तो यह बॉलिवुड की एकमात्र फिल्म है जिसमें लीड ऐक्टर अपना मुंह डायलॉग डिलिवरी के लिए कम और किस करने के लिए ज्यादा खोलता है। - फिल्म की एक खास बात है कि फिल्म आपको सीट पर बांधे ...

लीव ऐप्लिकेशन पर बीवी के साइन

Image
पप्पू: सर मुझे 14 फरवरी को छुट्टी चाहिए। . . . बॉस: ऐप्लिकेशन पर बीवी के साइन करवाकर लाओ। अरुण, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2uAp2zg

सरफरोशी की तमन्ना दिल में

Image
लड़का: तुम्हारा नाम क्या है? लड़की: तमन्ना। लड़का: तुम्हारे पापा का नाम सरफरोशी है क्या? लड़की: क्यों? लड़का: सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है। अनिमेष, नोएडा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2wdebeR

बेटी की आंखों में आंसू और दामाद

Image
सास: मेरी बेटी का ख्याल रखना। इसकी आंखों में आंसू ना आने पाएं। . . . दामाद: ठीक है प्याज मैं काट दूंगा लेकिन बर्तन इसे ही धोने होंगे। अनुराग, ग्रेटर नोएडा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2vrIazw

शादीशुदा जिंदगी का अलग मजा

Image
शादीशुदा जिंदगी का मजा ही अलग होता है... . . . खाने को कुछ मिले ना मिले, सुनने को भरपूर मिल जाता है। अरुण, करौली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/37pJJLk