Posts

Showing posts from November, 2019

पत्‍नी से चाहिए तलाक

Image
बंटी: मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए। वह पिछले 6 महीने से मुझसे बात नहीं कर रही है। वकील: एक बार अच्छी तरह से सोच लो, ऐसी पत्नी बार-बार नहीं मिलती है। आदित्‍य, इलाहाबाद from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/37RMh6C

फिरौती के लिए किडनैप

Image
पत्नी: अगर आप लॉटरी से 1 करोड़ रुपये जीत गए और फिर मुझे फिरौती के लिए किडनैप कर लिया गया तो आप क्या करेंगे? पति: सवाल तो ठीक है लेकिन मुझे शक है कि एक ही दिन में मेरी दो बार लॉटरी कैसे लग सकती है। तेजस, इंदौर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2OUEeNG

सपने में गिफ्ट की ड्रेस

Image
गर्लफ्रेंड: तुम्‍हें पता है कि कल मैंने सपने में क्‍या देखा? बॉयफ्रेंड: क्‍या देखा? गर्लफ्रेंड: तुमने मुझे 5 हजार की ड्रेस गिफ्ट की। बॉयफ्रेंड: अच्‍छा। गर्लफ्रेंड: हां। बॉयफ्रेंड: तो ठीक है, आज सपने में उसे पहन लेना। कपिल, दिल्‍ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Y1gfR0

अंकल साबुन है क्या

Image
बच्चाः अंकल साबुन है क्या? दुकानदार (नाक से उंगली निकालते हुए): हां बेटा है ना। बच्चाः तो फिर हाथ धोकर क्रीमरोल दे दो। रवि, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/37OFESl

सर्जन और विसर्जन में फर्क

Image
मरीज: ऑपरेशन सही से करिएगा। डॉक्टर: ऐसा क्यों कहा? मरीज: क्योंकि सर्जन और विसर्जन में थोड़ा सा ही फर्क है। अगर ऑपरेशन सही से हो गया तो आप सर्जन और आपका हाथ हिल गया तो फिर मेरा विसर्जन। शिवेंद्र, भोपाल from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2R0m2ox

मोहल्लेवालों के ताने

Image
घरजमाई: आज से मैं रोटी नहीं, चावल खाऊंगा। सास: ऐसा क्यों? घरजमाई: मोहल्लेवालों के ताने सुनकर थक गया हूं। रोज कहते हैं कि मैं ससुरालवालों की रोटी तोड़ता हूं। शगुन, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2OVATOu

मरने के बाद याद करने वाले

Image
जीवन में चाहे कितने भी अच्छे कर्म कर लो... . . . मरने के बाद वही लोग याद रखेंगे जिनसे उधार लिया हुआ था। विशाल, ग्रेटर कैलाश from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/33u1cR9

लड़की की बात सुन पप्पू बेहोश

Image
लड़की: भैया, 100 रुपये का पेट्रोल डाल दीजिए। पप्पू: डाल दिया मैडम। लड़की: कितने पैसे हो गए? पप्पू पेट्रोल पंप वाला अभी तक बेहोश है। राम, नोएडा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2QZ2zob

DDLJ के टाइम पर बुलेट ट्रेन

Image
अच्छा हुआ जो DDLJ फिल्म के टाइम पर बुलेट ट्रेन नहीं थी... . . . वरना बाबूजी सोचने में इतना वक्त लगाते तब तक शाहरुख वडोदरा पहुंच चुका होता। हरीश, झुंझुनु from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/34u6BJf

​सुबह का भूला अजित पवार

Image
सुबह का भूला ... from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/34nHQOJ

जीवन में युद्ध और प्रेम

Image
अपने जीवन में युद्ध नहीं प्रेम करो.... . . . अगर दोनों करने हैं तो फिर शादी करो। राकेश, बरेली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2R2TyKZ

प्रेम का दूसरा नाम समर्पण

Image
प्रेम का दूसरा नाम समर्पण है... . . . पहला नाम अभी भी बाबू-सोना ही है। पप्पू, गाजियाबाद from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2spBr7L

महंगे चालान कटने की खबरें

Image
40-50 हजार का चालान कटने की खबरें नहीं आ रही हैं... . . . लगता है कि 100-50 वाला सीजन फिर से शुरू हो गया। तरुण, शाहदरा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2KZcW7E

5 दिन बाद होटल से घर लौटे विधायक ने बीवी के हाथ की सब्जी खाने से किया इनकार, तलाक की नौबत!

Image
रवि पारीक, नई दिल्ली 5 दिन तक महाराष्ट्र के बड़े-बड़े होटल्स में रहकर वापस घर आए एक एमसीपी विधायक का पत्नी से गठबंधन टूटने की कगार पर है। खबर है कि घर आए विधायक की अपनी पत्नी से टिंडे की सब्जी को लेकर हुई बहस ने भयानक रूप ले लिया है और अब पत्नी तलाक से कम पर मानने को राजी नहीं है। खबर इस तरह है कि घर आया विधायक जैसे ही खाना खाने बैठा तो पत्नी ने उसके लिए टिंडे की सब्जी लेकर आई। यह देखते ही उसका मुंह टेढ़ा हो गया, उसने नाक बंद कर लिया, सिर चकरा गया और उसने सब्जी खाने से मना कर दिया। साथ ही विधायक ने पत्नी से पनीर की सब्जी बनाने के लिए कहा। इतना कहना था कि पत्नी ने अपनी 5 दिन की भड़ास निकाल दी। पत्नी ने कहा कि वीआईपी खाना खाते हुए सिर्फ 5 दिन ही हुए हैं। पहले तो बड़े चाव से लौकी और तुरई की सब्जी खाते थे। अब 5 दिन बाद आए हैं तो नखरे दिखा रहे हैं। छोटी सी बात से शुरू हुई लड़ाई अब तलाक तक पहुंच गई है। खबर है कि पत्नी भी विधायक पति के साथ गठबंधन तोड़ने का पूरा मूड बन चुकी है। सूत्रों की मानें तो पत्नी के मायके वाले इस निर्णय में शामिल ना होकर अपनी बेटी को बाहरी तौर पर सपॉर्ट दे रहे हैं। व...

देखिए: महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे पर बने मजेदार वायरल विडियोज

Image
मंगलवार को के इस्तीफे के बाद अब उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के नए सीएम बनेंगे। पिछले पांच दिनों से चल रहे इस सियासे ड्रामे का मंगलवार को दी एंड हो गया। अंत में शरद पवार असली विनर बनकर निकले हैं। सोशल मीडिया पर मीम्स तो चल ही रहे हैं। साथ ही लोगों ने फिल्मों के विडियोज के जरिए भी मौज ली है। कई लोगों ने तो देवेंद्र फडणवीस को रणबीर कपूर बना दिया। यहां देखिए कुछ चुनिंदा मजेदार वायरल विडियोज...- अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना - क्या से क्या हो गए, देखते-देखते - महाराष्ट्र में कुछ ऐसा हुआ - जानें, कहां गए वो दिन - शरद पवार और - क्या हुआ और कैसे हुआ? - संजय राउत के साथ अजित पवार - असल में बीजेपी के साथ ऐसा हुआ है - असली विनर शरद पवार - महा विकास अघाड़ी के समर्थक - झूमकर नाचे संजय राउत from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2XQ4Pzq

आज की जेनरेशन और कंपनी का फोन

Image
आज की जेनरेशन का सबसे बड़ा झूठ... . . . कुछ नहीं मां, बस कंपनी वालों का फोन था। सैंडी, नोएडा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2XPh8fn

पप्पू का पंचर वाला ध्यान

Image
मैं तुम्हारी तस्वीर उतने ही ध्यान से देखता हूं... . . . जितने ध्यान से पंचर वाला टायर देखता है। पप्पू, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/35Cx47m

शादी में दुल्हन का पर्स संभालना

Image
शादी में जिस लड़की के पास दुल्हन का पर्स संभालने की जिम्मेदारी होती है... . . . वह भी अपने आप को वित्त मंत्री से कम नहीं समझती है। शरद, मुंबई from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2OHFG5W

व्यंग्य: महाराष्ट्र का नाटक और आर्ट गैलरी में चप्पल

Image
ऋषि कटियार पिछली बार जब किसी काम से मुंबई जाना हुआ तो कॉलेज के कई दोस्तों के कारण जो कहते नहीं अघाते थे 'बहुत दिन हो गए यार, कभी मुंबई आओ तो मिलते हैं।' मैंने ट्रिप दो दिन बढ़ा ली। फिर जब मिलने का वक़्त आया तो वे महानगर के काम को अपने कंधों पर उठाए हुए थे और मिलने का समय नहीं निकाल पाए। बड़े-बड़े शहरों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं। खैर, यूं ही अकेले निरुद्देश्य घूमते हुए समय बिताने के लिए मैं एक आर्ट गैलरी में जा घुसा। आर्ट गैलरी अब तक सिर्फ फिल्मों में देखी थी। यहां आर्ट गैलरी में बहुत बड़-बड़े चित्र थे जिनमें कई आकार प्रकार, निराकार टाइप के चित्र थे और कुछ भी स्पष्ट नहीं था। लगता था मानो किसी आर्टिस्ट ने फ्रस्टेशन में कई सारे रंग बिखरा दिए हों, या कूंची से कोंच-कोंच कर कैनवास के सीने में घोंप दिए हों। पर एक चित्र मुझे सबसे विचित्र लगा क्योंकि वही एक मेरी समझ में आया। 6x4 फीट के कैनवास पर एक बड़ी सी बिरंगी चप्पल बनी हुई थी। चप्पल, वही चप्पल जिसे पहनकर आने पर गैलरी में घुसना मना था (ओनली शूज)। यहां पूरे राजसी सम्मान के साथ विराजमान थी। काफी देर खड़ा होकर मैं उसकी सुंदरता नि...

महाराष्ट्र में ऐसे बनेगी सरकार

Image
उधर उड़ते-उड़ते एक खबर आई है कि जल्द ही महाराष्ट्र के होटल वाले भी सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं... . . . उनका कहना है कि सभी पार्टियों से ज्यादा विधायक तो हमारे पास हैं। विशाल, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/35v2UmD

सिंगल रहने का बहुत दुख

Image
सिंगल रहते हुए इतना टाइम हो गया है... . . . अब तो लगने लगा है कि इससे अच्छा तो मेरा बाल विवाह ही हो जाता। संदीप, नोएडा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2KSo2uW

नए साल और इस साल में फर्क

Image
नए साल से आप भी ज्यादा उम्मीद मत रखना... . . . इसमें और उसमें सिर्फ 19-20 का ही फर्क होगा। प्रदीप, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2KSiDEd

पुरुषों और महिलाओं में फर्क

Image
यह तो औरतों का ही टैलंट होता है जो बिना पैसों के धनिया ले आती हैं... . . . वरना आदमी तो पॉलीथिन के भी पैसे देकर आते हैं। मुकुल, बरेली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2OdS9PN

लड़की की सहेली का बॉयफ्रेंड

Image
आजकल लड़के शादी के लिए लड़की देखने खुद नहीं जाते, अपने माता-पिता को भेजते हैं... . . . वे डरते हैं कि कहीं लड़की यह ना कह दे कि यह तो मेरी सहेली का बॉयफ्रेंड है। अंकित, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2OgqRIv

एक दिन के CM उद्धव ठाकरे

Image
उद्धव ठाकरे से ज्यादा भाग्यशाली तो अनिल कपूर हैं... . . . फिल्म में ही सही लेकिन एक दिन का मुख्यमंत्री तो बने थे। राजेश, नोएडा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2OF4jAb

सोनू ने डराई अपनी बीवी

Image
सोनू बीवी को डराने के लिए नकली छिपकली लेकर आया तो देखा.... . . . पत्नी जिंदा सांप पकड़कर बाहर फेंक रही है। राजेश, नोएडा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2XNz3TS

पप्पू के रिश्तेदारों की बुराई

Image
रिश्तेदार: बेटा, घर में सब क्या करते हैं? . . . पप्पू: जी, आपकी बुराई। अजित, महाराष्ट्र from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2DcStIm

SBI बैंक कर्मचारी का लंच टाइम

Image
फूड डिलिवरी बॉय SBI बैंक गया। कर्मचारी: अभी लंच टाइम है, बाद में आना। डिलिवरी बॉय: भाई तेरे खाने का ही ऑर्डर लाया हूं। देवेंद्र, मुंबई from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2DaQu7h

महाराष्ट्र में उलटफेर को लेकर वायरल हो रहे मजेदार विडियो, आपने देखे?

Image
एक रात में महाराष्ट्र की राजनीति में जो कुछ हुआ, उसने हर राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया है। एक रात पहले तक के उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के अगले सीएम बनने वाले थे कि सुबह आठ बजे राज्यपाल ने बीजेपी के को सीएम पद की शपथ दिला दी। साथ ही एनसीपी के डेप्युटी CM बने। इस पूरे नाटकीय घटनाक्रम को लेकर लोगों ने जमकर मौज ली है। कई मजेदार विडियोज वायरल हो रहे हैं। आप भी देखिए और हंसिए...- उद्धव ठाकरे के साथ - ऐसा ही हो गया है - प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार होते उद्धव ठाकरे - एक और लीजिए - ऐसे बनाई सरकार - एक रात पहले तक संजय राउत - फिलहाल संजय राउत का हाल - करें तो करें क्या? - रात को नींद तक नहीं आई - पुरानी फिल्मों के सीन्स से समझिए गणित from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2KOiZvF

रामू और पड़ोसी

Image
पड़ोसीः बेटा खीर लोगे या हलवा? रामूः घर में कटोरी एक ही है क्या? पड़ोसीः नहीं तो, रामूः तो फिर दोनों लाइए। विकास, गोरखपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2D502AN

पप्पू की पढ़ाई

Image
रिश्तेदारः बेटा पढ़ाई कैसी चल रही है तुम्हारी? पप्पूः अंकल, वो चलते-चलते मुझसे बहुत दूर निकल गई है। दिनेश, बहराइच from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2ObJP2P

पति-पत्नी और चांद

Image
पतिः क्या तुम मेरे जीवन का चांद बनोगी? पत्नीः हां प्राणनाथ, पतिः तो फिर मुझसे 384,400 किलोमीटर दूर रहो, इसके बाद तो पति की जोरदार कुटाई हुई। विनय, लखीमपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2OF8tbl

खाली पीली: 22 नवंबर

पत्नी के मायके से आई अलमारी

Image
चाहे कमरे के लिए कितना ही फर्नीचर क्यों ना बनवा लो... . . . पत्नी के मायके से आई हुई लोहे की अलमारी की जगह कोई नहीं ले सकता। विशाल, जयपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2QPNmpB

समय के साथ बदलता जमाना

Image
समय के साथ-साथ सचमुच जमाना कितना बदल गया है... . . . पहले पड़ोसन चीनी मांगने आती थी और अब चार्जर मांगने आती है। पप्पू, गुरुग्राम from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2OwlVOF

बचपन में सबसे ज्यादा बेइज्जती

Image
बचपन में सबसे ज्यादा बेइज्जती तो तब महसूस होती थी... . . . जब किसी दुकान से लाए सामान को ममी वापस करने के लिए बोल देती थी। गौतम, प्रयागराज from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2QLG8CC

अंतरिक्ष में गामा किरणों से भी अधिक चमकीली रोशनी दिखी

Image
वाशिंगटन, 21 नवंबर (भाषा) शोधकर्ताओं ने ब्रह्मांड में सबसे चमकीली विद्युत चुंबकीय घटना देखी है जिसे गामा किरणों का धमाका (जीआरबी) कहते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह रोशनी आंखों से दिखने वाली रोशनी से करीब एक हजार अरब गुना अधिक है। जर्नल ‘नेचर’ में प्रकाशित शोधपत्र में कहा गया कि इस तरह की रोशनी का पूर्वानुमान सैद्धांतिक अध्ययनों में व्यक्त किया गया था और माना जाता है कि इस तरह की रोशनी की उत्पत्ति तारे में विस्फोट या दो मरणासन्न तारों के मिलने से उत्पन्न होता है लेकिन अबतक इसे देखा नहीं गया था। अमेरिका स्थित जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों सहित शोधकर्ताओं ने इस विस्फोट को पहली बार 14 जनवरी को देखा और इसे जीआरबी 190114सी नाम दिया। यह खोज अंतरिक्ष के विभिन्न स्रोतों से हो रहे विकिरण का पता लगाने की एकीकृत कोशिश के तहत हुई है। पूरी दुनिया में 20 से अधिक वेधशालाएं इस काम में लगी हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि यह विस्फोट पृथ्वी से करीब पांच अरब वर्ष दूर चमकीले आकाशगंगा के मध्य में सघन वातावरण में हुआ। जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय में भौतिक शास्त्र के प्रोफेसर और शोधपत्र के सह लेख...

रिश्तेदारों को आधा कप चाय

Image
इतनी रिसर्च होने के बाद भी कोई यह नहीं पता कर पाया कि... . . . रिश्तेदारों से चाय के लिए पूछो तो 'बस आधा कप' ही क्यों कहते हैं? अंकित, शाहदरा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2QAlwNO

मेसेज सीन करके छोड़ना

Image
डॉक्टर: दिखाइए कि दर्द कहां हो रहा है? . . . पप्पू: ये देखिए मेसेज सीन करके छोड़ देती है। सत्यव्रत, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2qvlM65

जिंदगी में पाना ही सब कुछ नहीं है

Image
जिंदगी में सिर्फ पाना ही सब कुछ नहीं होता है... . . . उसके साथ नट बोल्ट भी होने चाहिए। रामदास मिस्त्री from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/35eWesy

पप्पू की खांसी के लिए काढ़ा

Image
डॉक्टर: तुम्हें कल खांसी के लिए जो काढ़ा दिया था, तुमने लिया क्या? . . . पप्पू: मैंने काढ़ा चखा था फिर सोचा कि इससे अच्छी तो खांसी ही है। सलमान, जोधपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2QAehp0

पप्पू ने सबको सुनाया दोहा

Image
ऐसी वाणी बोलिए जमकर झगड़ा होय.... . . . लेकिन उससे ना बोलिए जो आपसे तगड़ा होय। अनिमेष, नोएडा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2CUB8DT

पड़ोसी के घर से चंदा मांगने

Image
आज नए पड़ोसी के घर चंदा मांगने गया। उसने मुझे गिरा-गिराकर मारा... . . . अब मुझे क्या पता था कि उसकी बीवी का नाम ही चंदा है। सैंडी, गुरुग्राम from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/346vjiw

क्‍या आप हैं शादीशुदा

Image
अनजान नंबर से फोन पर लड़की: हेलो, क्या आप शादीशुदा हैं? बंटी: नहीं लेकिन आप कौन? लड़की: तुम्हारी बीवी बोल रही हूं। आओ घर, फिर बताती हूं कि मैं कौन। सतीश, मुंबई from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2NVDmZM

सबसे अच्‍छा कौन सा योग

Image
पप्‍पू: सबसे अच्‍छा योग कौन सा है, बता सकते हो? राजू: नहीं, तुम बताओ। पप्‍पू: अगर पत्नी कुछ कहे तो गर्दन दो बार ऊपर नीचे करो। इससे जीवन खुशहाल रहेगा लेकिन एक बात ध्‍यान रखना बेहद जरूरी है। राजू: क्‍या? पप्‍पू: भूल से भी गर्दन दाएं-बाएं न करना, यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। वीरेंद्र, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2qfQ3WB

क्‍या होता है थाना

Image
लड़की: थाना क्या होता है? लड़का: तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड है? लड़की: नहीं। लड़का: तो पुलिस स्टेशन को कहते हैं। मोनू, मेरठ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/37gAPkG

जब 'कैट फेस' फिल्‍टर्स पर बिल्‍लियों ने किया रिऐक्‍ट, देखें मजेदार विडियो

Image
स्‍नैपचैट हो, इंस्‍टाग्राम हो या फिर टिकटॉक, इन सभी सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन्‍स पर फेस फिल्‍टर्स का काफी कलेक्‍शन है। युवाओं के बीच फेस मॉर्फिंग से लेकर कलर करेक्‍शन और फनी इमोजी जैसी चीजें काफी पॉप्‍युलर हैं। हालांकि, सबसे ज्‍यादा कैट और डॉग फेस फिल्‍टर्स का इस्‍तेमाल होता है। हाल ही में चाइना के पीपल्‍स डेली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विडियो पोस्‍ट किया। इसमें दिखाया गया कि कैसे असली बिल्‍लियां कैट फिल्‍टर्स पर रिऐक्‍ट कर रही हैं। 52 सेकंड की इस विडियो क्‍लिप में कई सारे विडियोज हैं जिसमें अलग-अलग बिल्लियां तब रिऐक्‍ट करती हैं जब वे अपने ओनर्स के चेहरे को बदलता देखती हैं। देखें विडियो: जहां कुछ बिल्लियां यह देखकर हैरत में पड़ जाती हैं, वहीं कुछ डर जाती हैं। हालांकि, विडियो देखकर लोगों को काफी मजा आ रहा है और यह उनके चेहरे पर हंसी ला रहा है। अब त‍क इस पर कई सारे मीम्‍स और जोक्‍स भी बन गए हैं। आप भी देखें मजेदार रिऐक्‍शन्‍स: from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2QvCUDk

ठंड में फैलती ऐसी अफवाहें

Image
नहाने से आधी थकान दूर हो जाती है.... . . . ठंड में ऐसी अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें। रजनीश, सीलमपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Or8ShA

तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी

Image
आजकल का नया गाना। तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी... . . . अपनी लव स्टोरी घरवालों को बताकर तो देखो। आहत फतेह अली, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Qt2by6

पप्पू ने की एक बात नोटिस

Image
मैं पिछले 15 दिनों से एक बात नोटिस कर रहा हूं... . . . जैसे-जैसे सर्दी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे गर्मी कम हो रही है। पप्पू, बरेली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Krmg3S

सालों बाद खोली हिंदी की किताब

Image
आज सालों बाद हिंदी की किताब खोली... . . . देखा कि कौआ अभी भी प्यासा बैठा है। तरुण, शाहदरा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Qlpb1U