'बोले चूड़ियां' गाने का स्‍पूफ वीडियो वायरल, इंडोनेशिया के फैंस ने गजब कॉपी किया

बॉलिवुड के फैंस भारत ही नहीं, दुनियाभर में फैले हुए हैं। 90 के दशक की और 2000 के शुरुआत की कई फिल्‍में आज भी काफी पॉप्‍युलर हैं। अब फिल्‍म 'कभी खुशी कभी गम' के एक हिट गाने का स्‍पूफ वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। खास बात यह है कि गाने को इंडोनेशिया के फैंस ने अपने अंदाज में पेश किया है। वीडियो जो कि अब काफी शेयर हो रहा है, में इंडोनेशियन बॉलिवुड फैंस ने शॉट बाय शाट 'बोले चूड़ियां' गाने को रीमेक किया है। इसमें हर डांसर ने उसी तरह की ड्रेस पहनी है, उसी तरह की हेयरस्‍टाइल रखी है और उसी तरह के एक्‍सप्रेशन्‍स हैं, जैसे फिल्‍म के गाने में ऑरिजनल कलाकारों के हैं। करण जौहर और ऐक्‍टर्स को लोग कर रहे टैग यूट्यूब पर वीडियो के 1.4 मिलियन से ज्‍यादा व्‍यूज हैं। अब यह दूसरे सोशल मीडिया पर प्‍लैटफॉर्म्‍स पर भी छाया हुआ है और लोगों को इम्‍प्रेस कर रहा है। तमाम यूजर्स फिल्‍म के डायरेक्‍टर करण जौहर और ऐक्‍टर्स को वीडियो में टैग कर रहे हैं। देखें वीडियो: लोगों ने वीडियो को बताया खूबसूरतजिस तरह ग्रुप ने डेडिकेशन के साथ फ्रेम बाय फ्रेम ऐक्‍टर्स को और उनके एक्‍सप्रेशन्‍स को रीक्रिएट किया है, लोग उसकी प्रशंसा कर रहे हैं। डांसरों के साथ लोग कैमरा क्रू की भी तारीफ कर रहे हैं जिन्‍होंने सीक्‍वंस को शूट किया। यूजर्स इसे खूबसूरत बताते हुए मान रहे हैं कि यह आसान नहीं है। वे वीडियो को हाई रेटिंग दे रहे हैं। इंडोनेशिया में बॉलिवुड का बड़ा फैन बेस बता दें, इंडोनेशिया में बॉलिवुड का बड़ा फैन बेस है। यूट्यूब पर कई चैनल्‍स ऐसे स्‍पूफ वीडियोज बनाते हैं जिनके मिलियन्‍स में व्‍यूज हैं। इसमें भी उनका फोकस खासतौर पर किंग ऑफ रोमांस कहे जानेवाले शाहरुख खान पर होता है।


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3khnApD

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!