ऋषि कटियार नया साल आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। हर कोई नए साल को पिछले साल से बेहतर बनाने के बारे में सोच रहा है। इसकी शुरुआत होती है रेजॉलूशन लेने से, इससे पिछले लेख में मैंने आपको नए साल पर रेजॉलूशन लेने को लेकर 5 मजेदार और अनोखे तरीके बताए थे। इनमें रेजॉलूशन लेते वक्त किन-किन सावधानियों को बरतें, किस तरह का रेजॉलूशन लें और कौनसा रेजॉलूशन ना लें। इन सबके बारे में 5 टिप्स दी थीं। अब इस लेख में करते हैं आगे के तरीकों की बात, 6. दूसरों का उधार जो कुछ भी बैलेंस है, बाकी है, बर्तन-भांडे, सामान, प्यार, लड़ाई-झगड़ा, फीलिंग, जज्बात, जब्त न करें और नए साल से पहले लौटा दें। कुछ कैरी फॉरवर्ड ना करें, नए साल में नया होने के लिए पुराना त्यागना पड़ेगा (गीता में लिखा है)। आपको खाली होना पड़ेगा, दिल से, दिमाग से तभी उसमें कुछ नया भर सकते हैं। 2019 का कचरा ढोते जाओगे तो 2020 में खुशबू तो नहीं ही आएगी। किसी के होली दिवाली, ईद आदि में मिठाइयों, सेवइयों से भरे बर्तन जो आपने इसलिए नहीं लौटाए क्योंकि खाली बर्तन लौटाए नहीं जाते और बनाना आपको कुछ ढंग का आता नहीं, या आपको याद नहीं किसके घर से आया था तो जितने ...