Posts

Showing posts from April, 2021

लड़कीवाले और लड़केवाले

Image
लड़कीवाले: बेटा क्या करता है आपका? लड़केवाले: बहुत मेहनती है हमारा लड़का, सुबह सात बजे से रात के एक बजे तक फेसबुक चलाता है। विनीत, गोरखपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2QKzyyP

लड़के को लड़की का 'टेढ़ा' जवाब

Image
लड़की देखने गया लड़का: इंग्लिश चलेगी ना? लड़की (शरमाते हुए): जी प्याज और नमकीन साथ हो तो देसी भी! विनय, दिल्‍ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2QJrqi4

लड़कियां क्‍यों नहीं करतीं प्‍यार का इजहार

Image
सोनू: लड़कियां कभी खुद प्यार का इजहार क्‍यों नहीं करती हैं? मोनू: ताकि ब्रेकअप करते समय कह सकें कि तुम ही मेरे पीछे पड़े थे, मैं नहीं। अनुप्रिया, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3e6OuAj

महिला ने दोस्तों के लिए कमोड में बनाया ड्रिंक, वायरल हो रहा वीडियो

Image
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए पता ही नहीं चलता है। वहीं, कुछ लोग इस तरह का कॉन्टेंट लेकर आते हैं, जिसका वायरल होना तय होता है। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक साढ़े छह मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने अपने हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक महिला पार्टी में अपने दोस्तों के लिए ड्रिंक तैयार करती दिख रही है और उसका एक अन्य दोस्त साथ दे रहा है। वहीं, कुछ दोस्त बाहर उनका इंतजार कर रहे हैं। वहीं, हैरान करने वाली बात ये है कि महिला ड्रिंक कमोड में रखकर तैयार कर रही है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले महिला कमोड में आइस क्यूब डालती है, फिर आइसक्रीम को डालती है, बाद में उपर से उसमें कैंडी भी मिक्स करती है। इतना ही नहीं वह खुद भी चखकर स्वाद लेती है। महिला इसमें ड्रिंक भी डालती है और फिर इसके बाद कुछ स्वीट भी डालती है। इस पूरे मिक्चर को महिला एक चम्मच से मिक्स भी करती नजर आ रही है। वीडियो में आप आगे देखेंगे कि महिला टॉयलेट के फ्लश में कोल्डड्रिंक डालकर उसे फ्लश भी करती है, इससे कोल्डड्रिंक कमोड में रखी आ...

दुनियाभर में अभूतपूर्व तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर: अध्ययन

Image
वाशिंगटन, 28 अप्रैल (एपी) दुनियाभर के ग्लेशियरों (हिमनदों) के त्रि-आयामी उपग्रह मापन से पता चला है कि वे तेजी से पिघल रहे हैं और 15 साल पहले की तुलना में प्रति वर्ष इनकी 31 प्रतिशत हिम खत्म हो रही है। वैज्ञानिक इसके लिये मानव-जनित जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार मान रहे हैं। बुधवार को 'नेचर' नामक पत्रिका में प्रकाशित अध्यनन में वैज्ञानिकों ने हाल ही में सामने आए 20 वर्ष के आंकड़ों का इस्तेमाल कर गणना की है कि दुनियाभर के 2,20,000 पर्वतीय ग्लेशियर 2015 से प्रतिवर्ष 328 अरब टन बर्फ खो रहे हैं। अध्ययन का नेतृत्व करने वाली ईटीएच ज्यूरिक तथा फ्रांस की यूनिवर्सिटी ऑफ तुलूस में हिमनद विज्ञानी रोमेन ह्यूगोनेट ने कहा कि 2015 से 2019 के बीच बर्फ पिघलने की औसत वार्षिक दर साल 2000 से 2004 के बीच की अवधि की तुलना में 78 अरब टन अधिक है। यह दर बीते 20 साल में दोगुनी हो गई है, जो कि बहुत अधिक है। आधे ग्लेशियरों का ह्रास अमेरिका और कनाडा में हो रहा है। ह्यूगोनेट ने कहा कि अलास्का उन स्थानों में से एक है, जहां ग्लेशियरों के पिघलने की दर सबसे अधिक है। कोलंबिया में प्रतिवर्ष 115 फुट ग्लेशियर बर...

Video: विदाई पर पिता ने की बेटी की चप्पल से पिटाई, देखते ही भाग गया दूल्‍हा!

Image
देश आज कोरोना की दूसरी लहर से परेशान नजर आ रहा है। कोरोना ने सब कुछ बदल कर रख दिया है। कोरोना को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही महौल बना हुआ है। कोरोना को लेकर तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। कुछ में तो कोरोना से बचाव की जानकारी होती है तो कई वीडियो हमें इमोशनल भी कर देते है। लेकिन इन सबसे अलग एक मजेदार वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। क्या है मामला? एक तरफ तो कोरोना पांव पसार रहा है और दूसरी हमारे देश में शादी का भी सीजन चल रहा है। शादी को लेकर रोज कुछ न कुछ नया आता रहता है। किसी का डांस का वायरल हो रहा है तो किसी का खाना। लेकिन ये वीडियो एकदम अलग है क्योंकि ये वीडियो विदाई को लेकर है। जो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जैसा की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के बाद एक लड़की की विदाई हो रही है, जो बार-बार रोती है और लौटकर फिर पिता से लिपट जाती है। कई बार लड़की कुछ कदम चलकर वापस रोते हुए आ जाती है। ऐसा कई बार होने के बाद आखिर में जब बेटी फिर से रोते हुए और वापस लौटी तो उसके पिता ने चप्पल उठा ली और उसे जाने को कहने ल...

जीजा ने साली को दिया मजेदार जवाब

Image
साली - जीजा जी, आप हफ्ते में कितनी बार दाढ़ी बनाते हो? जीजा - दिन में 10-20 बार साली - पागल हो, एक दिन में 20-30 बार कौन दाढ़ी बनाता है? जीजा - अरे मैं नाई हूं विवेक, बवाना from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3sYIeP8

कौन सा नेटवर्क सबसे तेज है?

Image
सोनू - दुनिया में दो तरह के नेटवर्क ही सबसे तेज हैं मोनू - कौन-कौन से? सोनू - एक ईमेल और दूसरा फीमेल, एक मिनट में इधर की बात उधर पहुंचा देती हैं! विकास, ज्ञानापुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3xrCjpi

पत्नी ने चेक किया पत्नी का फोन

Image
पति बाल्टी में पानी भर रहा था तभी उसकी पत्नी आई। पत्नी - मैंने तुम्हारे मोबाइल में कुछ देखा है... बाल्टी में पानी भरने के बाद अंदर आओ कुछ बात करनी है। आज पूरे दो दिन हो गए हैं, पति पानी का पाइप छोड़ ही नहीं रहा है। सत्यम, नरेला from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3gKhCPo

Video: लड़की ने 'कनपुरिया स्टाइल' में ऐसा समझाया कि भूलकर भी नहीं उतारेंगे मास्क!

Image
कोरोना की दूसरी लहर ने सब कुछ बदल कर रख दिया है। इस बार कोरोना केस इतनी तेजी से बढ़ रहे है किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसी चीजें भी आ रही है जो इस समझ आपको एक संदेश दे रही है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मास्क न लगाने को लेकर मजेदार बात बोली गई है। क्या है मामला? कोरोना के इस दौर में सोशल मीडिया का एक नया ही रूप सामने आ रहा है। यहां सब लोग एक दूसरे की मदद करने में लगे हुए है। लेकिन इसी बीच मास्क पहनने को लेकर एक संदेश वायरल हो रहा है जो एकदम अलग ही है। एक लड़की इस वीडियो में कनपुरिया स्टाइल में समझाते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर the_sound_blaze ने शेयर किया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया की दुनिया में एकदम धमाल मचा रखा है। लोगों ने क्या कहा? इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे और कई यूजर तो मजेदार कमेंट भी कर रहे है। एक यूजर ने लिखा कि बहुत सही कहा, और एक दूसरे यूजर ने इसे शानदार वीडियो बताया। from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3gDZFBX

IPL 2021: पंजाब ने मुंबई को बुरी तरह हराया, देखिए लोगों को कैसे खूब मजा आया

Image
आईपीएल में मिली लगातार तीन हार के बार पंजाब किंग्‍स ने आखिरकार जीत का स्‍वाद चखा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुक्रवार को पंजाब की तरफ से केएल राहुल और क्रिस गेल ने बेहतरीन बल्‍लेबाजी की और अपनी टीम को 9 विकेट से शानदार जीत दिलाई। अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई मजेदार मीम्‍स वायरल हो रहे हैं। जहां फैंस पंजाबी की जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं कि उन्‍हें इसकी उम्‍मीद नहीं थी तो वहीं मुंबई को उसकी खराब परफॉर्मेंस को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। मैच में मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 63 रन और सूर्यकुमार यादव ने 33 रन बनाकर अच्‍छी बैटिंग की लेकिन फिर भी वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। आप भी देखें लोगों के मजेदार रिऐक्‍शन्‍स: from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/32KmZ9a

'निष्ठावान बहू' का क्या मतलब है?

Image
सास - 'निष्ठावान बहू' का क्या मतलब होता है? बहू - तेजपत्ता... कोई भी सब्जी बनाते समय सबसे पहले उसे ही डाला जाता है और उसी सब्जी को खाते समय सबसे पहले उसे ही निकालकर बाहर फेंका जाता है संदिप, बवाना from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3nhKH6f

देवर ने भाभी से पूछा मजेदार सवाल

Image
देवर ने भाभी से पूछा - क्या आप चीनी भाषा पढ़ सकती है? भाभी ने कहा - हां... देवर - कैसे? भाभी - अगर वो हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो...! अनिल , महाराजगंज from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3tR7HeD

सोनू पत्नी से हुआ परेशान

Image
सोनू - यार मैं अपनी पत्नी से परेशान हो गया हूं मोनू - क्यों, क्या हुआ? सोनू - यार वो सारा दिन यूट्यूब पर पकवानों की रेसिपी देखती रहती है मोनू - हां तो इसमें दिक्कत क्या है? सोनू - रात को बनाती तो दाल-चावल ही है मंजरी, नरेला from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3xnYTPt

जीजा ने साली से पूछा सरल सवाल

Image
जीजा ने अपनी छोटी साली से पूछा -तुम्हारे बाल वाकई बहुत सुन्दर हैं... ये तुम्हे किससे मिले हैं, मम्मी या पापा से? छोटी साली ने बड़े सरल लहजे में उत्तर दिया - जहां तक मेरा खयाल है, मुझे ये बाल मेरे पापा से मिले हैं, क्योंकि उनके सिर के सारे बाल गायब हैं ममता, नरेला from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2RYnNFl

गर्लफ्रेंड से मिलना है, कौन सा स्‍टीकर लगाऊं? मुंबई पुलिस के मजेदार जवाब ने लूटा मजमा

Image
कोरोना काल फिर से एक बार नए रूप में वापस आ गया है। सोशल मीडिया पर इसका असर देखा जा सकता है। लोग अपने वही पुराने दिन याद करने लगे है जो एक साल पहले चल रहे थे। इसी बीच कुछ लोग ऐसे काम कर रहे है जो आपका दिन बना देंगे। ऐसा ही एक काम मुंबई पुलिस ने किया जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। क्या किया है? मुंबई पुलिस अपने Memes को काफी चर्चा में रहती है। इस बार भी उसने ऐसा ही कुछ किया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर सब मुंबई पुलिस की ही बात कर रहे है। मामला ये है कि एक व्यक्ति ने मुंबई पुलिस से Tweet कर एक सवाल पूछा जो' अगर मैं अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाऊं तो किस स्टिकर का इस्तेमाल करूं?' आपको बता दे कि कोरोना के कारण महाराष्ट्र में कई चीजों को बंद किया गया है और जिनको अनुमती मिली है उनके लिए कुछ खास नियम बनाए गए है। मुंबई पुलिस ने क्या जवाब दिया? मुंबई पुलिस ने इस Tweet का बड़े ही मजेदार ढ़ंग से जवाब देते हुए लिखा कि 'हम आपकी बात समझते है लेकिन दुर्भाग्य से यह हमारी आवश्यक या आपातकालीन श्रेणियों के अंतर्गत नहीं आता है'। इसके आगे उन्होंने जो लिखा आसान सा मतलब ये है ...

शराबियों ने की मजेदार बात

Image
दो शराबी दोस्त गाड़ी चला रहे थे एक चिल्लाया- अबे दीवार है आगे, आगे दीवार है... तभी गाड़ी दीवार में घुस गई अगले दिन दोनों अस्पताल में पहला दोस्त - मैं चिल्ला के कह रहा था आगे दीवार है, तूने सुना क्यों नहीं? दूसरा दोस्त - अबे बेवड़े, गाड़ी तू ही चला रहा था, मैं नहीं अनिल,नरेला from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3v9NeSt

लिफ्ट में हुई सोनू की बेइज्जती

Image
रिंकी फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई। सोनू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली - चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो अब बेचारा सोनू कुछ बोलता, उससे पहले ही रिंकी बोली - सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा सोनू (मन ही मन में) - आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जती नहीं किया पीहू, उत्तम नगर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3dEPX0z

विवाह क्या है?

Image
देवर - विवाह क्या है? भाभी - विवाह एक ऐसा गठबंधन है, जिसमें दो व्यक्ति मिलकर उन समस्याओं को सुलझाने का जीवन भर प्रयास करते हैं, जो पहले कभी थी ही नहीं रोनक, इलाहाबाद from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3gv0zAP

स्विमिंग पूल में 'दूसरी औरत' से बात कर रहा था पति, पत्‍नी ने कुछ ऐसा किया कि हमेशा रखेगा याद

Image
इंटरनेट की दुनिया में तरह-तरह की तस्वीरें और वीडियो हैं। कुछ वीडियो तो ऐसी होती है जो सबकुछ बदल कर रख देती है। ऐसा ही एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। क्योंकि इसमें एक बहुत जो दिख रहा है वो सच है ही नहीं.... क्या है वीडियो में? IPS ऑफिसर रुपिन शर्मा (Rupin Sharma) ने ट्विटर पर टिकटॉक का एक वायरल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स स्वीमिंग पूल में एक लड़की से बातें कर रहा रहा है। तभी अचानक गुस्से में उसकी पत्नी पीछे आकर लड़की के बाल खींच लेती है। उसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर पत्नी चौंक गई। क्यों हैरान हुई पत्नी? स्वीमिंग पूल में पति को अनजान से बात करते देख महिला आग-बबूला हो गयी थी। पीछे से लंबे बाल देखकर पत्नी को लगा कि उसका पति किसी महिला से बात कर रहा है। महिला ने गुस्से में पीछे से अनजान व्यक्ति के बाल खींचने लगी। लेकिन उसके बाद जो हुआ उसको देखकर महिला हैरान हो गई, क्योंकि जिसके बाल खींचे थे वो कोई लड़की नहीं बल्कि लड़का था। ये देखकर पति जोर-जोर से हंसने लगा और पत्नी की भी हंसी छूट गई। लोगों ने क्या कहा? इ...

साली की बात सुनकर जीजा को आया रोना

Image
जीजा-साली होटल में खाना खाने गए जीजा - अच्छा क्या लोगी तुम? साली - जो तुम कहो... जीजा - वेटर जरा मीनू लाना। साली - मैं भी मीनू खाऊंगी अशोक, गोसाईगंज from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/32AVqPz

शादी पर धमाकेदार ज्ञान

Image
शादी क्या है? ये शादी नहीं आसान... बस इतना समझ लीजिए, हरी मिर्च की टॉफी है और उसे चूस के खाना है...! विक्की, कुरौली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3gyHfm2

पति ने नींद में बोली मजेदार बात

Image
पति - नींद नहीं आ रही पत्नी - बाथरूम में कपड़े पड़े हैं, वही धो डालो... पति - मैं तो नींद में बोल रहा हूं पगली रवि, बवाना from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3aJIlIj

जीजा ने साली से किया मजाक

Image
साली - मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या ? जीजा - नहीं फेंक दे, क्या दान करना साली - नहीं जीजा जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे जीजा - तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी। राजेश, आजमगढ़ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3tucWRg

डॉक्टर ने सोनू को दी धमकी

Image
सोनू मेडिकल डॉक्टर के पास गया सोनू – डॉक्टर साहब मुझे क्या बीमारी है? डॉक्टर – लड़कियों का पीछा करना छोड़ दो, सोनू – उससे क्या होगा? डॉक्टर – अगर लड़कियों का पीछा करना नहीं छोड़ोगे, तो जल्दी ही मर जाओगे सोनू – लड़कियों का पीछा करने से कोई कैसे मर सकता है? डॉक्टर – क्योंकि उनमें से एक लड़की मेरी भी है। ममता, उत्तम नगर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3v4jFBT

पप्पू ने पत्नी से कही मजेदार बात

Image
पत्नी - तुम्हें जरा भी तमीज नहीं है! मैं घंटों से बोले जा रही हूं और तुम हो कि उबासी ले रहे हो! पप्पू - मैं उबासी नहीं ले रहा, बोलने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन तुम हो कि बोलने ही नहीं दे रही। विकास, नरेला from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Qi4LsP

MI vs SRH : जॉनी बेयरस्टो हुए हिट विकेट, मुंबई के फैंस ने जड़ डाले जबरदस्‍त मीम्‍स

Image
आईपीएल में बीते शनिवार यानी 17 अप्रैल को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रनों से हरा दिया। इससे हैदराबाद के फैंस निराश हो गए लेकिन टीम के प्‍लेयर जॉनी बेयरस्‍टो के विकेट ने हर किसी का ध्‍यान खींचा। बेयरस्‍टो 22 गेंदों में 43 रन बनाकर जबरदस्‍त तरीके से खेल रहे थे और एक वक्‍त पर ऐसा लग रहा था कि मुंबई के 151 रनों के टार्गेट को हैदराबाद की टीम चेज कर ले जाएगी। हालांकि, बेयरस्‍टो रैंप शॉट लगाने के चक्‍कर में हिट विकेट हो गए और उनकी पारी समाप्‍त हो गई। मुंबई के फैंस ने बेयरस्‍टो को कहा थैंक्‍यू दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज बेयरस्टो ने अपनी पारी में 4 छक्के और 3 चौके लगाए। उनके आउट होने के बाद गेम पर उल्‍टा असर पड़ा और हैदराबाद की टीम मैच हार गई। जहां मुंबई इंडियंस के फैंस इससे खुश हो गए तो कई लोगों ने बेयरस्‍टो को मजेदार मीम्‍स और जोक्‍स के जरिए थैंक्‍यू कहा जिनकी वजह से मुंबई के लिए जीत आसान हुई। आप भी देखें लोगों के रिऐक्‍शन्‍स: इस आईपीएल में हिट विकेट होने वाले पहले खिलाड़ी बता दें, मौजूदा आईपीएल में जॉनी बेयरस्टो हिट विकेट आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए ...

नाम मालिक का और बीमारी जानवर की

Image
सोनू: यार जानवरों के हॉस्पिटल में अलग ही चक्‍कर है। मोनू: क्‍यों, क्‍या हुआ? सोनू: वहां रजिस्‍टर में नाम मालिक का लिखा जाता है और बीमारी जानवर की। मोनू: कैसे? सोनू: आज ही देखा, नाम था विनोद सिंह और बीमारी थी पूंछ में सूजन। जयश्री, नोएडा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2RJ4MGN

पिता ने ली बेटे की मौज

Image
रिश्‍तेदार: क्‍या करता है आपका बेटा? पिता: वह सिर्फ मजाक करता है पूरे दिन। लड़का: नहीं पापा, मैं पढ़ता हूं पूरे दिन। पिता: देखा आप लोगों ने मजाक! विनीत, भोपाल from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3tsK3VN

लड़के ने उड़ाया अंबानी का मजाक!

Image
मां: बेटा, कभी भी किसी पर मत हंसना वरना तुम भी उसके जैसे हो जाओगे। बेटा: हाहाहा अंबानी हाहाहा। अंबुज, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3ssCJbk

'मैगी लड्डू' की तस्‍वीर वायरल, लोगों ने पूछा- इस गुनाह के लिए किस धारा में सजा होगी?

Image
मैगी से लोगों को कितना प्‍यार है, यह तो जगजाहिर है। अगर भूख लगी हो और जल्‍दी से कुछ बनाकर खाना हो तो उस स्‍थिति में मैगी को सबसे अच्‍छा ऑप्‍शन माना जाता है। इस पर लोग अलग-अलग तरह के एक्‍सपेरिमेंट्स भी करते हैं। हालांकि, अब मैगी के साथ जो किया गया है, उसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर झल्‍ला रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एक तस्‍वीर सामने आई है जिसमें मैगी का इस्‍तेमाल मिठाई के रूप में किया गया और उससे लड्डू बना दिया गया। इस प्रयोग ने हर किसी का ध्‍यान अपनी ओर खींचा। मैगी लड्डू (Maggi Laddu) को गुड़, इलायची और मक्खन के साथ तैयार किया गया और ऊपर से इस पर काजू लगा दिया गया। इसे देखकर कई लोग 'डर' भी गए। लोगों ने कहा- 'आपदा' से कम नहीं जैसे ही यह तस्‍वीर फेसबुक से लेकर इंस्‍टाग्राम जैसे हर सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म पर वायरल हुई, ज्‍यादातर लोग इसे देखकर निराश हो गए और कहा कि यह तो बड़ी 'आपदा' से कम नहीं है। आप भी देखें लोगों के रिऐक्‍शन्‍स: 'मैगी खीर' की हुई थी काफी चर्चा बता दें, यह पहली डेजर्ट रेसिपी नहीं है जिसे नूडल्‍स का इस्‍तेमाल करते हुए तैयार किया गया और व...

सोनू पत्नी के साथ ब्यूटी पार्लर पहुंचा...

Image
सोनू अपनी बीवी के ब्यूटी पार्लर गया था, लेकिन वहां जो लिखा था, उसे पढ़कर गिरते-गिरते बचा वहां लिखा था... यहां भगवान की रचना के साथ छेड़छाड़ की जाती है राहुल, आगरा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3vaAPOr

रिंकी की बात सुनकर लड़का हुआ बेहोश

Image
रिंकी - तुम इतना उदास क्यों हो? लड़के ने रिंकी को पूरी बात बताई... फिर रिंकी बोली - ओह, तभी तुमने मेरी नई लिपस्टिक पर ध्यान नहीं दिया राकेश, उत्तम नगर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3v3s5tn

Video: हॉस्पिटल में कोरोना वॉरियर्स ने मरीजों के लिए किया ऐसा डांस, जिसे देख इमोशनल हुए यूजर

Image
2020 में आया कोरोना 2021 में अपने नए रुप में सामने आ गया है। इस बार कोरोना ने लोगों को पहले से भी ज्यादा प्रभावित किया है। कोरोना की रोकथाम के लिए हर राज्य की सरकार कुछ नियम-कानून बना रही है। आज ही यूपी सरकार ने रविवार को लॉकडाउन का फैसला लिया है। इस से पहले दिल्ली सरकार भी Weekend Curfew लगाने का फैसला ले चुकी है। आज देश में लगभग सभी लोग कोरोना के इस रूप से परेशान नजर आ रहे है। लेकिन इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपके दिल को छू जाएगा। क्या है वीडियो? कोरोना को लेकर कई वीडियो वायरल हुए, खासकर कोरोना वॉरियर्स को लेकर कई वीडियो आते रहे है। इस बार एक अस्पताल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कोरोना वॉरियर्स अस्पताल में भर्ती लोगों का डांस कर के मनोरंजन करते दिखाई दे रहे है और उन्हें भरोसा दिला रहे है कि सब ठीक हो जाएगा। इस वीडियो में एक गाना सुनाई दे रहे है जो घायल मूवी का गाना है 'सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा'। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर viralbhayani ने शेयर किया है। लोगों ने क्या कहा? सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों द्वारा खुब पसंद किया जा रहा ह...

मेरी पत्नी मेरी सबसे महान!

Image
एक पति की दास्तान... न बेटा देखभाल करेगा, न बेटी निहाल करेगी बीवी से बना के रखो, वही बुढ़ापे में देखभाल करेगी मेरी पत्नी मेरी सबसे महान उसी ने लिखवाया है जबरदस्ती तारेश, पटेल नगर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3mPFx13

मोनू को नहीं हुआ लड़की पर भरोसा!

Image
सोनू ने मोनू से पूछा - तू लड़की देखने गया था, क्या लड़की पसंद नहीं आई? शादी क्यों तोड़ दी? मोनू - यार लड़की तो सुंदर थी लेकिन उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था... सोनू - तो? मोनू - जो आज तक किसी की न हो सकी, वो मेरी क्या होगी... मैं तो शादी उसी लड़की से करूंगा जिसका ब्वॉयफ्रेंड हो! मनीष, आगरा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3trPbcK

पति पत्नी ने किया समझौता!

Image
पति - पत्नी की लड़ाई हो गई। आधा दिन चुपचाप गुजरने के बाद पत्नी पति के पास आई और बोली - थोड़ा आप समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं पति - ठीक है क्या करना है? पत्नी - आप माफी मांग लो, मैं माफ कर दूंगी अविनाश,झांसी from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3gc91VC

बाप ने दिया बेटे को ज्ञान

Image
बाप - बस इरादे बुलंद होने चाहिये, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है। बेटा - मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं बाप - कैसे? बेटा - हैंड पंप से नवीन, जालौर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/32cMGyO

पप्पू ने बनवाया गर्ल्स हॉस्टल का पास

Image
मास्टर जी - अगर कोई लड़का गर्ल्स हॉस्टल की तरफ गया, तो 200 रु. फाइन लगेगा! दूसरी बार गया तो 400 रु. और तीसरी बार सीधा 700 का फाइन लगेगा! पप्पू - सर जी... अगर हमें महीने भर का पास बनवाना हो, तो कितने का बन जाएगा? विवेक, अररिया from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3g91M0n

बॉस ने सोनू से पूछा मजेदार सवाल

Image
जैसे ही सोनू नई शर्ट पहनकर ऑफिस गया... बॉस - वाह नई शर्ट! तुमने खरीदी है क्या? सोनू - नहीं सर...भैया ने गिफ्ट में दी है बॉस - तब सही है, मुझे लगा सैलरी ज्यादा तो नहीं दे रहा सानिया, इटावा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2OQce1M

पत्नी को मिला अलादीन का चिराग

Image
पत्नी - मुझे अलादीन का चिराग मिला पति - वाह, क्या मांगा? पत्नी - मैंने कहा कि वो तुम्हारे दिमाग को दस गुना कर दे पति - तो क्या उसने ऐसा कर दिया? पत्नी - वो हंसी और कहने लगी, शून्य से किसी को गुणा नहीं किया जा सकता है राहुल, आरा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3gd8MJJ

गोलू ने बोली मजेदार बात

Image
गोलू की दीवार घड़ी बंद हो गई। जब गोलू ने घड़ी को खोल कर देखा, तो उसमें एक मच्छर मरा हुआ मिला। गोलू बोला – अब समझ में आया, घड़ी चलेगी कैसे, इसका तो ड्राइवर ही मर गया है नीतीश, पटना from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3aaJYOJ

खुशियां क्या होती हैं?

Image
कुंवारा आदमी दूसरे से - भाई ये खुशियां क्या होती हैं? दूसरा - पता नहीं भाई मेरी तो कम उम्र में ही शादी हो गई थी अनुज, बवाना from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3a8uIBV

पप्पू ने रात में की गर्लफ्रेंड मुलाकात!

Image
पप्पू रात को गर्लफ्रेंड से मिलने गया जैसे ही दरवाजा खटखटाया रिंकी - कौन है? पप्पू - मैं हूं रिंकी - मैं कौन? पप्पू - अरे पागल, तू रिंकी और कौन अनु, अकबरपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3g75cRd

नर्स से हुई मोनू की शादी

Image
मोनू की शादी एक नर्स से हो गई... सोनू - और कैसी कट रही है? मोनू - पूछ मत यार, जब तक सिस्टर न कहो बोलती ही नहीं नमिता, उत्तम नगर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3uM3Hfq

खुशी दिखाने और छिपाने में क्या फर्क है?

Image
खुशी दिखाने और छिपाने में फर्क... जब घर पर पड़ोसी आए, तो दिखानी पड़ती है और अगर पड़ोसन आए, तो छिपानी पड़ती है विकास, रोहतक from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3uGVARh

गोलू को कैसे हुआ बर्ड फ्लू?

Image
टीचर - इतने दिन से कहां थे? गोलू - बर्ड फ्लू हो गया था! टीचर - पर ये तो बर्ड में होता है, इंसानों में नहीं। गोलू - इंसान समझा ही कहां है आपने, रोज तो मुर्गा बना देते हैं चंद्रप्रकाश, बाराबंकी from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2QjvNQ8

इश्क कैसा करना चाहिए?

Image
आज का ज्ञान... आज के जमाने में इश्क भी अगर किसी से करो, तो आयुर्वेदिक वाला करो अगर कोई फायदा न हो तो नुकसान भी कोई ना हो निशांत, आगर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3sckGWy

ड्राइवर का जवाब सुन पुलिसवाला भावुक

Image
पुलिसवाला: क्‍या सबूत है कि तुम कार धीमे चला रहे थे? ड्राइवर: सर, मैं अपनी पत्‍नी को लेने ससुराल जा रहा था। पुलिसवाला: ओह, जाने दो फिर इस मासूम को। रोहित, दिल्‍ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3s7HkPY

मां की बात सुन किडनैपर बेहोश

Image
किडनैपर: हमने तुम्‍हारे बेटे को किडनैप कर लिया है। मां: मेरी बात कराओ। किडनैपर: लो। मां: और चला मोबाइल। विशाल, मुंबई from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3fZsIQn