वीडियोः बाइक पर गाय को बैठाकर किया सफर, लोग बोले- भाई को मालगाड़ी का लाइसेंस दो

इस आधुनिक काल में लोगों का अधिकतर समय मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, इंटरनेट, सोशल मीडिया पर जाता है। इस दौरान उनके सामने तमाम तरह के वीडियोज और फोटोज गुजरते हैं। इनमें से कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अनायास ही हंसी आ जाती है और उन्हें कई बार देखने का मन करता है। यूजर ने लिखा- कमाल इंडिया, बाइक में कमाल का जुगाडआपके चेहरे पर मुस्कान लाने वाला ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, सोमेश पटेल नाम के एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति एक गाय को बाइक पर पीछे बैठाकर कहीं लिए जा रहा है। यूजर ने इस वीडियो के साथ लिखा, 'कमाल इंडिया, बाइक में कमाल का जुगाड।' वीडियो पर लोग कर रहे कॉमेंट इस वीडियो पर लोग कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई आरटीओ वाले इस बाइक सवार को मालगाड़ी का लाइसेंस दे दो, और उस बाइक को मालगाड़ी घोषित करो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अद्भुत'


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/32He0WS

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!