Posts

Showing posts from April, 2020

4 मई के दिन लॉकडाउन का हाल

Image
4 मई को लॉकडाउन उतना ही खुलेगा... . . . जितनी चाइना वालों की आंखें खुलती हैं। पप्पू, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2KNK69Q

लॉकडाउन फ्री होगा या थ्री होगा

Image
अब तो समय ही बताएगा कि... . . . लॉकडाउन फ्री होगा या लॉकडाउन थ्री होगा! गौतम, रायबरेली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2YwWzab

सभी धाम बंद और मुक्तिधाम

Image
सभी धाम बंद हैं लेकिन मुक्तिधाम खुला हुआ है... . . . इसलिए सभी घर पर रहें और सुरक्षित रहें। प्रवेश, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2SfTK9i

लॉकअप और लॉकडाउन में अंतर

Image
टीचर: लॉकअप और लॉकडाउन में क्या अंतर है? . . . पप्पू: सर, लॉकअप में अंदर जाने पर पिटाई होती है और लॉकडाउन में बाहर जाने पर। कमलेश, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2WdCzqb

जिंदगी में इन सबसे लीजिए सीख

Image
संघर्ष पिता से सीखिए और संस्कार मां से... . . . बाकी बर्तन और कपड़े धोना तो पत्नी सिखा ही देगी। तरुण, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2KLr0Bm

घर के खाने से बाहर निकला पेट

Image
पेट तो घर में बैठे-बैठे खाने से भी बढ़ रहा है... . . . मतलब इसमें बाहर के समोसे, बर्गर और पिज्जा का दोष नहीं था। अपूर्व, जयपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3bMkJRH

लॉकडाउन में चरम पर बोरियत

Image
लॉकडाउन में इतना बोर हो चुका हूं कि मन करता है... . . . खुद को ही धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दूं। पप्पू, मध्य प्रदेश from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/35bb3h8

नाके पर पता लगा कर्फ्यू का

Image
पुलिस: कहां जा रहे हो? पता नहीं है कि कर्फ्यू लगा है। . . . पप्पू: जनाब, पता तो पिछले नाके पर ही लग गया था। अब तो मूव लेने जा रहा हूं। आकाश, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Y5HP1E

लॉकडाउन के लिए मजेदार शायरी

Image
इश्क की आग में जलकर खाक ना हो जाओ... . . . इनबॉक्स में उतना ही घुसो कि ब्लॉक ना हो जाओ। विष्णु, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3bK325h

कोरोना के बाद आया सुनो ना

Image
इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा कि... . . . भारतीय पुरुष घर पर बैठ दो-दो वायरसों से अकेला लड़ा था। एक 'कोरोना' और दूसरा 'सुनो ना' अजय, उत्तर प्रदेश from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Yh6H6N

कब खत्म होगा लॉकडाउन? मजेदार अंदाज में बता रहे टिकटॉक यूजर्स

Image
भारत में लॉकडाउन पार्ट- 2 चल रहा है जो 3 मई को खत्म होना है। पहला पार्ट 14 अप्रैल को खत्म हुआ था जिसके बाद पीएम मोदी ने देश में लॉकडाउन रिटर्न का ऐलान किया था। 3 मई के बाद देश में क्या होगा, इस बार में कई कयास लगाए जा रहे हैं। कोई कह रहा है कि लॉकडाउन धीरे-धीरे खोला जाएगा और कोई कह रहा है कि इसे और बढ़ाया जाएगा। ऐसे में लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। टिकटॉक पर तो मजेदार वीडियोज की एकदम से बाढ़ सी आ गई है। लोग वीडियोज के जरिए अपनी क्रिएटिविटी दर्शा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो है जिसमें एक लड़का गेंहू को धूप में सुखा रहा है और उस पर लिख रहा है, '3 मई को खुलेगा लॉकडाउन'। लड़का इसे लिखते-लिखते खुश होता ही है कि अचानक एक दूसरा लड़का आकर 3 मई के आगे एक और 0 लगा देता है और 3 मई को 30 मई कर देता है। पहले आप वीडियो देखिए... लॉकडाउन को लेकर ऐसे कई मजेदार वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर लाखों बार देखा गया है। सबसे मजेदार तो वीडियो के आखिर में आने वाली 'ओए-ओए भाई, ओए, ओए, ओए' की आवाज लगती है। देखिए एक दूसरा वीडियो... मजेद...

लॉकडाउन में पहली बार मिली छुट्टी

Image
लॉकडाउन के कारण पहली बार रेलवे की उस लड़की को छुट्टी मिली है जो.... . . . हमेशा बोलती रहती है, यात्रीगण कृपया ध्यान दें। आशीष, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/354JjdZ

औरतों के खुश रहने की वजह

Image
टीचर: औरतें इतना खुश क्यों रह लेती हैं?. . . पप्पू: ...क्योंकि उनकी पत्नी नहीं होती। अंकित, मध्य प्रदेश from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3cO3xeO

इस साल में शादी के ऐसे कार्ड

Image
इस साल में शादी के कार्ड कुछ ऐसे छपेंगे भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण प्रियवर, केवल तुम्हें दिखाने को... . . . हे मानस के राजहंस, तुम आ मत जाना खाने को। अरुण, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2xZrC3c

लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए मुंबई पुलिस का खास ट्वीट वायरल

Image
जब भी ट्विटर पर ऐक्टिव पुलिस की बात होती है तो का नाम टॉप-3 में आता है। मुंबई पुलिस समय-समय पर अपने ट्वीट्स के जरिए जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती रहती है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर चलने वाले ट्रेंड्स और मीम्स के जरिए मुंबई पुलिस आम जनता को जागरूक भी करती है। कई बार हुआ है जब मुंबई पुलिस के ट्वीट जमकर वायरल होते हैं। कई बार उनकी अनूठी पहल वाले मजेदार ट्वीट्स भी चर्चा का विषय बनते रहते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। दरअसल मुंबई पुलिस ने एक ट्वीट में कुछ मजेदार वर्ड प्ले किए हैं और इनके जरिए लोगों को लॉकडाउन पालन करने की सलाह दी है। इस ट्वीट में मुंबई पुलिस ने लोगों से अपने घरों में रहकर कुछ चुनिंदा ऐप्स के साथ टाइम बिताने की सलाह दी और वह भी अपने खास अंदाज में। पहले आप ट्वीट देखिए... इस ट्वीट में मुंबई पुलिस ने लिखा, 'घरों में रहिए और हैपीनेस डाउनलोड कीजिए।' इस ट्वीट में मुंबई पुलिस ने लोगों से वर्डप्ले के जरिए घरों में रहने की अपील की जो कि ट्विटर पब्लिक को काफी पसंद आई है। कई लोगों ने मुंबई पुलिस की क्रिएटिविटी की तारीफ की। एक ने लिखा, 'मीम बनाकर लोगों को जाग...

लॉकडाउन में घर का काम और इश्क

Image
काश, घर का काम भी इश्क की तरह होता... . . . करना नहीं पड़ता, बस हो जाता। गौरेश, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3byCvru

चावल से बर्फ बनाना सीखें

Image
टीचर: बताओ चावल से बर्फ कैसे बनाई जा सकती है? . . . पप्पू: सर, RICE में से R निकाल दो। ICE बन जाएगी। मेघा, जबलपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2KvxmEO

लॉकडाउन में जमकर खेला लूडो

Image
इस लॉकडाउन में इतना लूडो खेल लिया है कि... . . . अगर दुर्योधन के साथ खेलता तो अब तक आधा राज्य हड़प लेता। अमीश, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2KtHcqC

लॉकडाउन में हो गई हद

Image
अब तो हद हो गई है, कल रात गिलास खुद मुझसे बोले... . . . मालिक, कम से कम शिंकजी बनाकर ही पी लो। अनिमेष, नोएडा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2VMPuiF

लॉकडाउन में तरस गए कान

Image
लॉकडाउन के कारण यह सुनने के लिए तो कान ही तरस गए हैं... . . . शाम का खाना मत बनाना, आज दावत में जाना है। भारत, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2zn3fwU

लॉकडाउन में कान बने हैंगर

Image
सबसे ज्यादा परेशान तो कान हैं। एक तो चश्मे की डंडी... . . . फिर इयरफोन की घुंडी और अब मास्क की डोरियां। कान हैं कि हैंगर! नीरज, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3bq4j17

ऑनलाइन होकर भी रिप्लाई नहीं देना

Image
तुम तो ऑनलाइन होते हुए भी रिप्लाई नहीं देती... . . . एक हम हैं जो हिचकी आते ही डेटा ऑन कर लेते हैं। वैभव, बेंगलुरु from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3eFkkCe

लॉकडाउन में साफ दिखे पहाड़

Image
अभी तो सिर्फ 200 किलोमीटर दूर से पहाड़ साफ दिखाई दे रहे हैं.... . . . अगर नहीं सुधरे तो आसमान में भैंसे पर यमराज भी साक्षात दिखने लगेंगे। समीर, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3bq7k1y

साइंस ने की तरक्की और बच्चे

Image
साइंस ने इतनी तरक्की कर ली लेकिन यह पता नहीं लगा पाया कि... . . . शी-शी की आवाज करने से बच्चा सू-सू कैसे करने लगता है? पप्पू, पंजाब from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2xQQESf

लॉकडाउन में मसरूफ जिंदगी

Image
लॉकडाउन में बहुत मसरूफ गुजर रही है जिंदगी... . . . मैं मोबाइल पर और मोबाइल चार्जिंग पर लगा रहता है। सुरेश, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Vqr3Zs

पति-पत्नी और मजेदार फैक्ट

Image
यह भी एक फैक्ट है कि पत्नी कभी हार स्वीकार नहीं करती... . . . वह हार तभी स्वीकार करती है जब हार सोने का हो। जया, बरेली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/34Pdwxs

पप्पू की गर्लफ्रेंड हुई क्वारंटीन

Image
मैं उसको सैनिटाइजर भेजता रहा और... . . . वह किसी और के साथ क्वारंटीन हो गई। पप्पू, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2VHYyp0

कोरोना खत्‍म होते ही पहला काम

Image
बंटी: अगर कोरोना खत्‍म हो गया तो जानते हो सबसे पहले क्‍या करूंगा। रॉनी: क्‍या? बंटी: कोरोना खत्म हो गया तो उसके बाद 2 महीने तक घर नहीं आऊंगा। रघु, मेरठ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3ezeIJI

घर में क्या कर रहे हो

Image
राजू: आजकल घर में बैठे-बैठे क्या कर रहे हो? पप्‍पू: एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का बिजनस। राजू: घर में बैठे-बैठे कैसे? पप्‍पू: इस ग्रुप का पोस्ट उस ग्रुप में, उस ग्रुप का पोस्ट इस ग्रुप में। आफताब, दिल्‍ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Knng8B

पत्‍नी से त्रस्‍त पति

Image
सोनू: एक बात कहूं? मोनू: हां भाई बोल। सोनू: अगर इसी तरह लॉकडाउन बढ़ता रहा तो... मोनू: तो क्‍या? सोनू: वैज्ञानिकों से पहले कोई पति ही कोरोना की वैक्सीन बना डालेगा। राजीव, मुंबई from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2VHHcZ7

लॉकडाउन से मोहल्ले में शांति

Image
मोहल्ले में इतनी शांति है कि अपने घर पर 'चाय बना दो' कि आवाज लगाओ तो... . . . पड़ोस के घर से अदरक कूटने की आवाज आने लगती है। सुरेंद्र, जबलपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2RPdm42

बढ़ता लॉकडाउन और शादियां

Image
अभी तो केवल शादी की डेट निकली है... . . . लॉकडाउन ऐसे ही बढ़ता रहा तो कुछ लोगों की शादी की उम्र भी निकल जाएगी। विक्रम, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2wMdGsQ

लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम के रुझान

Image
लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम बॉस: मैंने तुम्हें फोन किया था तो तुम्हारी पत्नी ने बताया कि तुम खाना बना रहे हो। तुमने कॉल बैक क्यों नहीं किया? . . . पप्पू: सर, मैंने किया था। आपकी पत्नी ने बताया कि आप बर्तन धो रहे हैं। राकेश, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2zauH0N

अप्रैल फूल और फुल अप्रैल

Image
हर साल अप्रैल फूल मनाया जाता है... . . . पहली बार फुल अप्रैल मनाया जा रहा है। पप्पू, मोगा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2XIE7KX

हवाई जहाज और हवाई चप्पल

Image
जहाज तो हवा में उड़ता है, इसलिए उसे हवाई जहाज कहते हैं... . . . लेकिन यह बताओ कि चप्पल को हवाई चप्पल क्यों कहते हैं? रतन, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2XIyKeW

जब दिल ना लगे दिलदार

Image
जब दिल ना लगे दिलदार, हमारी गली आ जाना... . . . इस गाने में प्रेमिका अपने बाबू को पुलिस से कुटवाना चाहती है। विपिन, जयपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3cpCOVz

लोगों ने किया ज्यादा तीन-पांच

Image
लोगों के ज्यादा 3/5 करने के कारण ही... . . . लॉकडाउन 3/5 तक बढ़ाया गया है। आशीष, नोएडा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2xwSOX0

दिल के अरमां आंसुओं में बह गए

Image
दिल के अरमां आंसुओं में बह गए.... . . . जिनकी शादी अप्रैल-मई में थी, वे कुंवारे रह गए। भारत, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3eq0if2

लॉकडाउन में पत्नियों की नई टेंशन

Image
पत्नियों को एक नई टेंशन हो गई है कि... . . . घर में रह-रहकर उनका प ति उनसे ज्यादा गोरा हो गया है। वीरेंद्र, गाजियाबाद from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2xnq03h

महिलाओं के मास्क लगाने की वजह

Image
कुछ महिलाएं तो इसलिए भी मास्क लगाए घूम रही हैं... . . . क्योंकि उनकी लिप्सटिक खत्म हो गई है। सरोज, नोएडा from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2wJFLRK

लॉकडाउन के मोड़ पर जिंदगी

Image
जिंदगी ऐसे मोड़ पर ले आई है कि... . . . अब किसी मोड़ तक भी नहीं जा सकते। पप्पू, जयपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2RAHH66

हल्दी वाले हाथों में सैनिटाइजर

Image
इस साल जिन हाथों में हल्दी लगवाने का योग था... . . . उन हाथों में सैनिटाइजर लग रहा है। विशाल, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2VmvEKE

मजेदार: वर्क फ्रॉम होम से लेकर लॉकडाउन तक, पीएम मोदी के पास हैं हर सिचुएशन के वीडियो

Image
कोरोना महामारी (COVID-19) आने के बाद से देश में कई घटनाएं घटीं। पहले जनता कर्फ्यू आया, लोगों को वर्क फ्रॉम होम मिला, ट्रेनें बंद हो गईं, फिर लॉकडाउन और अब लॉकडाउन-2, लॉकडाउन के 21 दिन पूरे होने के बाद पीएम मोदी ने देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण लागू कर दिया। यह 3 मई तक चलेगा। के चलते देश के अलग-अलग घटनाओं को एक ट्विटर यूजर ने थोड़े हटके अंदाज में पेश किया है। ट्विटर पर राजा बाबू नाम के इस यूजर ने पीएम मोदी के वीडियोज के अलग-अलग क्लिप्स के इस्तेमाल से एक इंटरेस्टिंग थ्रेड बनाया है। यह थ्रेड काफी वायरल हुआ है। इस थ्रेड को 3,800 से अधिक बार रीट्वीट और 9,200 से अधिक बार लाइक किया गया है। आप भी देखिए और हंसने को तैयार हो जाइए। यहां से होती है शुरुआत... 1. जब देश में कोरोना वायरस फैलने लगा 2. बॉस से वर्क फ्रॉम होम मांगते वक्त कर्मचारी का रिऐक्शन 3. 2 दिन वर्क फ्रॉम करने के बाद 4. कोरोना के आंकड़ों को लेकर चीन की रणनीति 5. कोरोना वीरों के लिए तालियां बजाते देख 6. वर्क फ्रॉम होम में पूरे दिन क्या करते हो? 7. जिम के शौकीन लोग और लॉकडाउन 8. लॉकडाउन में इंजिनियरों को सिगरेट नहीं मिलने प...

लॉकडाउन में पत्नियों की नई धमकी

Image
पत्नियों की नई धमकी। पति से कह रही हैं, चुपचाप बर्तन मांजो... . . . नहीं तो पुलिस को फोन करके बताती हूं कि मेरा पति 3 दिन से खांस रहा है। आशीष, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2K3UXw6

लॉकडाउन खत्म होने के बाद

Image
एक बार लॉकडाउन खत्म हो जाने दो फिर... . . . घरवाले पूछते फिरेंगे कि हमारे लड़के को देखा है क्या? शंकर, दिल्ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2RCEAe6

लॉकडाउन और बाइक का पेट्रोल

Image
पहली बार बाइक में 100 रुपये का पेट्रोल 15 दिन चला है... . . . और तो और 100 रुपये का बचा भी है। पप्पू, जयपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3esJBjc

मास्‍क लगाकर पी चाय

Image
पप्‍पू: आज सुबह मास्क लगाकर चाय पी ली, उससे एक फायदा हो गया। राजू: मास्‍क लगाकर कैसे फायदा? पप्‍पू: चाय को छानना भी नहीं पड़ा न। शुभम, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3een0GR

खाने के बाद डालो फोटो

Image
लड़की: सर, मेरी तबीयत बहुत खराब हो रही है, कोई मेरा ख्याल सही से नहीं रखता है। डॉक्टर: फेसबुक और वॉट्सऐप पर सुबह-शाम खाने के बाद दो फोटो डालो, बिना एडिट की हुई। पूजा, मुंबई from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2V5s8Wq

सोनू-मोनू की बातचीत

Image
सोनू: यार घरवालियों के भी अलग चोंचले हैं। मोनू: क्‍यों, क्‍या हुआ? सोनू: सीधा बेवकूफ नहीं बोलती हैं, कहती हैं कि यह तो सीधे-सादे से हैं। इनको दुनियादारी का कुछ पता नहीं है। दिव्‍या, दिल्‍ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3cgRyWv

समय में बदलाव और पति-पत्नी

Image
पहले महिलाएं आपस में पूछा करती थीं... . . . अब पुरुष आपस में पूछ लेते हैं, 'झाड़ू-बर्तन हो गए क्या?' विक्रम, बरेली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Ru2596