Posts

Showing posts from October, 2020

ऑपरेशन से पहले घबराया डॉक्‍टर

Image
डॉक्टर: घबरा मत त्रिपाठी, पहला ही सही लेकिन बहुत ही छोटा ऑपरेशन है। मरीज: थैंक्‍यू डॉक्‍टर मगर मेरा सरनेम तिवारी नहीं है। डॉक्टर: मुझे पता है, तिवारी मेरा सरनेम है। अंकित, गोरखपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3kMvuI0

जब पत्नी ने खाने की जगह बनाया मुंह

Image
पति: कुछ अच्छा खाने का मन कर रहा है, जो तुम सबसे अच्छा बनाती हो, वही बनाओ। पत्नी: बना लिया। पति: इतनी जल्‍दी? पत्नी: मुंह बनाने में कितना टाइम लगता है। ललित, झांसी from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/37QUmLg

केमिस्‍ट को बताया चेमिस्‍ट

Image
पिंकी: चोपड़ा अंकल, आप चेमिस्ट हो ना? अंकल: हां बेटा मगर चेमिस्ट नहीं, केमिस्ट होता है। ch को च नहीं, क बोलो। पिंकी: ठीक है कोपड़ा अंकल। रेनू, वाराणसी from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2HQ5BbG

​​पति, पत्नी और सैलरी

Image
पति: क्या तुम मेरी सैलरी में गुजारा कर लोगी? पत्नी: मैं तो कर लूंगी मगर तुम्हारा क्या होगा? विराट, ग्‍वालियर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3e74roi

सोनू का इंग्लिश टीचर को मेसेज

Image
सोनू: हाय, अपना नंबर दो ना। लड़की: 25/100 है। सोनू: यह कैसा नंबर है? लड़की: मैं पूजा हूं, तुम्हारी इंग्लिश टीचर। सोनू: ओह, सॉरी मैम। लड़की: कल स्कूल आना तो मम्मी-पापा को साथ लेकर आना, बात करनी है। सूरज, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/34CyUHG

कंजूस महिला ने मांगा अनोखा साबुन

Image
कंजूस महिला: ऐसा साबुन दो, जो कम घिसे और नहाने के बाद चेहरे पर लाली ले लाए। दुकानदार: पप्‍पू, मैडम को एक ईंट का टुकड़ा दे दो। विनोद, गोरखपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/35J6lrz

फनी वीडियो: भाषण में नेताजी बोले- कब, किसे गिराना है, जनता को पता है और फिर तभी धड़ाम से गिरा मंच

Image
इन दिनों बिहार चुनाव को लेकर देशभर में काफी चर्चा है। हर नेता यहां रैलियां कर रहा है, मंच से जनता को संबोधित कर रहा है। इस बीच एक नेताजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह वीडियो बिहार का ही है या कहीं और का मगर नेताजी के साथ जो हुआ, उसे देख लोगों को हंसी आ रही है। नेताजी मंच से खड़े होकर भाषण दे रहे हैं और उनके चारों ओर लोगों की भीड़ उन्‍हें सुन रही है। लोग बजाने लगे तालियां 16 सेकंड की इस वीडियो क्‍लिप में भाषण के बीच का हिस्‍सा सुनाई देता है। नेताजी भीड़ को संबोधित करते हुए कहते हैं, 'सरकार चुनने का मौका मिलते हैं और लोकतंत्र में लोग जानते हैं कि किसको, कब उठाना और किसको, कब गिरा देना है।' इतना कहते ही लोग तालियां बजाने लगते हैं लेकिन तभी अचानक से मंच धड़ाम से गिर जाता है। नेताजी का बिगड़ा संतुलन नेताजी का भी संतुलन बिगड़ जाता है लेकिन तभी अगल-बगल खड़े लोग उन्‍हें संभाल लेते हैं। अब लोगों को हंसी इस बात पर आ रही है कि जो नेताजी भाषण में कह रहे थे कि लोगों को पता है कि कब, किसे गिरा देना है, वह खुद ही बोलते-बोलते गिर गए। from Hindi J...

वीडियो: मुंबई की सड़क पर दिखा गजब टैलंट, लड़के ने बजाई ऐसी बांसुरी कि हर कोई हुआ दीवाना

Image
इंटरनेट की दुनिया क्रिएटिविटी से भरी है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लगभग हर रोज हमें नया टैलंट देखने को मिलता है। कभी किसी का सिंगिंग तो किसी का डांस वीडियो वायरल हो जाता है। अब एक ऐसा ही वीडियो छाया हुआ है जिसे Kalakaars नाम के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है। इसमें एक शख्‍स बांसुरी पर जैकी श्रॉफ स्‍टारर फिल्‍म 'हीरो' के बैकग्राउंड स्‍कोर को बजा रहा है। फिल्‍म 'नीलकमल' के गाने की बजाई धुन इसके बाद शख्‍स फिल्‍म नीलकमल के गाने 'आजा तुझको पुकारे मेरे गीत रे' की धुन को बजाता है। इस मशहूर गाने को मोहम्‍मद रफी ने गाया था जो कि आज भी लोगों के बीच काफी पॉप्‍युलर है। लोगों ने कहा- बंदे को पहचान की जरूरत 2 मिनट 3 सेकंड के इस वीडियो को अब लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग इसे सुंदर बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि बंदे को पहचान की जरूरत है ताकि उसके चेहरे पर मुस्‍कान आ सके। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा भी गया है कि ऐसी प्रतिभा, जिसे पोषित करने की जरूरत है। from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/31SFBDK

पार्लर जाने के बाद बदलाव

Image
महिला (पार्लर में मेकअप के बाद): आइए चलते हैं। सोनू: मैडम मैं शादीशुदा हूं और यहां पार्लर में मेरी बीवी भी साथ है। महिला: अरे ध्यान से देखो, मैं ही हूं। अमिता, जयपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3kD9WxI

डिनर और लंच में अंतर

Image
दोपहर में पत्नी: लो डिनर करो जी। पति (गुस्से में): बेवकूफ औरत... यह डिनर नहीं, लंच है। पत्नी: बेवकूफ तुम हो क्‍योंकि यह रात का बचा हुआ खाना है। विजय, कोलकाता from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3oAdUt5

औरत ही औरत की दुश्‍मन

Image
पप्‍पू: औरत ही औरत की दुश्मन होती है। राजू: कैसे? पप्‍पू: अरे विश्वास न हो तो गर्लफ्रेंड को अपनी बीवी से मिलवाकर देख लो। आकर्षण, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/35zhE5y

फैन ने की पंकज त्रिपाठी की गर्दन को अवॉर्ड देने की मांग, वजह जानने के लिए देखें ये मस्‍त वीडियो

Image
ऐक्‍टर पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' के कारण चर्चा में हैं। कालीन भैया के किरदार में उनकी ऐक्‍टिंग की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। उनकी डायलॉग डिलिवरी, चलने का अंदाज, सबकुछ हमेशा की तरह छाया हुआ है। इस बीच 15 सेकंड का एक कंपाइल वीडियो ट्विटर पर छाया हुआ है। इसमें 'मिर्जापुर' और 'मिर्जापुर 2' के अलग-अलग सीन्‍स में पंकज त्रिपाठी नजर आ रहे हैं। नोटिस की जाने वाली बात यह है कि इस क्‍लिप में पंकज की गर्दन का कमाल देखने को मिल रहा है। हर सीन में पंकज का एक्‍सप्रेशन गजब हर सीन में पंकज त्रिपाठी जिस तरह अपनी गर्दन हिला रहे हैं, अब उसे भी अवॉर्ड देने की मांग की जा रही है। वीडियो को @NaveenRKukreja ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। पंकज त्रिपाठी ने किया रिप्‍लाई इसे शेयर करते हुए नवीन ने लिखा, 'उनकी गर्दन को भी बेस्‍ट ऐक्‍टिंग का अवॉर्ड दिया जाना चाहिए।' खुद पंकज त्रिपाठी ने भी वीडियो पर रिप्‍लाई किया और लिखा, 'ठीक है शुक्रिया।' इसके साथ उन्‍होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया। यूजर्स ने जताई सहमति अब तमाम यूजर्स भी नवीन की बात...

पंजाबी रामलीला में भांगड़ा करने लगा रावण, वायरल वीडियो देख लोगों की नहीं रुक रही हंसी

Image
भारत में दशहरा धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि, इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण चीजों को सीमित कर दिया गया। रामलीला के कार्यक्रम में भी पूरी सावधानी बरती गई। देश के अलग-अलग राज्‍यों में अपने-अपने तरीके से रामलीला का मंचन होता है। इस बीच पंजाबी की रामलीला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 30 सेकंड की इस वीडियो क्‍लिप में रावण जैसा किरदार भांगड़ा करते नजर आ रहा है। वह अपने पूरे गेटअप में है और बंदूक उठाकर डांस कर रहा है। रामलीला देखने आए लोग भी हंसने लगे इस दौरान उसके पीछे दो और किरदार हैं जो कि थिरकते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अपने आप में अनोखा है। यही वजह है कि रामलीला देखने आए लोग भी रावण को इस तरह देखकर हंसने लगते हैं। लोगों के आ रहे मजेदार रिऐक्‍शन्‍स इस वीडियो को @awesomevidss नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। अब इस पर लोगों के मजेदार रिऐक्‍शन्‍स आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स की हंसी रुक नहीं रही है। from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2TsRGuS

शख्‍स ने रोज 500 की दारू पीने का नुकसान गिनाया, शराबी अंकल का जवाब हो रहा वायरल

Image
शराबी क्‍या कर सकता है, इसका किसी को अंदाजा नहीं है। कुछ लोग थोड़ा सा पीकर ही लुढ़कने लगते हैं तो कुछ होते हैं जिन्‍हें दारू का नशा देर से चढ़ता है। हालांकि, जो ज्‍यादा दारू के नशे में होता है, वह कुछ भी, किसी को भी अंट-शंट बोल सकता है। कई बार तो पीनेवाला शख्‍स पीते-पीते ऐसा करारा जवाब दे देता है कि सामने बैठे शख्‍स की बोलती बंद हो जाती है। अब एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 20 साल से पी रहे शराब 59 सेकंड के इस वीडियो में एक अंकल शराब पीते नजर आ रहे हैं। उनसे एक शख्‍स पूछता है कि तुम शराब पीते हो? इस पर वह हां में सिर हिलाते हैं। फिर शख्‍स पूछता है कि कब से पी रहे हो तो वह कहते हैं- 20 साल से। 20 साल का लगाया पूरा गणित इसके बाद शख्‍स पूछता है कि रोज लगभग कितने की पीते हो तो अंकल कहते हैं- 500 रुपये की। इस पर शख्‍स कहता है कि इसका मतलब एक महीने में 500✕30 यानी 15 हजार की पी जाते हो। अगर सालभर की जोड़ें तो 1 लाख 80 हजार की हुई। और जैसा की तुमने बताया कि 20 साल से पी रहे हो तो अब तक तुम लगभग 36 लाख की शराब पी चुके हो। मूर्ख आदमी, अगर 36 लाख की तुमने बचत की होती ...

पत्नी ने पति को बोलने नहीं दिया

Image
पत्नी: तुम्हें जरा भी तमीज नहीं है, मैं घंटों से बोले जा रही हूं और तुम उबासी ले रहे हो। पति: मैं उबासी नहीं ले रहा हूं, बोलने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन तुम हो कि बोलने ही नहीं दे रही हो। शुभम, मेरठ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2G4utMw

दिल तोड़नेवाला सबसे छोटा जवाब

Image
लड़की: तुम बातें बहुत अच्छी करते हो। लड़का: आगे बढ़ो बहन, मैं तुम्हारा रिचार्ज नहीं करा सकता। अंशू, दिल्‍ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3mtSR9F

बच्‍चों की बिगड़ी आदत

Image
पत्नी: आप मुझे नाम लेकर बुलाते हैं, इसी कारण बच्चे भी अब मुझे नाम लेकर बुलाने लगे हैं। पति: अच्छा तो कल से मैं तुम्हें मम्मी कहकर बुलाऊंगा। अंकुर, बाराबंकी from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/34vv0QT

मजेदार ऑडियो: बार-बार कोरोना की रिंगटोन सुन भड़का बिहारी शख्‍स, अमिताभ बच्‍चन पर फूटा गुस्‍सा

Image
इन दिनों आप जब भी किसी को फोन करते हैं तो कॉल उठने से पहले बॉलिवुड के शहंशाह अमिताभ बच्‍चन की आवाज जरूर सुनाई देती है। इसके जरिए वह कोरोना वायरस महामारी को लेकर लोगों को जागरूक करते हैं। हालांकि, जिस शख्‍स के आवाज की पूरी दुनिया दीवानी है, अब उसी की आवाज से बिहार के एक शख्‍स को दिक्‍कत होने लगी है। दरअसल, हाल ही में एक शख्‍स ने अपने फोन नेटवर्क से कस्‍टमर केयर एग्जिक्‍युटिव को फोन लगाया और कहा कि उसे अमिताभ बच्‍चन की आवाज नहीं सुननी है। जब लेडी एग्जिक्‍युटिव ने विस्‍तार से जानने की कोशिश की तो शख्‍स ने कहा कि वह जब भी किसी को फोन करता है, उससे पहले घड़ी-घड़ी अमिताभ बच्‍चन की आवाज सुनाई देती है। शख्‍स ने कहा कि जो खुद को और परिवार को कोरोना से नहीं बचा सका, वह दूसरों को क्‍या उपाय बता रहा है। शख्‍स ने कहा- नहीं सुननी है बिग बी की आवाज इसके बाद शख्‍स ने कहा कि जो आदमी ड्रग्‍स लेता हो, जिसकी पत्‍नी बॉलिवुड का समर्थन करती हो, उसकी टोन उसे फोन पर नहीं सुननी है। वह कहता है कि एक बार बोल दिया तो भी ठीक है लेकिन हर बार फोन करो तो अमिताभ की आवाज सुनाई देती है। शख्‍स के मुताबिक, वह गजनी थोड़े...

कब होती है सबसे ज्‍यादा खुशी

Image
बंटी: तुम्‍हें पता है कि सबसे ज्‍यादा खुशी किस वक्‍त होती है? रॉनी: कब? बंटी: उस वक्‍त जब आधी रात को आंखे खुले और पता चले कि अभी तो और सोना है, सुबह नहीं हुई है। दिव्‍यांश, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3jp7QzN

जब टीचर को स्‍टूडेंट ने घेरा

Image
टीचर: बताओ छिपकली दीवार पर क्यों चलती है? स्‍टूडेंट: सर हम भी तो जमीन पर चलते हैं, कभी छिपकली ने कुछ कहा क्या? आकाश, गया from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3mddXJo

डॉक्टर, एक्स-रे और पप्‍पू

Image
डॉक्टर: आपके एक्स-रे में आपकी हड्डी टूटी हुई है। पप्‍पू: चलो भगवान का शुक्र है कि एक्स-रे में ही टूटी है, सच में टूटी होती तो काफी खर्चा होता। कार्तिक, रांची from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/31FYJEV

'मनी हाइस्‍ट' का आएगा पाकिस्‍तानी वर्जन? लोगों ने इस तरह ले लिए मजे!

Image
स्पैनिश वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' लोगों के बीच काफी पॉप्‍युलर है। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब यह एक बार फिर सुर्खियों में है लेकिन इसकी वजह पाकिस्‍तानी कनेक्‍शन है। दरअसल, पाकिस्तान के ऐक्टर एजाज असलम ने हाल ही में अपनी अगली फिल्‍म '50 करोड़' की घोषणा की। उन्‍होंने एक वीडियो टीजर जारी किया जिसमें वह एक बोर्ड लिए दिख रहे हैं। इसमें नाम और पुलिस डिपार्टमेंट का पता दिख रहा है। यह कुछ वैसा ही है, जैसा 'मनी हाइस्ट' के पहले सीजन में किरदारों को इंट्रोड्यूस करने के लिए किया गया था। लोगों ने शेयर किए मीम्‍स ऐसे में अब लोग '50 करोड़' को 'मनी हाइस्ट' का पाकिस्‍तानी वर्जन बता रहे हैं। ट्विटर पर लोग इसके काफी मजे ले रहे हैं और मीम्‍स शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या चल रहा है? पाकिस्तान मनी हाइस्ट को हूबहू कॉपी कर रहा है। अजीब है यार?' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मनी हाइस्ट पाकिस्तान वाले बैंक में जाएंगे और आगे उनका सर्वर डाउन होगा।' 'मनी हाइस्‍ट' है बेहद पॉप्‍युलर वेब सीरीज बता दें, स्पेनिश वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' ...

मरने के सवाल पर पति का जवाब

Image
पत्नी: अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे? पति: शायद मै भी मर जाऊं। पत्नी: क्यों? पति: कभी-कभी ज्यादा खुशी भी जानलेवा होती है। राजेश, झांसी from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/31nfnJz

शादी का दूसरा दिन और बहू

Image
सास: ये क्या बहू, तुम्हारे हाथ खाली क्यों हैं? बहू: मोबाइल चार्जिंग पर लगाया हुआ है मां जी। रेखा, गोरखपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/37mf9WQ

पति ने पत्‍नी को दिया 'धोखा'

Image
पति का पत्‍नी को मेसेज: मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है, अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा। पत्नी का रिप्‍लाई: ओ माय गॉड, सच्ची? पति: नहीं, मैं तो चेक कर रहा था कि नेटवर्क सही हुआ या नहीं? सुनंदा, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2FFYSjU

अस्‍पताल में कोविड मरीजों के सामने डॉक्‍टर का रितिक रोशन स्‍टाइल में डांस, वीडियो वायरल

Image
कोरोना काल में देश और दुनिया में डॉक्‍टरों की भूमिका अहम हो गई है। इन दिनों डॉक्‍टर आम लोगों के लिए भगवान से कम नहीं हैं। जितना दिक्‍कत मरीजों को है, उतना ही टेंशन डॉक्‍टरों को भी है। जो डॉक्‍टर कोरोना पेशेंट्स का इलाज कर रहे हैं, वे और भी ज्‍यादा सावधानियां बरत रहे हैं। वे कई दिनों से घर नहीं जा पाए हैं और उन्‍हें घंटों तक अस्‍पताल में ही रहना पड़ रहा है। ऐसे में इलाज के साथ-साथ वे मरीजों को खुश रखने के लिए और खुद को भी फ्रेश रखने के लिए गाने गा रहे हैं, डांस कर रहे हैं। तेजी से वायरल हो रहा वीडियो अब अस्‍पताल का एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे डॉक्‍टर सैय्यद फैजान अहमद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें उनके साथ डॉक्‍टर अरूप सेनापति डांस करते नजर आ रहे हैं। रितिक के अंदाज में ही डांस अरूप 1 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में फिल्‍म वॉर के मशहूर गाने 'घुंघरू टूट गए' पर रितिक रोशन के ही अंदाज में डांस स्‍टेप्‍स करते दिख रहे हैं। डांस करते हुए अरूप ने पीपीई किट पहन रखी है। मरीजों को अच्‍छा महसूस कराने की कोशिश इसे शेयर करते हुए डॉक्‍टर सैय्यद ...

अस्‍पताल में कोविड मरीजों के सामने डॉक्‍टर का रितिक रोशन स्‍टाइल में डांस, वीडियो वायरल

Image
कोरोना काल में देश और दुनिया में डॉक्‍टरों की भूमिका अहम हो गई है। इन दिनों डॉक्‍टर आम लोगों के लिए भगवान से कम नहीं हैं। जितना दिक्‍कत मरीजों को है, उतना ही टेंशन डॉक्‍टरों को भी है। जो डॉक्‍टर कोरोना पेशेंट्स का इलाज कर रहे हैं, वे और भी ज्‍यादा सावधानियां बरत रहे हैं। वे कई दिनों से घर नहीं जा पाए हैं और उन्‍हें घंटों तक अस्‍पताल में ही रहना पड़ रहा है। ऐसे में इलाज के साथ-साथ वे मरीजों को खुश रखने के लिए और खुद को भी फ्रेश रखने के लिए गाने गा रहे हैं, डांस कर रहे हैं। तेजी से वायरल हो रहा वीडियो अब अस्‍पताल का एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे डॉक्‍टर सैय्यद फैजान अहमद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें उनके साथ डॉक्‍टर अरूप सेनापति डांस करते नजर आ रहे हैं। रितिक के अंदाज में ही डांस अरूप 1 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में फिल्‍म वॉर के मशहूर गाने 'घुंघरू टूट गए' पर रितिक रोशन के ही अंदाज में डांस स्‍टेप्‍स करते दिख रहे हैं। डांस करते हुए अरूप ने पीपीई किट पहन रखी है। मरीजों को अच्‍छा महसूस कराने की कोशिश इसे शेयर करते हुए डॉक्‍टर सैय्यद ...

प्राइवेटाइजेशन हुआ तो बेंच पर बैठने के पड़ेंगे पैसे? ये मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

Image
भारत में अलग-अलग चीजों में निजीकरण को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है। जहां कुछ लोग प्राइवेटाइजेशन के पक्ष में हैं तो तमाम ऐसे हैं जो लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। इंटरनेट पर इस पर लोगों के अलग-अलग मत देखने को मिलते हैं। आमतौर पर जब भी हम घर से बाहर निकलते हैं तो जगह-जगह लोगों के बैठने के लिए बेंच बनी होती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर कोई चलते-चलते थक जा रहा है तो उस पर कुछ देर बैठकर सुस्‍ता सके मगर इसमें भी अगर निजीकरण हो जाए तो? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि एक नुकीली बेंच है और इस वजह से उस पर कोई बैठ नहीं सकता है। बेंच के नीचे एक बॉक्‍स है और जब एक शख्‍स उसमें सिक्‍का (पैसा) डालता है तो कुछ देर के लिए सारे नोक अपने आप अंदर हो जाते हैं। लोगों के आए मजेदार रिऐक्‍शन्‍स कुछ वक्‍त बाद कुछ सायरन सा बजता है। यह इस ओर इशारा करता है कि बैठने का वक्‍त पूरा हो गया है। वह शख्‍स बेंच से उठ जाता है और फिर सारे नोक अपने आप ऊपर आने लगते हैं। अब इस वीडियो पर लोगों के मजेदार रिऐक्‍शन्‍स आ रहे हैं। from Hindi Jokes ...

रिपोर्टर ने पूछा- गांव में 'विकास' पहुंचा? बिहार के बुजुर्ग चाचा का मजेदार जवाब हुआ वायरल

Image
इन दिनों बिहार में चुनावी माहौल है। आप हर रोज नेताओं के इंटरव्‍यूज अलग-अलग माध्‍यमों से देख-सुन रहे होंगे। इस बीच एक गांववाले का मजेदार इंटरव्‍यू सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिनसे 'विकास' को लेकर सवाल किया गया था। दरअसल, एक न्‍यूज चैनल के रिपोर्टर ने लखीसराय के एक बुजुर्ग निवासी से पूछा, 'क्‍या आपके गांव में विकास पहुंचा है?' इस पर बुजुर्ग चाचा ने जवाब दिया, 'विकास... हम नहीं थे यहां सर। हम बीमार थे तो डॉक्‍टर के यहां गए थे।' लोगों को आ रही हंसी बता दें, रिपोर्टर स्‍थानीय लोगों से पूछ रहे थे कि क्‍या उन्‍होंने गांव में कोई बदलाव या विकास कार्य देखा है या नहीं। अब इस पर तमाम लोगों के मजेदार रिऐक्‍शन्‍स आ रहे हैं। जहां कई यूजर्स को हंसी आ रही है तो कुछ ने मजे लेते हुए कहा कि चाचा सच्‍चाई बता रहे थे। देखें लोगों के कॉमेंट: फिर से किया सवाल हालांकि, बाद में रिपोर्टर ने सवाल फिर से पूछा कि क्‍या बीते 5 वर्षों में उनके इलाके में कोई महत्‍वपूर्ण कार्य कराया गया। इस पर बुजुर्ग ने जवाब दिया कि बहुत ज्‍यादा विकास कार्य नहीं हुआ है। from Hindi Jokes | Jokes in H...

कस्‍टमर केयर वाले को उल्‍टा जवाब

Image
सुरेश: भाई मेरे फोन का बिल बहुत ज्यादा आया है, इतनी तो मैंने बात भी नहीं की। कस्टमर केयर: अच्छा, वैसे आपका प्लान क्या है? सुरेश: अभी तो मार्केट आया हुआ हूं। शाम को दारू पिऊंगा, आप अपना बताइए। विकास, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2FARC8Z

पप्‍पू का गजब सपना

Image
पप्‍पू: रातभर मुझे नींद नहीं आई। राजू: क्यों? पप्‍पू: रातभर मैंने सपने में देखा कि मैं जाग रहा हूं। श्रेया, रोहतक from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2FAHJYV

शादी और खुशियों का कनेक्‍शन

Image
बंटी: भाई खुशियां क्या होती हैं? रॉनी: पता नहीं भाई, मेरी तो कम उम्र में ही शादी हो गई थी। विजय, मेरठ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2T3clW1

फनी वीडियो: जब स्‍टूडेंट ने टीचर से गाते हुए कहा- आज पढ़ाने की जिद ना करो, हंस पड़ी पूरी क्‍लास

Image
सोशल मीडिया पर हमें अक्‍सर एक से बढ़कर एक क्रिएटिव लोग देखने को मिल जाते हैं। कोई अच्‍छा सिंगर होता है तो कोई अच्‍छा डांसर। कई को दूसरी कलाओं में महारत हासिल होती है। ऐसे वीडियोज तेजी से इंटरनेट पर छा जाते हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसे Kalakaars नाम के पेज से शेयर किया गया है। इसमें एक स्‍टूडेंट क्‍लास में मशहूर गजल 'आज जाने की जिद ना करो' को ट्विस्‍ट देकर अपने ही अंदाज में गा रहा है। पढ़ाने की जिद ना करो टीचर के सामने ही गाते हुए स्‍टूडेंट कहता है कि आज पढ़ाने की जिद ना करो। उसके गाने के बोल कुछ यूं हैं: आज पढ़ाने की जिद ना करो, यूं ही कुर्सी पे बैठे रहो आज पढ़ाने की जिद ना करो हाय मर जाएंगे, हम तो लुट जाएंगे, ऐसी बातें किया ना करो आज पढ़ाने की जिद ना करो खुद ही सोचो जरा क्‍यूं ना रोकें तुम्‍हें, खुद ही सोचो जरा क्‍यूं ना रोकें तुम्‍हें जान जाती है जब मार्कर उठाते हो तुम जान जाती है जब मार्कर उठाते हो तुम तुमको अपनी कसम जैनब मैडम तुमको अपनी कसम मैडम, बात इतनी मेरी मान लो आज पढ़ाने की जिद ना करो और एसएफडी की कैद में जिंदगी है मगर और चंद घड़ियां यही है...

गलतियों पर डालने वाला पर्दा

Image
बंटी: एक सवाल बहुत दिन से मेरे मन में है लेकिन उसका जवाब नहीं मिल रहा है। रॉनी: ऐसा कौन सा सवाल है? बंटी: बता सकते हो कि गलतियों पर डालने वाला पर्दा कहां मिलता है और कपड़ा कितना लगेगा? राजीव, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/313qxTE

पप्‍पू ने टीचर को हिला दिया

Image
टीचर: एक टोकरी में 10 आम हैं, उसमें से 2 सड़ गए तो कितने आम बचे? पप्‍पू: 10 आम। टीचर: कैसे? पप्‍पू: सड़ने के बाद भी आम तो आम ही रहेगा ना, केला तो बन नहीं जाएगा। शुभम, पटियाला from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3k9zh25

पप्‍पू और पप्‍पू की बातें

Image
राजू: तलाक के बाद तो अब तुम्‍हें बहुत तकलीफ होती होगी? पप्‍पू: नहीं, अब तो मैं ज्यादा सुखी हूं। राजू: कैसे? पप्‍पू: पहले मुझे दो लोगों का काम करना पड़ता था, अब एक का ही करना पड़ता है। नितिन, मेरठ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3jW4zJE

कितना कमा लेते हो

Image
लड़कीवाले: कितना कमा लेते हो? लड़का: इस महीने तो दो करोड़ कमाया लेकिन... लड़कीवाले: फिर क्या हुआ? लड़का: फिर मोबाइल में गेम हैंग हो गया और सारी कमाई चली गई। तनुष, कानपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3jNIzAq

घूंघट उठाने से पहले दूल्‍हे को जवाब

Image
दूल्हा: घूंघट उठाते हुए क्या मैं चेहरा देख लूं? दुलहन: हां लेकिन देखकर डिलीट कर देना। श्रेया, नासिक from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3drL0X1

PIB India ने फिल्‍म के मजेदार सीन को कोरोना से जोड़ा, लोगों ने पूछा- आप भी करते हैं ट्रोल?

Image
कोरोना को लेकर भारत सरकार लगातार लोगों को अलग-अलग तरह से जागरूक करने की कोशिश कर रही है। फोन की कॉलरट्यून में वायरस से संबंधित जानकारी आम लोगों को दी जा रही है तो तमाम सीरियल्‍स, ऐडवर्टाइजमेंट के जरिए भी प्रयास जारी हैं। इस बीच प्रेस इन्‍फर्मेशन ब्‍यूरो इंडिया (पीआईबी इंडिया) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मजेदार ट्वीट किया है। बता दें, पीआईबी इंडिया भारत सरकार की ही नोडल एजेंसी है जो कि सरकार की तरफ से मीडिया को कम्‍युनिकेट करने का काम करती है। फिल्‍म 'धमाल' का पॉप्‍युलर सीन हाल ही में इसके अकाउंट से मशहूर फिल्‍म 'धमाल' के एक सीन को ट्विस्‍ट देकर पोस्‍ट किया गया। यह वही पॉप्‍युलर सीन है जिसमें ऐक्‍टर विजय राज प्राइवेट प्‍लेन उड़ाने वाले पिता और बेटे (ऐक्‍टर असरानी और आशीष चौधरी) को अपने अनोखे स्‍टाइल में निर्देश देते हैं। कोरोना से जोड़कर दिया गया ट्विस्‍ट इस सीन में जो बटन दबाने के लिए विजय मना करते हैं, उसी को बाकी दोनों ऐक्‍टर्स दबा देते हैं। अब उसे कोरोना से जोड़ते हुए ट्विस्‍ट दिया गया है। विजय राज पूछते हैं कि घर में मास्‍क है? इस पर आशीष और असरानी कहते हैं कि हां,...

फनी वीडियो: प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच फंसा शख्स, अब किसी प्रोटेस्ट में नहीं लेगा हिस्सा!

Image
सोशल मीडिया पर कब, कौन सी चीज चर्चा में आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हाल ही में फिर ऐसा हुआ जब एक वीडियो लोगों की हंसी कारण बन गया। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, 36 सेकंड की इस वीडियो क्‍लिप में एक प्रोटेस्‍ट का नजारा देखने को मिल रहा है। इसमें एक तरफ से लोग प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी ओर से पुलिस उन्‍हें बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश कर रही है। बुरी तरह फंसा शख्‍स प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच की झड़प में एक शख्‍स बुरी तरह फंस जाता है। प्रदर्शनकारी उसे पुलिस की ओर ढकेलते हैं तो पुलिसफोर्स उसे प्रदर्शनकारियों की ओर उछालती है। स्थिति हो गई अजीबोगरीब अब उस शख्‍स की स्‍थिति अजीबोगरीब हो गई है। वह दोनों के बीच में हवा में झूल रहा है। शोर-शराबे में वह कुछ कहना भी चाह रहा होगा तो किसी को सुनाई नहीं दे रहा है। इस हाल के बाद उस शख्‍स ने यह जरूर तय कर लिया होगा कि वह भी प्रदर्शन का हिस्‍सा नहीं बनेगा! from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/34QRo6n

बॉयफ्रेंड ने अचानक दिया झटका

Image
गर्लफ्रेंड (पिज्जा खाते हुए): कुछ ऐसा कहो कि मेरा दिल जोर से धड़कने लगे। बॉयफ्रेंड: मेरे पास बिल चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं। तन्‍मय, भोपाल from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3jQQq0f

लड़की की शादी पर पहुंचा लड़का

Image
लड़की: परसों मेरी शादी है, अब क्यों आए हो मेरी जिंदगी में वापस? लड़का: टेंट लगाने का ऑर्डर हमको ही मिला है। अब तुम्‍हारे चक्कर में काम-धंधा भी छोड़ दें क्‍या? रोहिन, दिल्‍ली from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3iRLOpf

दारू पीनेवाले का बाबा को जवाब

Image
बाबा: इतना दारू पियोगे तो मरने के बाद नर्क में जाओगे। शराबी: तो जो दारू बेच रहा है, उसका क्या होगा? बाबा: वह भी नर्क में जाएगा। शराबी: फिर जो आदमी शराब की दुकान के सामने नमकीन बेचता है, उसका क्या होगा? बाबा: उसको भी नर्क में ही जाना पड़ेगा। शराबी: फिर क्या दिक्कत है, नर्क ही ठीक है मेरे लिए। गोपेश, वाराणसी from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/36Tort9

पत्नी का जवाब सुन पति चकराया

Image
पति: अरे सुनो, रातभर मोबाइल चार्जिंग पर मत लगाना। बैट्री फट जाएगी। पत्नी: इतनी भी पागल नहीं हूं मैं, बैट्री निकालकर चार्जिंग पर लगाऊंगी। बिलाल, गाजियाबाद from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2GYv1n1

दुकानदार को महिला का चूना

Image
दुकानदार: बहन जी, आप हमेशा दुकान पर आती हैं, सारे गहने देखती हैं लेकिन ले क्‍यों नहीं जाती हैं? कस्‍टमर: ले जाती हूं भाईसाहब, आप ही ध्यान नहीं देते!! गौरव, फरीदाबाद from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3lyddhQ

अमरीश पुरी की फिल्‍म में यह कैसी बंदूक हुई इस्‍तेमाल, वायरल तस्‍वीर पर लोग ले रहे मजे

Image
बॉलिवुड में अब सिर्फ मसालेदार कमर्शल फिल्‍में ही नहीं बनती हैं। एक समय था जब भारतीय फिल्‍मों और सीरियल्‍स में ऐसे सीन दिखाए जाते थे जिन्‍हें देख हर कोई यही सोचता था कि आखिर ये है क्‍या? अब जब कई बार हमें पुरानी कुछ उलूल-जुलूल चीजें देखने को मिल जाती हैं तो हंसी आ ही जाती है। हाल ही में ट्विटर पर एक यूजर ने 1989 में आई फिल्‍म 'इलाका' में दिवंगत ऐक्‍टर अमरीश पुरी द्वारा इस्‍तेमाल की गई बंदूक की तस्‍वीर शेयर की। केले के आकार का हैंडल ध्‍यान से देखने पर पता चलता है कि यह एक चमकदार बंदूक थी जो गोल्‍ड फॉइल में लपेटी हुई नजर आ रही है। वहीं, इसका हैंडल केले के आकार का दिख रहा है। लोगों के मजेदार कॉमेंट्स अदिति सेन नाम की यूजर ने इस अनोखी बंदूक का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि यह खुद अपनी फिल्‍म डिजर्व करती है। जैसे ही अदिति ने पिक्‍चर शेयर की, लोग इस पर मजेदार कॉमेंट्स करने लगे। देखिए, लोगों ने क्‍या कहा: from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2GGMfoX

वीडियो: दो बुजुर्गों का जबरदस्‍त फुर्तीला डांस, लोगों ने कहा- प्रभु, बस ऐसा ही बुढ़ापा देना

Image
बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक तकलीफें बढ़ती जाती हैं। आज के समय में तो और भी ज्‍यादा दिक्‍कतें सामने देखने को मिलती हैं। इसकी वजह भागदौड़ भरी लाइफस्‍टाइल और ठीक से खान-पान न होना भी है। हालांकि, हर कोई चाहता यही है कि उसका बुढ़ापा अच्‍छे से कट जाए और ज्‍यादा परेशानियां न हों। बुढ़ापे में भी हड्डियां मजबूत रहें और आप फिट ऐंड फाइन रहें तो क्‍या ही कहने। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई यही दुआ कर रहा है कि प्रभु, बस बुढ़ापा ऐसा ही देना। दरअसल, 29 सेकंड के इस वीडियो में दो बुजुर्ग थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो क्‍लिप देखकर ऐसा लग रहा है कि कहीं आध्‍यात्मिक कार्यक्रम चल रहा है। पीछे हारमोनियम, ढोलक पर संगत हो रहा है। तमाम लोग बैठे हैं और उन्‍हीं के बीच में दो बुजुर्ग पूरी मस्‍ती के गजब का डांस कर रहे हैं। उनकी फुर्ती देखते ही बन रही है। दोनों जबरदस्‍त तरीके से कूदते हुए कमर चला रहे हैं। देखें वीडियो: लोग कर रहे कॉमेंट अब लोग इस वीडियो पर कॉमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भाई वाह, क्‍या नाचा है। वहीं, कुछ एक यूजर ने हंसते हुए...

लड़की ने डांटा, लड़के ने दिया जवाब

Image
लड़की: घूर क्‍यों रहे हो, तुम्हारी बहन नहीं है क्या? लड़का: है, इसीलिए तो देख रहा हूं। लड़की: तो क्यों देख रहे हो? लड़का: मेरी बहन को भाभी चाहिए। राजीव, नासिक from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3cUU6LK

बेटे ने पापा को फंसाया

Image
बेटा: पापा, आप अंधेरे से डरते हैं? पिता: नहीं बेटा। बेटा: बादल, बिजली और शोर से? पिता: बिल्कुल नहीं। बेटा: इसका मतलब है कि आप मम्मी को छोड़कर किसी से भी नहीं डरते हैं। संध्‍या, लखनऊ from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/36sPNWN

पत्नी का इसलिए व्रत से उठा विश्‍वास

Image
पति: शादी से पहले तुम बहुत व्रत रखती थीं, अब क्या हो गया? पत्नी: बहुत नहीं, सिर्फ 16 सोमवार रखती थी। पति: हां तो अब क्या हो गया? पत्नी: फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा व्रत से भरोसा ही उठ गया। रागिनी, गोरखपुर from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/33tkAAF