वीडियोः चिड़ियाघर में रिपोर्टिंग कर रहा था पाकिस्तानी पत्रकार, पीछे से हाथी ने कर दिया गजब कांड

सोशल मीडिया पर आए दिन लोग फनी वीडियो बनाकर शेयर करते हैं लेकिन कभी-कभी कुछ वीडियो अपने आप फनी बन जाते हैं। दरअसल, हम काम को लेकर वीडियो शूट कर रहे होते हैं और बीच में कुछ ऐसा होता है कि वीडियो में फन आ जाता है। ऐसा ही पाकिस्तान के एक रिपोर्टर के साथ हुआ। रिपोर्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के चिड़ियाघर के हाथी कावन कंबोडिया के अभयारण्य भेज दिया गया। वहां वह अपनी बाकी बची जिंदगी गुजार सकेगा। पाकिस्तानी रिपोर्टर हाथी के पास खड़े होकर इसी रिपोर्टिंग कर रहा था। तभी पीछे से कावन ने गजब की हरकत की। इस्लामाबाद नाम के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में पाक रिपोर्टर हाथी को लेकर रिपोर्टिंग कर रहा था। तभी पीछे से हाथी आया और उसने सूंड से उस पर पानी फेंक दिया, जिसके बाद रिपोर्टर डरकर दूर भाग निकला। बता दें कि पाकिस्तान की एक कोर्ट ने सरकार को हाथी कावन को कंबोडिया भेजने का आदेश दिया था। इस हाथी को श्रीलंका ने पाकिस्तान को उपहार में दिया था लेकिन अकेलापन का शिकार होने के कारण इसे कंबोडिया भेजा गया।


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3q8RY9w

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!