खान सर ने लड़कों को दी रिलेशनशिप पर सलाह, मजेदार वीडियो 'कचकचा' कर वायरल
सोशल मीडिया पर हमें अक्सर एक से बढ़कर एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाती हैं। फिर चाहे विचित्र टाइप की तस्वीरें हों या मजेदार वीडियोज। यहां लोग एक से बढ़कर एक सलाह भी देते नजर आ जाते हैं। अब एक टीचर का ऐसा ही फनी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह रिलेशनशिप पर सलाह देते दिख रहे हैं। इस वीडियो को Mews नाम के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है। पटना में मशहूर हैं खान सर52 सेकंड के इस वीडियो में पटना के मशहूर खान सर भोजपुरी अंदाज में बोल रहे हैं। बता दें, वह आईएएस की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खान स्टडी ग्रुप चलाते हैं। वीडियो में उनके पीछे दिख रहे वाइट बोर्ड से साफ है कि वह साइंस के टॉपिक ब्लड वेसल्स (रक्त वाहिनी) के बारे में पढ़ा रहे हैं। हालांकि, वह पढ़ाते-पढ़ाते लड़कों को रिलेशनशिप के बारे में सलाह देने लगते हैं। खान सर बोले- कोई उलझाए तो उलझिएगा नहींखान सर कहते हैं, 'लड़कियां अक्सर गुस्सा हो जाती हैं तो नस काट लेती हैं। नस क्यों काटती हो, कचकचा कर सीधे धमनी काटो, फिर समझ आएगा।' वह कहते हैं, 'अगर आपको कोई ब्लैकमेल करे कि हाथ काट लूंगी तो आप कहिएगा कि धमनी काट धमनी। वे नहीं काटेंगी, बहुत होशियार होती हैं। आपको कोई इस तरह उलझाए तो उलझिएगा नहीं। किसी को लाइफ में मनाइएगा मत। एक बार मना दिए ना तो जिंदगीभर मनाना पड़ेगा।' टीचर ने कहा- खाना ना खाएं तो छोड़ दीजिए भूखेअपने अनोखे अंदाज में टीचर आगे कहते हैं, 'हर दो मिनट पर रूठेंगी ये लोग, हम खाना नहीं खाएंगे। छोड़ दीजिएगा भूखे। कितने दिन कोई भूखा रहेगा। जब खाना खाने जाए तो टोक दीजिए, हे तुम तो गुस्सा थीं, बोली थीं खाना नहीं खाएंगे, मत खाओ। 15 दिन ऐसे टिका दीजिए, देखिएगा जिंदगीभर कभी ये नहीं बोलेंगी कि हम खाना नहीं खाएंगे। हमेशा याद आएगा- ये तो जल्ला आदमी है। 15 दिन भूखे ही छोड़ दिया था।' वीडियो देख लोगों को आ रही हंसीजिस स्टाइल में खान सर ये बातें बोल रहे हैं, उसे देखकर लोगों को काफी हंसी आ रही है। कई यूजर्स कॉमेंट में उन्हें 'लेजंड' बता रहे हैं तो कुछ ने कहा कि अच्छा हुआ, रिलेशनशिप में आने से पहले ही यह वीडियो मिल गया।
from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3nrBtDh
Comments
Post a Comment