रशियन लड़की ने माधुरी दीक्षित के गाने पर किया हू-ब-हू डांस, वीडियो हो गया वायरल

बॉलिवुड फिल्‍मों और गानों की पहुंच सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनिया के तमाम देशों तक है। अलग-अलग देशों में बॉलिवुड फिल्‍मों की दीवानगी वैसी ही है, जैसे भारत में हॉलिवुड फिल्‍मों को लेकर है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विदेशों में होने वाले अलग-अलग फंक्‍शन्‍स में भी बच्‍चे बॉलिवुड गानों पर डांस करते नजर आते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 'आजा नचले' पर किया डांस दरअसल, kalakaarsapp नाम के इंस्‍टाग्राम पेज से एक वीडियो क्‍लिप शेयर की गई है। इसमें एक रशियन लड़की माधुरी दीक्षित के पॉप्‍युलर गाने 'आजा नचले' पर डांस करती नजर आ रही है। माधुरी की तरह किए स्‍टेप्‍स लड़की ठीक वैसे ही स्‍टेप्‍स कर रही है, जैसे माधुरी ने बॉलिवुड के हिट डांस नंबर पर किए हैं। वीडियो देखने के बाद लड़की को रशिया की 'लिटिल माधुरी दीक्षित' कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। लोगों के आ रहे कॉमेंटवीडियो पर लोगों के कॉमेंट आ रहे हैं और वे लड़की के लिए अपना प्‍यार जाहिर कर रहे हें। एक यूजर ने तो माधुरी को भी टैग करते हुए लिखा कि आपको यह डांस देखना चाहिए। 'आजा नचले' से माधुरी ने किया था कमबैक बता दें, म्‍यूजिकल डांस फिल्‍म 'आजा नचले' साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्‍म से माधुरी ने बॉलिवुड में कमबैक किया था। फिल्‍म को क्रिटिक्‍स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं लेकिन इसके गानों को काफी ज्‍यादा पसंद किया गया था।


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3k40tyc

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!