दिवाली से पहले लड़के का कमाल, पटाखा बैन होने से दुखी लोग ये मजेदार वीडियो जरूर देखें

दिवाली का सीजन शुरू हो गया है। तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर मेसेज शेयर करना शुरू कर दिया है कि त्‍योहार पर पटाखे ना जलाएं। इससे पलूशन होता है। वहीं, कई यूजर्स ऐसे हैं जिन्‍हें लगता है कि एक दिन थोड़ा शोर-शराबा हो भी गया तो उससे फर्क नहीं पड़ता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बताया गया है कि कानपुर में पटाखा बैन होने पर कैसे लड़के ने खुद यूनीक तरह से अपना रॉकेट बना लिया। 5 सेकंड की है वीडियो क्‍लिप दरअसल, वीडियो क्लिप सिर्फ 5 सेकंड की है। इसमें एक लड़का अपने सामने कोई छोटी सी चीज रखता है और ऐसा दिखाता है जैसे वह उसमें आग लगा रहा हो। इसके बाद वह अपने हाथ की दो उंगलियों की मदद से इस तरह सीटी बजाते हुए नीचे से ऊपर खड़ा होता है जैसे रॉकेट छोड़ा गया हो। वीडियो किया जा रहा खूब शेयरयह करने के बाद लड़का अपने बगल में रखे लोहे के बैरिकेड पर एक हाथ मारता है। हाथ मारते ही ऐसी आवाज सुनाई देती है, जैसी रॉकेट के ऊपर जाने के बाद दगने की आती है। अब यह वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने यहां तक कह डाला कि भाई, इतना ज्यादा भी 'आत्मनिर्भर' नहीं बनना था।


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3n6NIoE

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!