महिला ने दोस्तों के लिए कमोड में बनाया ड्रिंक, वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए पता ही नहीं चलता है। वहीं, कुछ लोग इस तरह का कॉन्टेंट लेकर आते हैं, जिसका वायरल होना तय होता है। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक साढ़े छह मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने अपने हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक महिला पार्टी में अपने दोस्तों के लिए ड्रिंक तैयार करती दिख रही है और उसका एक अन्य दोस्त साथ दे रहा है। वहीं, कुछ दोस्त बाहर उनका इंतजार कर रहे हैं। वहीं, हैरान करने वाली बात ये है कि महिला ड्रिंक कमोड में रखकर तैयार कर रही है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले महिला कमोड में आइस क्यूब डालती है, फिर आइसक्रीम को डालती है, बाद में उपर से उसमें कैंडी भी मिक्स करती है। इतना ही नहीं वह खुद भी चखकर स्वाद लेती है। महिला इसमें ड्रिंक भी डालती है और फिर इसके बाद कुछ स्वीट भी डालती है। इस पूरे मिक्चर को महिला एक चम्मच से मिक्स भी करती नजर आ रही है। वीडियो में आप आगे देखेंगे कि महिला टॉयलेट के फ्लश में कोल्डड्रिंक डालकर उसे फ्लश भी करती है, इससे कोल्डड्रिंक कमोड में रखी आइसक्रीम से मिल जाता है और फिर ड्रिंक तैयार हो जाता है। महिला और उसका दोस्त उस ड्रिंक को गिलास में दोस्तों को देते हैं। हालांकि, वीडियो में यह जरूर दिख रहा है कि जिस कमोड पर महिला यह सब तैयार कर रही है वह साफ सुथरा है।


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3e0atIU

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!