गर्लफ्रेंड से मिलना है, कौन सा स्‍टीकर लगाऊं? मुंबई पुलिस के मजेदार जवाब ने लूटा मजमा

कोरोना काल फिर से एक बार नए रूप में वापस आ गया है। सोशल मीडिया पर इसका असर देखा जा सकता है। लोग अपने वही पुराने दिन याद करने लगे है जो एक साल पहले चल रहे थे। इसी बीच कुछ लोग ऐसे काम कर रहे है जो आपका दिन बना देंगे। ऐसा ही एक काम मुंबई पुलिस ने किया जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। क्या किया है? मुंबई पुलिस अपने Memes को काफी चर्चा में रहती है। इस बार भी उसने ऐसा ही कुछ किया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर सब मुंबई पुलिस की ही बात कर रहे है। मामला ये है कि एक व्यक्ति ने मुंबई पुलिस से Tweet कर एक सवाल पूछा जो' अगर मैं अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाऊं तो किस स्टिकर का इस्तेमाल करूं?' आपको बता दे कि कोरोना के कारण महाराष्ट्र में कई चीजों को बंद किया गया है और जिनको अनुमती मिली है उनके लिए कुछ खास नियम बनाए गए है। मुंबई पुलिस ने क्या जवाब दिया?मुंबई पुलिस ने इस Tweet का बड़े ही मजेदार ढ़ंग से जवाब देते हुए लिखा कि 'हम आपकी बात समझते है लेकिन दुर्भाग्य से यह हमारी आवश्यक या आपातकालीन श्रेणियों के अंतर्गत नहीं आता है'। इसके आगे उन्होंने जो लिखा आसान सा मतलब ये है कि आप सही रहे और स्वस्थ रहें। इसके बाद क्या था लोगों ने मजे लेने शुरू कर दिए और तरह-तरह के कमेंट किए।


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/32Fdg3M

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!