'मैगी लड्डू' की तस्‍वीर वायरल, लोगों ने पूछा- इस गुनाह के लिए किस धारा में सजा होगी?

मैगी से लोगों को कितना प्‍यार है, यह तो जगजाहिर है। अगर भूख लगी हो और जल्‍दी से कुछ बनाकर खाना हो तो उस स्‍थिति में मैगी को सबसे अच्‍छा ऑप्‍शन माना जाता है। इस पर लोग अलग-अलग तरह के एक्‍सपेरिमेंट्स भी करते हैं। हालांकि, अब मैगी के साथ जो किया गया है, उसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर झल्‍ला रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एक तस्‍वीर सामने आई है जिसमें मैगी का इस्‍तेमाल मिठाई के रूप में किया गया और उससे लड्डू बना दिया गया। इस प्रयोग ने हर किसी का ध्‍यान अपनी ओर खींचा। मैगी लड्डू (Maggi Laddu) को गुड़, इलायची और मक्खन के साथ तैयार किया गया और ऊपर से इस पर काजू लगा दिया गया। इसे देखकर कई लोग 'डर' भी गए। लोगों ने कहा- 'आपदा' से कम नहीं जैसे ही यह तस्‍वीर फेसबुक से लेकर इंस्‍टाग्राम जैसे हर सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म पर वायरल हुई, ज्‍यादातर लोग इसे देखकर निराश हो गए और कहा कि यह तो बड़ी 'आपदा' से कम नहीं है। आप भी देखें लोगों के रिऐक्‍शन्‍स: 'मैगी खीर' की हुई थी काफी चर्चा बता दें, यह पहली डेजर्ट रेसिपी नहीं है जिसे नूडल्‍स का इस्‍तेमाल करते हुए तैयार किया गया और वायरल हो गई हो। इससे पहले साल 2019 में मैगी खीर काफी चर्चा में रही थी जिसे देख फूड लवर्स 'डिस्‍टर्ब' हो गए थे।


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/32miVM7

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!