वीडियो: दो बुजुर्गों का जबरदस्‍त फुर्तीला डांस, लोगों ने कहा- प्रभु, बस ऐसा ही बुढ़ापा देना

बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक तकलीफें बढ़ती जाती हैं। आज के समय में तो और भी ज्‍यादा दिक्‍कतें सामने देखने को मिलती हैं। इसकी वजह भागदौड़ भरी लाइफस्‍टाइल और ठीक से खान-पान न होना भी है। हालांकि, हर कोई चाहता यही है कि उसका बुढ़ापा अच्‍छे से कट जाए और ज्‍यादा परेशानियां न हों। बुढ़ापे में भी हड्डियां मजबूत रहें और आप फिट ऐंड फाइन रहें तो क्‍या ही कहने। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई यही दुआ कर रहा है कि प्रभु, बस बुढ़ापा ऐसा ही देना। दरअसल, 29 सेकंड के इस वीडियो में दो बुजुर्ग थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो क्‍लिप देखकर ऐसा लग रहा है कि कहीं आध्‍यात्मिक कार्यक्रम चल रहा है। पीछे हारमोनियम, ढोलक पर संगत हो रहा है। तमाम लोग बैठे हैं और उन्‍हीं के बीच में दो बुजुर्ग पूरी मस्‍ती के गजब का डांस कर रहे हैं। उनकी फुर्ती देखते ही बन रही है। दोनों जबरदस्‍त तरीके से कूदते हुए कमर चला रहे हैं। देखें वीडियो: लोग कर रहे कॉमेंट अब लोग इस वीडियो पर कॉमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भाई वाह, क्‍या नाचा है। वहीं, कुछ एक यूजर ने हंसते हुए कहा कि यह तो एकदम झन्नाटेदार डांस है।


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3lcScsB

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!