फनी वीडियो: प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच फंसा शख्स, अब किसी प्रोटेस्ट में नहीं लेगा हिस्सा!

सोशल मीडिया पर कब, कौन सी चीज चर्चा में आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हाल ही में फिर ऐसा हुआ जब एक वीडियो लोगों की हंसी कारण बन गया। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, 36 सेकंड की इस वीडियो क्‍लिप में एक प्रोटेस्‍ट का नजारा देखने को मिल रहा है। इसमें एक तरफ से लोग प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी ओर से पुलिस उन्‍हें बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश कर रही है। बुरी तरह फंसा शख्‍स प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच की झड़प में एक शख्‍स बुरी तरह फंस जाता है। प्रदर्शनकारी उसे पुलिस की ओर ढकेलते हैं तो पुलिसफोर्स उसे प्रदर्शनकारियों की ओर उछालती है। स्थिति हो गई अजीबोगरीबअब उस शख्‍स की स्‍थिति अजीबोगरीब हो गई है। वह दोनों के बीच में हवा में झूल रहा है। शोर-शराबे में वह कुछ कहना भी चाह रहा होगा तो किसी को सुनाई नहीं दे रहा है। इस हाल के बाद उस शख्‍स ने यह जरूर तय कर लिया होगा कि वह भी प्रदर्शन का हिस्‍सा नहीं बनेगा!


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/34QRo6n

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!