अमरीश पुरी की फिल्म में यह कैसी बंदूक हुई इस्तेमाल, वायरल तस्वीर पर लोग ले रहे मजे
बॉलिवुड में अब सिर्फ मसालेदार कमर्शल फिल्में ही नहीं बनती हैं। एक समय था जब भारतीय फिल्मों और सीरियल्स में ऐसे सीन दिखाए जाते थे जिन्हें देख हर कोई यही सोचता था कि आखिर ये है क्या? अब जब कई बार हमें पुरानी कुछ उलूल-जुलूल चीजें देखने को मिल जाती हैं तो हंसी आ ही जाती है। हाल ही में ट्विटर पर एक यूजर ने 1989 में आई फिल्म 'इलाका' में दिवंगत ऐक्टर अमरीश पुरी द्वारा इस्तेमाल की गई बंदूक की तस्वीर शेयर की। केले के आकार का हैंडल ध्यान से देखने पर पता चलता है कि यह एक चमकदार बंदूक थी जो गोल्ड फॉइल में लपेटी हुई नजर आ रही है। वहीं, इसका हैंडल केले के आकार का दिख रहा है। लोगों के मजेदार कॉमेंट्स अदिति सेन नाम की यूजर ने इस अनोखी बंदूक का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि यह खुद अपनी फिल्म डिजर्व करती है। जैसे ही अदिति ने पिक्चर शेयर की, लोग इस पर मजेदार कॉमेंट्स करने लगे। देखिए, लोगों ने क्या कहा:
from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2GGMfoX
Comments
Post a Comment