VIDEO: 'निराला बाबा' बॉबी देओल ने सालों पहले सुन ली थी 'कोरोना' की आहट, इस तरह से किया था बचाव
खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया था। यह वायरस एक बार फिर अपना असर दिखा रहा है और तेजी से केस बढ़ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर बॉलिवुड ऐक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) का एक फनी मीम वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो को उनकी फिल्मों के अलग-अलग क्लिप जोड़कर बनाया गया है। बॉबी देओल के इस वीडियो () को कोरोना से जोड़ते हुए लोग शेयर कर रहे हैं और बता रहे हैं कि ऐक्टर को सालों पहले इस वायरस की जानकारी थी। वीडियो में बॉबी देओल की सावधानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बॉबी देओल कहते हैं, 'क्योंकि मैं वो साफ साफ देख सकता हूं, जो आप नहीं देख सकते।' वह सनी देओल से कहते हैं, 'हाथ मत लगाना भैया, कहीं ये बीमारी मुझे भी न लग जाए।' वह ऐश्वर्या राय से कहते हैं- 'प्यार से नहीं तो जबरदस्ती ही सही। छींको... छींको..।' वीडियो में आगे दिख रहा है कि बॉबी देओल मास्क पहने हुए हैं। वह घर को अंदर से बंद कर रहे हैं और हाथ धोते भी नजर आते हैं। लोगों का खूब पसंद आ रहा है वीडियो वीडियो में बॉबी देओल वो सभी काम करते और कहते दिख रहे हैं, जो इन दिनों कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिखाए और बताए जा रहे हैं। बॉबी देओल के वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग, कोविड टेस्ट और क्वॉरंटीन से जोड़ा गया है। ऐक्टर का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2O42ikI
Comments
Post a Comment