Video: शादी से पहले महिला ने रखी ऐसी डिमांड, लोग सुनकर हुए हैरान!
शादी में लोग कुछ न कुछ ऐसा काम करना चाहते है जिस से वो चर्चा में आ जाए और वायरल हो जाए। वो इसके लिए अलग-अलग काम करते है। कभी शादी के कार्ड को लेकर कुछ नया होता है, तो कभी शादी के खाने को लेकर। लेकिन इस बार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एकदम नया मामला सामने आया है जिसे देखने और सुनने के बाद लोग हैरान है। इस शादी की अनोखी बात ये है कि इसमें लड़का नहीं लड़की अपनी डिमांड रख रही है। जो एकदम अलग और अनोखी है। क्या है मामला?सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला दिखाई दे रही है। इस महिला ने शादी से पहले अपने पति से ऐसी डिमांड कर दी है, जिसके बारे में जानकर लोग हैरान हो गए। उन्होंन वीडियो बनाते हुए कहा कि वह एक लेखक हैं इसलिए उन्हें ‘हक मेहर’ के रूप में एक लाख की किताबें चाहिए। इसके आगे नायला ने कहा कि कि वह इस कुप्रथा को खत्म करना चाहती है। उनका कहना है कि मुल्क में महंगाई काफी बढ़ गई है। अगर मुझ जैसे लोग इस कुप्रथा को खत्म नहीं करेंगे तो यह बढ़ती ही जाएगी। खासकर, मैं एक लेखिका हूं और मैं किताबों की कद्र नहीं करुंगी तो दूसरों से कुछ भी कैसे कह सकती हूं। लोगों ने क्या कहा?इस वीडियो को Mona Farooq Ahmad नामक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। पहले तो लोग उनकी बात सुनकर रह गए। लेकिन, अब सोशल मीडिया उनकी जमकर तारीफ हो रही है। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग जमकर कमेंट भी कर रहे है।
from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3eMZd3u
Comments
Post a Comment