जब 'कैट फेस' फिल्टर्स पर बिल्लियों ने किया रिऐक्ट, देखें मजेदार विडियो
स्नैपचैट हो, इंस्टाग्राम हो या फिर टिकटॉक, इन सभी सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन्स पर फेस फिल्टर्स का काफी कलेक्शन है। युवाओं के बीच फेस मॉर्फिंग से लेकर कलर करेक्शन और फनी इमोजी जैसी चीजें काफी पॉप्युलर हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा कैट और डॉग फेस फिल्टर्स का इस्तेमाल होता है। हाल ही में चाइना के पीपल्स डेली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विडियो पोस्ट किया। इसमें दिखाया गया कि कैसे असली बिल्लियां कैट फिल्टर्स पर रिऐक्ट कर रही हैं। 52 सेकंड की इस विडियो क्लिप में कई सारे विडियोज हैं जिसमें अलग-अलग बिल्लियां तब रिऐक्ट करती हैं जब वे अपने ओनर्स के चेहरे को बदलता देखती हैं। देखें विडियो: जहां कुछ बिल्लियां यह देखकर हैरत में पड़ जाती हैं, वहीं कुछ डर जाती हैं। हालांकि, विडियो देखकर लोगों को काफी मजा आ रहा है और यह उनके चेहरे पर हंसी ला रहा है। अब तक इस पर कई सारे मीम्स और जोक्स भी बन गए हैं। आप भी देखें मजेदार रिऐक्शन्स:
from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2QvCUDk
Comments
Post a Comment