भारत में चाय के लिए कैसा है पागलपन, इस मजेदार वीडियो से अच्छा कोई नहीं समझा सकता
भारत में चाय को लेकर लोगों में अलग ही तरह की दीवानगी है। यह कई दिलों को जोड़ देती है तो कइयों के स्ट्रेस को दूर करने में काम आती है। घरों से लेकर टपरी और ठेलों तक, चाय की पहुंच हर ओर है। इस बीच एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर चाय के क्रेज को समझा जा सकता है। 22 सेकंड के इस वीडियो को Video Nation नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है। चायवाले ने लिए कटिंग के ऑर्डर इसकी शुरुआत में दिख रहा है कि ठेले पर चायवाला चाय बना रहा है। बगल में बैठा शख्स एक कटिंग का ऑर्डर देता है जिस पर चायवाला कहता है कि देता हूं। इसके बाद एक दूर खड़ा शख्स दो कटिंग की मांग करता है। चायवाला कहता कि हां, देता हूं। जब अंतरिक्ष से आई आवाज!इसके बाद सामने एक बड़ी सी बिल्डिंग से आवाज आती है। चायवाला दूरबीन लगाकर देखता कि उधर से दो चाय का ऑर्डर हुआ है। इसके बाद काफी ही ज्यादा दूर से चाय के लिए आवाज आती है और इस बार चायवाला टेलिस्कोप से देखता कि ऑर्डर अंतरिक्ष से एक शख्स ने किया है! लोगों के आए ऐसे कॉमेंट्सअब इस वीडियो को लोग काफी लाइक कर रहे हैं और इस पर तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'डिवाइडेड बाइ पॉलिटिशन्स, यूनाइटेड बाइ कटिंग चाय।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'कोई शक नहीं कि इस पागलपन में हम भी साथ हैं।'
from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3ud6Cx9
Comments
Post a Comment