मास्क न पहनने वालों की महिला पुलिस ने उतारी आरती, वीडियो हुआ वायरल

कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश को हिला के रख दिया है। जिसके कारण कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है और लोगों को समझाया जा रहा है बिना काम बाहर न निकले। लेकिन कई लोग इतना सब होने के बाद भी पुलिस और सरकार की बात नहीं मान रहे है। इन्हीं लोगों को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप बिना वजह बाहर निकलना बंद कर देंगे। क्या है वीडियो में?सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक हर जगह शेयर किया जा रहा है। जैसा कि इस वीडियो में देखा कुछ लोग बिना मास्क के दिखाई दे रहे और महिला पुलिस घूमने वाले लोगों को रोककर उनकी आरती उतार रही है। ये वीडियो इतना मजेदार है कि लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। किसने किया है शेयर?इस वीडियो को एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर एक मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि 'Mask Laga Lo Prabhu Mask Laga Lo', क्योंकि वीडियो में जो लोग दिखाई दे रहे है वो बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे है। सेफ्टी को लेकर पहले भी आए है वीडियोकोरोना काल में लोगों को जागरूक करने के लिए रोज नए-नए वीडियो वायरल होते रहते है। जिसमें लोगों को बताया जाता है कि मास्क लगाना और हाथ धोना कितना जरूरी है। लेकिन इसके बाद भी लोग इस बात को मानने को तैयार नहीं है।


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/34jOZRW

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!