2021 का 'सबसे बड़ा स्‍कैम', तेल भरवाने आया कोई और भरवा ले गया कोई, मजेदार वीडियो वायरल

सोशल मीडिया ऐसी जगह है जहां स्‍क्रॉल करते वक्‍त आपको एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाती हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 2021 का ऐसा 'स्‍कैम' देखकर हंसी भी आएगी और खुराफात करने वाले की आप दाद देंगे। दरअसल, Video Nation नाम के फेसबुक पेज पर 21 सेकंड का यह वीडियो पोस्‍ट किया गया है। इसमें एक शख्‍स पेट्रोल पंप पर अपनी मोटरसाइकल में तेल डलवाने पहुंचाता है। तेल डलवाते वक्‍त उसका ध्‍यान मीटर पर होता है और तभी तेल डालने वाला कर्मचारी Fuel Nozzle गाड़ी से निकालकर शख्‍स के बगल में खड़े एक छोटे बच्‍चे के डिब्‍बे में लगा देता है। शख्‍स देखता रहा मीटर, बच्‍चा निकला आगेबाइक में तेल डलवाने आया शख्‍स मीटर ही देखता रह जाता है और छोटा बच्‍चा अपने डिब्‍बे में तेल भरवाकर चल देता है। इस वीडियो पर कैप्‍शन दिया गया है, 'समझ नहीं आ रहा स्‍कैम किया किसने' और अब इस पर लोग मजेदार कॉमेंट्स कर रहे हैं। लोगों के आए ऐसे कॉमेंट्स एक यूजर ने कहा, 'वाह वाह, बहुत खूब, वाह वाह।' वहीं, एक अन्‍य यूजर ने लिखा, 'यह स्‍कैम नहीं है, इसे स्‍क्रिप्‍टेड शूटिंग कहते हैं जिसे मीम टेम्‍प्‍लेट के लिए वायरल किया जाता है।'


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3ohO6lM

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!