'ये हमारी पावरी हो रही है' पर UP Police ने बनाया मजेदार वीडियो
सोशल मीडिया चारों तरफ बस एक ही बात की चर्चा हो रही है। 'ये हमारी कार है, ये हम हैं और ये हमारी पावरी हो रही है'। ये वीडियो जब से सोशल मीडिया पर आया है इसने बवाल काट रखा है और हर कई इस पर वीडियो बना रहा है। इस मामले में नई एंट्री यूपी पुलिस की हुई है। यूपी पुलिस ने अपने अंदाज में एक मजेदार वीडियो बनाया है। जिसे देखने के बाद हंस भी रहे है और सबक भी ले रहे है। क्या है मामला? जब से सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर और कॉन्टेंट क्रिएटर Dananeer का वीडियो वायरल हुआ है तब से लोग इस पर रोज कुछ न कुछ नया कर रहे है। इस बार यूपी पुलिस भी मैदान में है। यूपी पुलिस ने Singham Movie की क्लिप का इस्तेमाल किया है। जिसमें दिखाया है कि एक गुंडा पहले लड़की को छेड़ता है और फिर बोलता है कि तेरे को पता है मैं कौन हूं। इसके बाद पुलिस आति और उसे गिरफ्तार कर लेती है। यूपी पुलिस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है ' With Police ?' एक पोस्टर भी किया था शेयर? यूपी पुलिस ने इस से पहले Valentine day के दिन एक पोस्टर शेयर किया था जिसमें पार्टी का जिक्र करते हुए लिखा था कि ये हम हैं और ये हमारी कार और अगर लेट नाइट Pawri आपको परेशान कर रही है तो हमें फोन करें।
from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3arK5WB
Comments
Post a Comment