वायरल 'पावरी' वीडियो का बीजेपी रैली में हुआ यूज, जेपी नड्डा ने दिया मजेदार ट्विस्‍ट तो लोगों ने लिए मजे

पाकिस्‍तानी का वायरल 'पावरी' वीडियो भारत में भी काफी चर्चा में है। खास बात यह है कि अब वीडियो पॉलिटिक्‍स की दुनिया में भी पहुंच गया है। फिल्‍म पर्सनैलिटीज, स्‍पॉर्ट्सपर्सन्‍स और आम लोगों के बाद अब इस वीडियो की झलक पश्चिम बंगाल के आनंदपुरी में बीजेपी की रैली में देखने को मिली। दरअसल, रैली में सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने पार्टी के 'परिवर्तन' के वादे को बताने के लिए 'पावरी' वाले मीम वीडियो का इस्‍तेमाल किया। अब नड्डा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर लोग मजे ले रहे हैं। बीजेपी लीडर ने शेयर किया वीडियो बीजेपी के पार्टी प्रेसिडेंट ने 2021 में होने वाले चुनाव से पहले हुई रैली में पोडियम से कहा, 'ये बंगाल की प्रबुद्ध जनता है, ये हम सब हैं और बंगाल में परिवर्तन की तैयारी हो रही है।' इस वीडियो क्‍लिप को बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है जो कि अब काफी चर्चा में है। कई पॉलिटिकल पार्टियां मीम गेम में शामिल वैसे सिर्फ बीजेपी ही इस ट्रेंड को फॉलो नहीं कर रही है। इससे पहले कई पॉलिटिकल पार्टियों ने वायरल वीडियो का यूज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भी बीजेपी पर तंज कसते हुए एक तस्‍वीर शेयर की थी जिसमें पार्टी की पब्‍लिक मीटिंग में खाली कुर्सियां नजर आ रही थीं। इसे शेयर करते हुए टीएमसी ने लिखा, 'ये बंगाल बीजेपी है, ये उनकी जनसभा है और यहां इनकी पावरी हो रही है!' आम आदमी पार्टी ने भी यह मीम गेम शेयर किया था।


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2ZV8HRw

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!