पाकिस्तानी महिला ने शादी को लेकर कही बड़ी-बड़ी बातें, लोगों ने बनाया मजाक

एक समय था जब लड़का या लड़की दोनों शादी के नाम से शर्मा जाते थे, घरवालों के सामने तो कभी इस बात जिक्र भी नहीं कर पाते थे लेकिन जैसे-जैसे समय बीत रहा है वैसे-वैसे ये सब भी बदल गया है। आज लोग आपनी शादी की तैयारी की बात सोशल मीडिया पर डालते है। पाकिस्तानी महिला का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी शादी के बारे में बता रही है। महिला का क्या है कहना?हर किसी का सपना होता है उसकी शादी धूमधाम से हो और सब शादी के फंक्शन को यादगार बनाना चाहते है लेकिन इस महिला ने तो इतनी बात दी आपको उसे सुनकर हंसी आ जाएगी। महिला का कहना है कि वह ऐसी शादी करना चाहती है जहां हेलीकाप्टर से अमेरिकन डॉलर बरसेंगे। यह शादी के मुद्दे पर महिला का दूसरा वीडियो है। उन्हें टैबू तोड़ने और शादी के बारे में अपनी फैंटेसी बताने के लिए पहले ट्रोल किया गया था। महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन लोगों की आलोचना की, जिन्होंने उनके पहले वीडियो का मजाक उड़ाया था। महिला ने कहा कि उन्हें शादी से जुड़ी अपनी इच्छाओं के बारे में बात करने का अधिकार है। उन्होंने ये भी कहा कि उनके आलोचकों को स्कूल जाना चाहिए। ननद के बारे में क्या कहा?बाजवा जाति से होने का दावा करने वाली महिला ने अपने वीडियो में कहा कि अगर उसकी ननद अविवाहित हैं तो वह उनकी शादी की जिम्मेदारी भी लेगी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस महिला की हवाई बातों पर खूब हंस रहे हैं और मजे ले रहे हैं। लोगों ने क्या जवाब दिया? लोगों ने एक बार फिर मजाक बनाते हुए कई कमेंट किए। और महिला फिर से ट्रोल हो गई सोशल मीडिया पर।


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Yj9WJC

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!