Christmas Day: जाने आपके घर कब आएगा Santa Claus...

क्रिसमस एक ऐसा दिन होता है जिसका बच्चे सालभर इंतजार करते है लेकिन इस कोरोनाकाल में सभी फेस्टिवल का सेलिब्रेशन सिर्फ घरों तक ही सीमित रह गया है। लेकिन सैंटा क्लॉज इस साल भी हर साल की तरह बच्चों को गिफ्ट देने के लिए तैयार है। लेकिन बच्चों का सबसे बड़ा सवाल इस दिन ये होता है कि सैंटा क्लॉज कब आएगा और कहां है? जैसे हर सवाल का जवाब Google पर मिलता है इसका भी वही मिलेगा। साथ ही NORAD से भी इसका जवाब मिलेगा आपको। Google कैसे देगा जवाब गूगल का सैंटा ट्रैकर और उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) की सैंटा क्लॉज ट्रैकिंग साइट लाइव है। ऐसे में हम आपको ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि सैंटा क्लॉज को कैसे ट्रैक किया जा सकता है। Google सैंटा ट्रैकर साल 2004 से हर साल सैंटा क्लॉज को ट्रैक कर रहा है। कैसे करें ट्रैक ? टाइमर के साथ लाइव है। इसके जरिए लोग दुनियाभर में क्रिसमस की परंपराओं के बारे में जान सकते हैं। गूगल ट्रैकर सैंटा क्लॉज के गांव से स्टार्ट होता है। यहां लोग गेम्स भी खेल सकते हैं। इन गेम्स में सैंटा सेल्फी और ELF मेकर शामिल हैं। इसमें कई लोडेड गेम्स भी हैं जिसे बच्चे इंजॉय कर सकते हैं। इसके साथ ही ड्रॉइंग और कलरिंग एक्टिविटीज भी शामिल हैं। NORAD 1995 से कर रहा है ट्रैकNORAD का सेंटा ट्रैकर 1955 से सैंटा क्लॉज पर नज़र रखे हुए हैं। यह तब शुरू हुआ जब एक लड़की ने एक अखबार में एक डिपार्टमेंटल स्टोर के विज्ञापन से एक गलत फोन नंबर डायल किया, उसे लगा कि वो सैंटा क्लॉज से बात कर रही है। ये नंबर एयर डिफेंस कमांड ऑपरेशन सेंटर में लगा जहां ऑफीसर को पता लग गया कि लड़की नासमझ है। 9 मिलियन लोग देख सकते हैं सैंटा क्लॉज NORAD ने सैंटा क्लॉज की लोकेशन दुनियाभर में लाखों लोगों को बताई। 200 से अधिक देशों के लगभग 9 मिलियन लोग सैंटा क्लॉज को इस साइट की मदद से दुनिया को देख सकते हैं। पर सैंटा क्लॉज के पसंदीदा गाने सुनने, उसकी फिल्में देखने, पढ़ने और छुट्टियों के बारे में जानने के साथ ही नए गेम्स खेलने का ऑप्शन है। आप अपने मोबाइल फोन पर ऐप के जरिए सैंटा क्लॉज को ट्रैक कर सकते हैं, या साइट की मदद भी ले सकते हैं।


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/38Bq9hM

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!