भैंस ने किया 'ढोलक बज जावे' पर डांस, लोग देखकर हो गए हैरान !

इस साल हम लोगों ने ऐसी-ऐसी चीज देख ली की अब कुछ भी असंभव नहीं लगता है। साल 2020 ने हमें दुनिया का एक नया रूप दिखाया जो शायद ही हम में से किसी ने देखा होगा। आपने सड़कों पर अक्सर मदारी के साथ बंदर का डांस तो देखा होगा लेकिन क्या कभी आपने तबेले में भैंस को नाचते हुए देखा है। आप सोच रहे होंगे की भैंस कैसे नाच सकती है तो आप इस बात को भूल रहे है कि 2020 में कुछ भी हो सकता है। भैंस के इस डांस को लोग खूब पंसद कर रहे है। क्या है पूरा मामला ? वीडियो में एक भैंस तबेले में शॉल ओढ़े खड़ी हुई है, तभी एक महिला उसे चारा देने के लिए आती है, लेकिन कुछ सेकेंड के बाद महिला ‘ढोलक बज जावे’ नाम का गीत गाने लगती है और अपने हाथों को गोल घुमाकर डांस स्टेप करने लगती है। अब आपको लग रहा होगा की इस वीडियो में भैंस तो शांत खड़ी है, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल ये भैंस तो महिला के इंस्ट्रक्शन्स का इंतेजार कर रही है। अगले ही सेकेंड महिला उसे नाचने के लिए कहती है और उसकी आवाज सुन भैंस भी उछल- उछल कर गानें की बीट पर डांस करना शुरू कर देती है। किसने किया शेयर ? इस वीडियो को FreeSoulSimi नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है ‘ मेरी बहन ने यह वीडियो बनाया है,उसके पड़ोस मे कोई भैंस के साथ नाच कर बहुत खुश लग रहा है। ‘इस भैंस को देखकर ऐसा लग कहा है कि या तो ये सच में गाना एन्जॉय कर रही है या फिर इरिटेट हो रही है’। अब तक इस वीडियो को 30 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2JwozFx

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!