शादी की सालगिरह पर पति ने पत्नी को दिया अनोखा गिफ्ट

हर प्रेमी अपनी प्रेमिका से चांद तोड़ लाने का वादा करता है। लेकिन आपको भी पता है और हमें भी की ये संभव नहीं है। लेकिन एक वादा है जो पूरा हो सकता वो है चांद पर जमीन लेना और अब हर किसी का सपना होता है कि वो एक दिन चांद पर जमीन खरीदे। अपने देश में कुछ ही लोग इस सपने को पूरा कर पाए है इसमें से एक Sushant singh rajput भी थे और ऐसा ही सपना राजस्थान के एक आदमी ने किया पूरा किया लेकिन अंदाज बिल्कुल अलग है। क्यों ली है जमीन ? कई लोग गिफ्ट में कार या फिर ज्वैलरी देते हैं लेकिन अजमेर के रहने वाले धर्मेंद्र अनीजा ने शादी की सालगिरह पर पत्नी को चांद पर तीन एकड़ जमीन गिफ्ट दी। एएनआई से बात करते हुए धर्मेंद्र ने बताया कि शादी की 8वीं शादी की सालगिरह पर वो अपनी पत्नी के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने चांद पर जमीन खरीदी। कहां ली है जमीन ?धर्मेंद्र ने अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर की फर्म लूना सोसाइटी इंटरनेशनल से चांद पर जमीन खरीदी। उन्होंने बताया कि खरीदने की पूरी प्रक्रिया में पूरे एक साल लग गए। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं. मुझे लगता है कि राजस्थान का मैं पहला ऐसा शख्स हूं, जिसने चांद पर जमीन खरीदी होगी।' पत्नी का क्या कहना है ?धर्मेंद्र की पत्नी सपना ने कहा, 'मैं बहुत ही ज्यादा खुश हूं। मुझे उम्मीद नहीं थी कि वो इतना स्पेशल गिफ्ट देंगे। एक पार्टी हुई, जहां ऐसा लग रहा था कि हम सच में चांद पर हैं। पति ने एक फ्रेम दिया, जिसमें प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट थे।' क्या पहले किसी ने ली है जमीन ? कुछ महीने पहले बिहार के एक शख्स ने अपने बर्थडे पर चांद पर एक एकड़ जमीन ली थी। बॉलीवुड अभिनेताओं से प्रेरित होकर, उन्होंने यह कदम उठाया था।बता दें, शाहरुख खान और स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की भी चांद पर जमीन है।


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2L1hD3w

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!