पत्नी को खुश करने के लिए शख्स ने किया अनोखा काम, मामला जानकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Online सामान ऑर्डर करने पर कई बार ऑनलाइन वेबसाइट हमें ऐसा सामान भेज देती है जो आपकी और हमारी समझ के परे होता है और कई बार तो सामान देखकर खून खौल जाता है। लेकिन अगर कोई हसबैंड अपनी वाइफ को गिफ्ट देते समय गलती कर दे तो घर में उस दिन लड़ाई एकदम तय मान लिजिए। लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक मामला चर्चाा में बना हुआ है जहां पति के गलत गिफ्ट देने पर महिला ने उससे लड़ाई ना कर इसे मजाक के तौर पर लिया। इस गिफ्ट वाले किस्से को जानकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। क्या है मामला ? एक शख्स ने तोहफे के तौर पर अपनी पत्नी के लिए मोजे का एक जोड़ा खरीदा। उसने मोजे के पेयर पर अपना चेहरा प्रिंट करवाकर पत्नी को गिफ्ट करने का सरप्राइज प्लान बनाया था। आपको लग रहा होगा इसमें क्या गलत किया, रुकिए थोड़ा गड़बड़ी इसके आगे हुई है जब वाइफ ने गिफ्ट की पैकिंग खोली तो माजरा कुछ और ही निकला। Mark Weatherburn नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी Chutima के लिए मोजे के जो पेयर खरीदे थे उन पर उसने अपना चेहरा प्रिंट कराया था, लेकिन गलती से एक मोजे पर उसका फेस था जबकि दूसरे पर किसी और शख्स का। गिफ्ट की पैकिंग करते वक्त मार्क ने यह नोटिस नहीं किया कि सिर्फ एक मोजे पर ही उनका चेहरा प्रिंट है जबकि दूसरे पर किसी और व्यक्ति की तस्वीर है। पत्नी ने क्या कहा ? जैसे ही पत्नी ने गिफ्ट की पैकिंग खोली तो वह जोर से हंसने लगी क्योंकि उसने एक मोजे पर मार्क की तस्वीर देखी जबकि दूसरे पर कोई और शख्स था। चुटीमा ने बताया कि, ‘मैंने गिफ्ट को क्रिसमस के दिन खोला और देखते ही मेरी हंसी छूट गई। एक सॉक्स पर मेरे पति का चेहरा था जबकि दूसरे पर किसी और का। मुझे नहीं पता कि वह कौन है लेकिन जिसके पास भी इस पेयर का मोजा पहुंचा होगा उस पर मर्टिन की फोटो होगी। मैं जब भी इन्हें पहनती हूं तो अजीब सा फील होता है इसलिए मैं इन्हें सिर्फ सोते वक्त ही पहनूंगी।’


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/34S8xgG

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!