लूडो खेलने के लिए दोस्त को बनाया डाइस, लोग बोले- वेरी नाइस!

इंसान और रोबॉट में सिर्फ यही अंतर है कि रोबॉट जुगाड़ नहीं कर सकता। इसीलिए कहा जाता है कि रोबॉट इंसान के सारे काम कर सकता है लेकिन वह कभी इंसान को रिप्लेस नहीं कर पाएगा। वजह है जुगाड़। परेशानियों से पार पाने के लिए इंसान परिस्थिति के हिसाब से जुगाड़ कर लेता है। ऐसे ही जुगाड़ों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हर दिन कोई ना कोई आईएएस/आईपीएस या फिर बिजनसमैन आनंद महिंद्रा उन्हें शेयर करते रहते हैं। कई जुगाड़ काम के होते हैं तो कुछ जुगाड़ केवल हंसाने के लिए होते हैं। ऐसा ही एक जुगाड़ इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोस्तों ने लूडो खेलने के लिए अपने ही एक दोस्त को पासा (डाइस) बना दिया। वीडियो देखकर आप भी हंसने लगेंगे। पहले आप वीडियो देखिए... दरअसल दोस्तों ने अपने ही एक दोस्त के सिर पर बड़ा बर्तन (भगोना) उल्टा रख दिया। अब जैसे ही किसी दोस्त की बारी आती तो वह एक बड़ी चम्मच (चमचे) से दोस्त के सिर पर रखे बर्तन पर मारता। फिर दोस्त अपने दोनों हाथों का प्रयोग कर नंबर देता है। यह वीडियो कहां का है, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। हालांकि वीडियो में दिख रहे लोगों की ड्रेस और हावभाव से यह पाकिस्तान के किसी शहर का वीडियो लग रहा है। वीडियो भले ही कहीं का भी हो लेकिन यह जुगाड़ मजेदार है। आपकी क्या राय है? इन मजेदार लोगों से बचके रहना रे बाबा!


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3lEmJAy

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!