डीजल हुआ महंगा, जुगाड़ लगा किसान ने LPG सिलिंडर से चला दिया लिस्टर इंजन

इन दिनों कीमत बढ़ने के मामले में डीजल ने पेट्रोल को भी पीछे छोड़ दिया है। अब डीजल पेट्रोल से महंगा हो गया है। कई जगहों पर तो दोनों के बीच का अंतर 5 रुपये/लीटर तक चला गया है। इससे हर कोई परेशान है। फिर वह नौकरीपेशा लोग हों, व्यवसायी वर्ग या फिर किसान वर्ग। अब जहां परेशानी है, वहां उसका हल भी होता है। एक शख्स ने महंगे डीजल के खर्चे को कम करने के लिए अनोखा जुगाड़ बनाया है। यह किसानों के काफी काम आ सकता है। शख्स ने LPG सिलिंडर से लिस्टर इंजन चलने का जुगाड़ बना दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। सिलिंडर के रेग्युलेटर को कम और अधिक करके इंजन की स्पीड भी कम या तेज की जा सकती है। पहले आप वीडियो देखिए... वीडियो में दिख रहा है कि लिस्टर इंजन सिलिंडर से चल रहा है। एक शख्स इसके पास जाकर उसकी स्पीड को कम और तेज करके भी दिखाता है। देखा जाए तो एक फुल सिलिंडर में यह इंजन 30 घंटे तक चलता है। हालांकि कई लोग पहले भी ऐसा कर चुके हैं लेकिन इन दिनों डीजल की कीमतें बढ़ने के कारण यह जुगाड़ चर्चा में आ गया। यह जुगाड़ किसानों के काफी काम आ सकता है। खेतों में फसल को पानी देने के लिए लिस्टर इंजन को काम में लिया जाता है। ऐसे में जब डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं तो इस जुगाड़ से किसान 'सस्ती' कीमत पर अपना काम कर सकते हैं। हमें तो यह जुगाड़ पसंद आया। इस पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं... ये तस्वीरें हैं धांसू, देखकर आएंगे हंसी के आंसू


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2Bh7IT4

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!