Corona से बचने के लिए शख्स ने बना दिया कई खूबियों वाला 'देसी' मास्क

कोरोना महामारी से बचने के लिए साफ-सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क सबसे कारगर हथियार हैं। इनमें मास्क सबसे अधिक जरूरी है। कई राज्य सरकारों ने तो सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना पहनने पर जुर्माने का प्रावधान भी कर दिया है। इतना होने के बाद भी कई लोग ऐसे हैं जो केवल पुलिस को देखकर ही मास्क लगाते हैं। कुछ तो ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने घर पर ही अनोखे मास्क बना डाले हैं। ऐसे ही एक विचित्र मास्क का वीडियो इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है। वीडियो में एक शख्स ने अनोखा मास्क लगाया हुआ है। शख्स ने जानवरों के मुंह पर बांधे जाने वाले मुसिक्का में नीम, तुलसी की पत्तियां भरकर स्वदेशी मास्क बना लिया। वीडियो यूपी के सीतापुर बस अड्डे बताया जा रहा है। पहले आप वीडियो देखिए.... वीडियो को सुधीर कुमार नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। साथ में लिखा, 'बाबा ने बनाया कोरोना की फौरन मौत वाला मास्क। जानवरों के मुसिक्का में भरी नीम की पत्तियां। देशी जुगाड़ के आगे कोरोना डर से भागा।' वीडियो में एक शख्स मास्क पहने हुए बाबा से मास्क के बारे में सवाल जवाब करता है। जवाब में बाबा बताते हैं कि मुसिक्का में उन्होंने नीम, तुलसी की पत्तियां लगा रखी हैं। यह दूसरे मास्क से काफी अधिक फायदेमंद है। आपको यह देसी मास्क कैसा लगा? कॉमेंट में बताइए... देखिए: हद से आगे की हैं ये मजेदार तस्वीरें!


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2P4ERom

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!