Corona को हराकर घर आई बड़ी बहन, खुशी में यूं झूमी छोटी बहन कि खुश हो गया इंटरनेट

Corona Virus से जंग जीतने की खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है। इस खुशी को बयां करने के लिए शब्द ही कम पड़ जाएं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक लड़की के डांस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वजह भी बहुत खास है। लड़की की बड़ी बहन कोरोना से जीतकर घर वापस आई और इस खुशी में छोटी बहन जमकर नाची। दरअसल वीडियो में डांस कर रही लड़की का नाम है। सलोनी की बड़ी बहन कोरोना को हराकर घर वापस आईं। बस उसी की खुशी में सलोनी ऐसी झूमीं कि पूरा इंटरनेट खुश हो गया। वीडियो में सलोनी साल 2011 में आई फिल्म 'चिल्लर पार्टी' के गाने 'तेरी टांय-टांय फिस्स' पर डांस कर रही हैं। पहले आप वीडियो देखिए... छोटी बहन की खुशी के इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर इसे जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है। केवल ट्विटर ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर भी इसे काफी देखा जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सलोनी ने एक और वीडियो पोस्ट किया और उसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताया। सलोनी एक डांसर हैं। उनका पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया था। धीरे-धीरे हर सदस्य डिस्चार्ज होकर घर आ गया। आखिरी नंबर उनकी बड़ी बहन का था। 17 जुलाई को जब बड़ी बहन वापस आई तो सलोनी अपनी खुशी कंट्रोल नहीं कर पाईं और जमकर नाचने लगीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। बस ऐसे ही खुशी वाले वीडियोज देखकर इंटरनेट पर पॉजिटिविटी फैली रहती है। कोरोना काल ये फनी फोटोज, कर देंगे लोटपोट!


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3jsulFB

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!