वीडियो: जब एक डॉगी ने मिलाए सुर-ताल, हंस-हंसकर लोग हुए बेहाल!

वैसे तो सोशल मीडिया पर जानवरों के कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक डॉगी साज छेड़े हुए है। अगर कोई डॉगी गायक के साथ सुर और ताल मिलाए तो सुनने में कैसा लगेगा? सोचकर ही चेहरे पर मुस्कान आ गई ना! वीडियो देखेंगे तो और भी तेज हंसेंगे। इन दिनों फेसबुक पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है। वीडियो में एक फीमेल डॉग (जिसका ना जॉई है) अपने मालिक के सुर से सुर मिला रही है। यह वीडियो पोस्ट होने के बाद काफी देखा जा रहा है। केवल फेसबुक ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी इसे काफी देखा और शेयर किया जा रहा है। वीडियो को रोहित नैय्यर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया है। पहले आप वीडियो देखिए.... वीडियो में डॉगी रोहित के सुर-सुर मिला रही है। सुर ऐसे कि देखकर हर कोई हंसने लगे। वीडियो पोस्ट होने के बाद 3 हजार से अधिक बार शेयर किया जा चुका है। इसके अलावा 2.5 हजार से अधिक लोगों ने इस पर रिऐक्शन दिए हैं। आपको इस फीमेल डॉगी के सुर कैसे लगे, जरा कॉमेंट में बताइए.... देखिए: अपने आप में खास हैं ये मजेदार तस्वीरें!


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3gfOTPj

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!