जब पक्षियों के उग आए हाथ, किसी ने खींची सेल्फी तो किसी ने बजाई गिटार!

एक बार जरा सोचिए कि अगर कौए, कबूतर, चिड़िया और बतख जैसे पक्षियों के इंसानों जैसे हाथ हों तो वे कैसे दिखेंगे और क्या-क्या करेंगे? क्या हुआ, सोचकर ही चेहरे पर मुस्कान आ गई ना! अगर वीडियो देखेंगे तो पक्का मुस्कुराएंगे। एक शख्स ने इस कल्पना को वीडियो के जरिए दर्शाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एडिटिंग से अलग-अलग पक्षियों के हाथ लगा दिए। कोई गिटार बजा रहा है, कोई सेल्फी ले रहा है तो कोई फोन पर बात कर रहा है। यह वीडियो काफी देखा जा रहा है। एक बार आप भी देखिए... इसे कर्ली किड लाइफ नाम के अकाउंट से ट्वीट किया गया है। साथ में लिखा, 'अगर पक्षियों के हाथ होते!' ट्वीट होने के बाद इसे लाखों बार देखा गया है। यह करीब 6 हजार बार रीट्वीट और 8 हजार बार पसंद किया गया है। वीडियो के रिप्लाई में लोगों ने वीडियो एडिट करने वाले के टैलंट की तारीफ की। इसके अलावा लोगों ने कहा कि इस कल्पना को वीडियो का रूप देने के लिए धन्यवाद! मजेदार जुगाड़ों में सबसे आगे हैं ये लोग!


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2DSaM9d

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!