यह होता है देसी जुगाड़, शख्स ने मोबाइल से ही कर दी पूरे प्रोग्राम की रेकॉर्डिंग

'भारत के एक जुगाड़ प्रधान देश है', तस्वीरों और वीडियोज के जरिए इसके कई उदाहरण तो आपने भी देख होंगे। शादी हो या क्रिकेट मैच, दोनों में ही कैमरामैन का रोल महत्वपूर्ण होता है। इन दिनों ऐसे ही एक प्रोग्राम के कैमरामैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर कैमरामैन ने ऐसा क्या कर दिया कि वह वायरल हो रहा है। इस कैमरामैन ने देसी जुगाड़ से जो वीडियो रेकॉर्डिंग की है, उसे देखकर हर कोई कैमरामैन के दिमाग को सलाम कर रहा है। शख्स ने बिना किसी 'कैमरे' के ही प्रोग्राम की पूरी रेकॉर्डिंग कर ली। दरअसल शख्स ने एक देसी सेटअप बनाया और उसमें अपना मोबाइल सेट करके रेकॉर्डिंग कर ली। अब रात में रेकॉर्डिंग के लिए लाइट की जरूरत तो होती ही है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए शख्स ने एक होल्डर लगाकर उसमें LED बल्ब सेट कर लिया। एक बार आप वीडियो पर नजर डालिए। वीडियो में दिख रहा है कि कैमरामैन ने अपने मोबाइल को ही कैमरा बनाकर पूरे फंक्शन की रेकॉर्डिंग कर डाली। हालांकि यह पक्का नहीं है कि यह वीडियो किसी की सगाई का है, शादी का है या फिर किसी और प्रोग्राम का! आप अपने मोबाइल से फोटोज लेते होंगे, कम टाइम का वीडियो बनाते होंगे। एक पूरे फंक्शन की रेकॉर्डिंग के बारे में तो आपने भी नहीं सोचा होगा। शख्स ने इसे ही मुमकिन कर दिखाया है। इस वीडियो को अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर कई बार देखा जा चुका है। टिकटॉक से वायरल होते हुए यह वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर सहित वॉट्सऐप तक पहुंच गया है। लोग शख्स के जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि ऐसा ही रहा तो एक दिन घर-घर में कैमरामैन हो जाएंगे। हमें तो शख्स का जुगाड़ और कम पैसों में काम निपटाने का तरीका सही लगा। आप अपनी राय कॉमेंट में बता दीजिए। आ गई सोशल डिस्टेंसिंग वाली साइकल, आपने देखी?


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2NqYAxO

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!