बकरी को बचाने के लिए बोरवेल में उल्टा लटका शख्स, वीडियो देखकर हिम्मत को सलाम करेंगे
सोशल मीडिया पर एक बकरी के रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स बोरवेल में गिरी बकरी को बचाने के लिए अपने दोस्तों की मदद से बोरवेल में घुस जाता है। दोस्त शख्स के पैर पकड़ते हैं और शख्स बोरवेल के गड्ढे में उल्टा घुसकर बकरी को निकाल लाता है। वीडियो देखकर आप भी इस शख्स की हिम्मत को सलाम करेंगे। दरअसल एक बकरी बोरवेल के गड्ढे में गिर गई थी। उसे बचाने के लिए धारीदार सफेद शर्ट पहने एक शख्स ने अपने दोस्तों की मदद ली। दोस्तों ने शख्स के पैर पकड़े और शख्स बोरवेल में उल्टा उतर गया। बोरवेल का गड्ढा इतना छोटा है कि देखकर ही सांसें रुक जाएं। तीन दोस्त शख्स के पैर पकड़ते हैं और शख्स बोरवेल में उल्टा लटक जाता है। कुछ देर बाद शख्स अंदर से आवाज लगाता है और दोस्त उसे बाहर खींचने लगते हैं। अंत में बकरी को सही सलामत बाहर निकालने के बाद सभी दोस्त हंसने लग जाते हैं। आप भी देखिए वीडियो... इस वीडियो को असम पुलिस के ADGP हार्दी सिंह ने शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए हार्दी सिंह ने लिखा, 'देसी स्टाइल रेस्क्यू। धैर्य, दृढ़ संकल्प, टीम वर्क और साहस। पूरा वीडियो देखें।' ट्वीट होने के बाद इस वीडियो को अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। इसे लाखों बार देखा जा चुका है। यहां बता दें कि यह वीडियो काफी पुराना है। हार्दी सिंह का ट्वीट लगभग 2500 बार रीट्वीट हुआ। हार्दी सिंह के अलावा भी कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया। वीडियो में दिख रहा है कि बोरवेल में उतरने वाले शख्स के चेहरे पर थोड़ी सी भी चिंता नहीं है। वह हंसते हुए बकरी को निकाल लाता है। वीडियो के रिप्लाई में लोग इस शख्स की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि सभी की जिंदगी महत्वपूर्ण है। फिर वह इंसान हो या फिर जानवर हो। इस शख्स ने बहुत अच्छा काम किया है। मजेदार तस्वीरें: कोरोना के कितना कुछ बदल गया है!
from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2CRqocz
Comments
Post a Comment