वीडियो: इस बच्चे ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, लोगों ने बता दिया 'छोटा गोविंदा'
हमारे देश में बहुत टैलंट है लेकिन मौका और प्लैटफॉर्म ना मिलने के कारण कहीं दबकर खत्म हो जाता है। कम ही लोग होते हैं जिनका टैलंट लोगों के सामने खुलकर आ पाता है। ऐसे लोगों के लिए सोशल मीडिया एक वरदान साबित हुआ है। देश ने कई लोगों को सोशल मीडिया के कारण स्टार बनते देखा है। चाहे रानू मंडल हो, डब्बू अंकल या फिर युवराज सिंह उर्फ बाबा जैक्शन। सोशल मीडिया पर टैलंट दिखाकर इन लोगों ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। शुक्रवार को गीतकार और लेखक ने एक छोटे बच्चे का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में बच्चा जबरदस्त डांस कर रहा है। वीडियो में बच्चे ने गोविंदा के कई गानों और डायलॉग्स पर डांस किया। गोविंदा के 'एक चुम्मा तू मुझके उधार देदे', 'किसी डिस्को में जाएं' और 'मैं तो रस्ते से जा रहा था' जैसे सुपरहिट गानों पर बच्चे का डांस देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। बच्चे का डांस देखकर कई लोगों ने तो उसे 'छोटा गोविंदा' करार दे दिया। बच्चे के डांसिंग स्टेप्स इतने कमाल के हैं कि देखकर हर किसी ने कहा, 'वाह'। मनोज मुंतशिर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ऐसा पगला देने वाला टैलंट, नेपोटिजम के शोरूम में नहीं, सिर्फ मिट्टी के घरों में मिलेगा। बढ़ाइए बबुआ की हिम्मत, पहुंचाइए जहां तक पहुंचा पाएं।' वीडियो ट्वीट होने के कुछ ही देर में 500 से अधिक बार रीट्वीट हो गया। वीडियो के रिप्लाई में लोगों ने बच्चे के डांस और हुनर की तारीफ की। आप भी देखिए वीडियो... लोगों ने कहा कि टैलंट बहुत है, बस सही स्थान और जगह की तलाश है... ज्यादा मत सोचिए और ये मजेदार तस्वीरें देखिए
from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2BJtoaw
Comments
Post a Comment