5 साल बाद ऐसे होगी अटेंडेंस, 'लॉकडाउन सिंह राठौड़, कोविड अवस्थी, कोरोना पाल सिंह'

कोरोना महामारी (COVID-19) के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया। इस दौरान स्कूलें, कॉलेजों सहित सबकुछ बंद है। कई जगह से खबरें भी आईं कि कई जगहों पर पैरंट्स ने लॉकडाउन में पैदा होने वाले अपने बच्चों के नाम लॉकडाउन, कोरोना, क्वारंटीन रख दिए। बस इसी आइडिया पर बना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आज से 5 साल बाद यानी 2025 की स्कूल अटेंडेंस को दिखाया गया है। इंस्टाग्राम पर 'भेरी क्यूट आंटी' नाम के अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया गया। यह अकाउंट जानी-मानी वीडियो क्रिएटर का है। इस वीडियो टीचर बनीं स्नेहिल ऑनलाइन क्लास के दौरान अटेंडेंस करती है। वायरल होने वाली बात वीडियो में बच्चों के नाम हैं। अटेंडेंस के दौरान टीचर अपने स्टूडेंट्स के नाम पुकारती है, 'क्वारंटीना जोशी, लॉकडाउन सिंह राठौड़, कोविड अवस्थी, कोरोना पाल सिंह, सोशल डिस्टैं सिंह, मास्क महतो, गलव्स गायकवाड़, वुहान भदौरिया, आत्मनिर्भर केलावाला।' लगा ना मजेदार, तो पहले वीडियो देखिए... ऐसे ही मजेदार नामों के कारण यह वीडियो सोशल मीडिया पर चल पड़ा। इसे अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर लाखों बार देखा गया है। इंस्टाग्राम पर इसे 75 हजार से अधिक बार देखा गया है। इस वीडियो को कई अन्य पेजों और हैंडल्स पर भी पोस्ट किया गया है। यह टिकटॉक, वॉट्सऐप, फेसबुक सहित सभी प्लैटफॉर्म्स पर देखा जा रहा है। लोगों से इस वीडियो को काफी तारीफ मिली है। हमें तो वीडियो और बच्चों के नाम अच्छे लगे, आपकी क्या राय है? जरा कॉमेंट कर बताइए तो... मजेदार तस्वीरें: 'बेवफा' के बाद आत्मनिर्भर बनी सोनम गुप्ता


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2zLUYCS

Comments

Popular posts from this blog

Video: दूल्हे ने खुद की शादी में बजाया ढोल, यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया रे भाई

Video: कोरोना काल में भाप लेने के इस अंदाज को देखने के बाद यूजर ने कहा- इसे कहते है देसी जुगाड़!

Video: इन लड़कों के ऐक्‍शन के आगे फेल हैं South Indian मूवीज, रोहित शेट्टी भी रह जाएंगे दंग!