कब खत्म होगा लॉकडाउन? मजेदार अंदाज में बता रहे टिकटॉक यूजर्स

भारत में लॉकडाउन पार्ट- 2 चल रहा है जो 3 मई को खत्म होना है। पहला पार्ट 14 अप्रैल को खत्म हुआ था जिसके बाद पीएम मोदी ने देश में लॉकडाउन रिटर्न का ऐलान किया था। 3 मई के बाद देश में क्या होगा, इस बार में कई कयास लगाए जा रहे हैं। कोई कह रहा है कि लॉकडाउन धीरे-धीरे खोला जाएगा और कोई कह रहा है कि इसे और बढ़ाया जाएगा। ऐसे में लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। टिकटॉक पर तो मजेदार वीडियोज की एकदम से बाढ़ सी आ गई है। लोग वीडियोज के जरिए अपनी क्रिएटिविटी दर्शा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो है जिसमें एक लड़का गेंहू को धूप में सुखा रहा है और उस पर लिख रहा है, '3 मई को खुलेगा लॉकडाउन'। लड़का इसे लिखते-लिखते खुश होता ही है कि अचानक एक दूसरा लड़का आकर 3 मई के आगे एक और 0 लगा देता है और 3 मई को 30 मई कर देता है। पहले आप वीडियो देखिए... लॉकडाउन को लेकर ऐसे कई मजेदार वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर लाखों बार देखा गया है। सबसे मजेदार तो वीडियो के आखिर में आने वाली 'ओए-ओए भाई, ओए, ओए, ओए' की आवाज लगती है। देखिए एक दूसरा वीडियो... मजेदार: लॉकडाउन में हर किसी को घर में मिली मस्त नौकरी


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3eQjlPQ

Comments

Popular posts from this blog

गर्लफ्रेंड को कैसे मनाएं