विडियो: इस मेल मॉडल का कैटवॉक हो रहा वायरल
का मेजौं मारिएला स्प्रिंग 2020 इन दिनों एक खास वजह से चर्चा में है। यह वजह फैशन के बजाए एक जर्मन मेल मॉडल के कैटवॉक से जुड़ा हुआ है। मेजौं मारिएला स्प्रिंग 2020 में भाग ले रहे जर्मन मॉडल 'लियोन डेम’ ने शो में कुछ ऐसा किया, जिससे वह इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं। डेम पर लगातार मीम्स बन रहे हैं और उनका एक विडियो लगतार शेयर किया जा रहा है। लियोन डेम के कैटवॉक का विडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। विडियो में लियोन काफी इंटेंस लुक में बेहद नाटकीय अंदाज में कैटवॉक करते नजर आ रहे हैं। विडियो सामने आने के बाद यह जंगल में आग की तरह फैला है और लगातार इसपर मीम्स बन रहे हैं। भले ही लोगों को लग रहा है कि यह अनजाने में हुआ है, लेकिन ऐसा नहीं है। मारिएला को उसके मॉडल्स के लिए जाना जाता है, जो लगातार कुछ अगल करने के लिए जाने जाते हैं। लोगों को यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि यह कैटवॉक काफी सावधानीपूर्वक प्लान किया गया था। डेम ने एक फैशन मैगजीन से बात करते हुए बताया, 'मेरे दिमाग में पहले से ही कुछ था, लेकिन मैंने इसे शो से एक रात पहले फेमस फटॉग्रफर पैट बोगुस्लाव्स्की के साथ रिहर्सल के दौरान प्लान किया था।’ बोगुस्लॉस्की ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब उन्होंने डेम के साथ मिलकर वॉक प्लान किया है। उन्होंन,'मुझे लोगों का हंसना पंसद आया क्योंकि आप जानते हैं, हम मज़े के लिए यह सब कर रहे हैं।' लियोन डेम के ड्रमस्टिक कैटवॉक विडियो को शेयर करते हुए कुछ लोगों ने बेहद क्रिएटिव कैप्शन दिए हैं। आप भी देखें:
from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/2lPKRGB
Comments
Post a Comment